Taiyari Karlo (Rajasthan)
127K subscribers
16.5K photos
78 videos
4.43K files
9.33K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
🍀भारतीय वायुसेना ने मेघालय में उमियम झील पर युद्ध प्रशिक्षण आयोजित किया🍀


🔆मार्च 2025 में, भारतीय वायु सेना (IAF) ने भारतीय सेना के विशेष बलों और भारतीय नौसेना के साथ अंतर-संचालन को मजबूत करने के लिए मेघालय के शिलांग में स्थित उमियम झील पर एक युद्ध संचालन प्रशिक्षण अभ्यास आयोजित किया।
👍444
🤩25👍1412
🎓Join now @Taiyari_karlo
👍139🤩2
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
"नया फॉर्मूला; यूपी व बिहार से ज्यादा गरीब मप्र-राजस्थान में"। इसमें बताया गया है कि भारत में पिछले 12 वर्षों में गरीबी दर में भारी गिरावट आई है।

मुख्य बिंदु:

गरीबी में गिरावट: 12 वर्षों में गरीबी 29.5% से घटकर 4% रह गई है।

नया निर्धारण फॉर्मूला: गरीबी का आंकलन ऑक्सफोर्ड पावर्टी इंडेक्स के आधार पर किया गया है।

गरीबी दर का तुलनात्मक अध्ययन:

बिहार: 2011-12 में 41.3% गरीब, अब 4.4%।

मध्य प्रदेश: 2023-24 में 6% गरीब।

राजस्थान: 2023-24 में 4.8% गरीब।

छत्तीसगढ़: 2023-24 में 11.3% गरीब।

हरियाणा और पंजाब: इन राज्यों में गरीबी 1% से भी कम हो गई है।



गरीबी घटने के कारण:

1. मुफ्त अनाज योजना (80 करोड़ लोगों को राशन मिलना)।


2. आयुष्मान भारत योजना (गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाएं)।


3. कैश ट्रांसफर स्कीम (सरकारी सहायता सीधे खाते में भेजी जा रही है)।
👍62🤩108
🍀स्पेसएक्स और नासा ने अमरीकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापस लाने के लिए मिशन शुरू किया🍀


👉स्पेसएक्स और नासा ने अमरीकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापस लाने के लिए एक मिशन शुरू किया है। सुनीता और बुच नौ महीने से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हैं। क्रू-10 मिशन पर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के साथ फाल्कन-नाइन रॉकेट का प्रक्षेपण हुआ।

👉 मिशन के अंतर्गत अंतरिक्ष स्‍टेशन के लिए चार क्रू सदस्यों को भी भेजा गया है। नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव इस अभियान पर गये हैं। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले वर्ष जून में अंतरिक्ष स्‍टेशन में गये थे। दोनों को करीब एक सप्ताह तक अंतरिक्ष स्‍टेशन पर रहना
था
👍445
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
🔆CURRENT AFFAIRS 🔆


01. देश के छह नए स्थानों को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की अस्थायी सूची में जोड़ा गया। इनमें कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के प्रमुख स्थल शामिल हैं।

02. भारत ने 13 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों के एक्सप्लोरेशन लाइसेंस की नीलामी की। देश की इस पहली नीलामी का शुभारंभगोवा के डोना पाउला में हुआ।

03. 14वें दलाई लामा को गोल्ड मर्करी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये उन्हें शांति, करुणा और स्थिरता की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रदान किया।

04. भारत और चिली के बीच कृषि पर पहली संयुक्त कार्यसमूह (JWG) बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वर्चुअली हुई।

05. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को बीसीसीआई ने आईपीएल से दो साल के लिए बैन कर दिया है। मेगा ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा था।

06. दक्षिण अफ्रीका पहली जी-20 व्यापार और निवेश कार्य समूह (TIWG) बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक का आयोजन 18 से 20 मार्च तक किया जाएगा।

07. नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में भारत 45 स्वर्ण, 40 रजत, 49 कांस्य सहित 134 मेडल के साथ शीर्ष पर रहा।

08. यूएन ने विश्व संगठन की कार्यकुशलता में सुधार लाने और इसे अधिक लागत प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 'यूएन 80 पहल' की घोषणा की है।

09. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को 15 हजार करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिली। यह भारत का 5वां सबसे बड़ा आईपीओहोगा


10. भारत के पूर्व टेस्ट गेंदबाज सैयद आबिद अली का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। यह अजीत वाडेकर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के सदस्य थे, जिसने 1971 में ओवल में ऐतिहासिक टेस्टमैचजीता था।

11. सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से वापस लाने के लिए इलॉन मस्क की स्पेस एजेंसी Specex ने रॉकेट फॉल्कन 9 को लॉन्च किया।

12. RBI को केंद्रीय बैंकिंग, लंदन द्वारा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।
👍377
👍6811🙏4
🎓Join now @Taiyari_karlo
👍234