👉तीन दिवसीय वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन के 9वें संस्करण का उद्घाटन 10 अप्रैल 2025 को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नई दिल्ली में किया। 10-12 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने वाला वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन भू-प्रौद्योगिकी पर भारत का प्रमुख संवाद है। यह भारत सरकार के नेताओं और भारत और विदेशों से उद्योग, शिक्षा और नागरिक समाज के विचारकों को प्रौद्योगिकी की बदलती प्रकृति और वैश्विक भू-राजनीति पर इसके प्रभाव पर चर्चा और विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
👍22🥰2
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
💮 CURRENT AFFAIRS 💮
01. नई दिल्ली में ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट 2025 आयोजित किया जा रहा है। समिट 12 अप्रैल तक चलेगा, जिसकी थीम 'पॉसिबिलिटी' रखी गई है।
02. भारतीय शूटर सुरुचि सिंह और सौरम चौधरी ने वर्ल्ड कप के एयर पिस्टल मिक्सड में कांस्य पदक जीता। उन्होंने ओलिंपिक डबल मेडलिस्ट मनु भाकर और रविंदर सिंह को हराया। यह सुरुचि का इस वर्ल्ड कप में दूसरा पदक है।
03. सरकार आधार अधिनियम, 2016 में संशोधन करेगी, ताकि इसे अधिनियमित डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम के अनुरूप बनाया जा सके।
04. RBI ने अपनी रेपो रेट को 0.25% घटाकर 6% कर दिया है। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026 में जीडीपी वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान लगाया है।
05. कैप्टन श्रद्धा भारतीय सेना की चीता हेलीकॉप्टर फ्लीट की पहली महिला पायलट बनी। श्रद्धा अब तक 165 घंटे की सोलो फ्लाइंग कर चुकी हैं।
06. अयोध्या के राम मंदिर में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर राम दरबार को प्रथम मंजिल के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
07. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इंटर एम्स रेफरेल पोर्टल की शुरुआत की। इसके जरिए एक एम्स से दूसरे एम्स में मरीजों को रेफरकरना आसान होगा।
08. निर्माता नीरज घेवन की फीचर फिल्म 'होमबाउंड' को इस साल के कान फिल्म फेस्टिवल में अनसर्टेन रिगार्ड कैटेगरी में शामिल किया गया है।
09. पंचायती राज मंत्रालय ने पंचायत उन्नति सूचकांक लॉन्च किया है, जो भारत भर में 2.5 लाख से ज़्यादा ग्राम पंचायतों की प्रगति को मापेगा।
10. लद्दाख इको-टूरिज्म बढ़ाने के लिए खुबानी फूल महोत्सव आयोजित करेगा। यह लद्दाख केविभिन्न क्षेत्रों में मनाया जाएगा।
11. स्काइट्रैक वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड्स में दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लगातार सातवीं बार दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट गया। चुना
12. दिग्ग्ज बास्केटबॉल खिलाड़ी व पूर्व भारतीय कप्तान हरिदत्त कापड़ी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें अर्जुन व लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
13. भारतीय मूल के निखिल राठी दूसरी बार ब्रिटिश वित्तीय प्राधिकरण ( एफसीए) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने। एफसीए ब्रिटेन के वित्तीय बाजारों और 40 हजार वित्तीय सेवा फर्मों की नियामक संस्था है।
👍37❤5🙏1