Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
✨ पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय पत्रकारिता रत्न सम्मान - अभिषेक श्रीवास्तव
👍34
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
💮भारतीय वायुसेना का एक दल डेजर्ट फ्लैग-10 अभ्यास में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमारात-यूएई के अल धफरा एयर बेस पर पहुंच गया है। इस अभ्यास की मेजबानी यूएई कर रहा है, जिसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, फ्रांस, जर्मनी, कतर, सऊदी अरब, कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और अमरीका की वायुसेना भाग ले रही हैं।
👍36❤1
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
💮रूस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्सी ओवचिनिन और इवान वागनर अमरीका के डोनाल्ड पेटिट के साथ सात महीने के वैज्ञानिक मिशन के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन-आईएसएस से लौट आए💮
👉रूस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्सी ओवचिनिन और इवान वागनर अमरीका के डोनाल्ड पेटिट के साथ सात महीने के वैज्ञानिक मिशन के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन-आईएसएस से लौट आए हैं।
👉तीनों अंतरिक्ष यात्री रूस के सोयुज एमएस-26 अंतरिक्ष यान से कजाकिस्तान में उतरे। लैंडिंग की पुष्टि अमरीका के नासा और रूस की रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष एजेंसी ने की।
👍27❤1
💮ZSI और जर्मनी के संग्रहालय कोएनिग बॉन ने भारत में छह नई सेरिसिना बीटल प्रजातियाँ खोजीं💮
👉अप्रैल 2025 में, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के तहत कोलकाता (पश्चिम बंगाल, WB) स्थित भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) ने जर्मनी स्थित संग्रहालय कोएनिग बॉन के साथ मिलकर पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी घाट (केरल) के जैव विविधता से भरपूर क्षेत्रों से सेरिसिना स्कारब बीटल की छह नई प्रजातियों की खोज की। निष्कर्षों को सहकर्मी-समीक्षित पत्रिका ज़ूटाक्सा में प्रकाशित किया गया था।
❤15👍4🔥1
💮असम के गरभंगा रिजर्व फॉरेस्ट में मेंढक की नई प्रजाति लेप्टोब्रैकियम आर्यटियम की खोज की गई💮
👉अप्रैल 2025 में, असम के गुवाहाटी के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित गरभंगा रिजर्व फॉरेस्ट में किए गए 21 साल लंबे प्राणीशास्त्रीय अध्ययन में लेप्टोब्रैकियम आर्यटियम नामक मेंढक की एक नई प्रजाति का आधिकारिक रूप से वर्णन किया गया था। मेंढक का नाम गुवाहाटी के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आर्य विद्यापीठ कॉलेज के नाम पर रखा गया था।
👍16🙏8❤4
💮भारत के वीर चोटरानी और अनाहत सिंह ने विश्व स्क्वॉश चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालीफाई किया💮
👉भारत के वीर चोटरानी और अनाहत सिंह ने अगले महीने अमरीका के शिकागो में होने वाली विश्व स्क्वॉश चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
👉 वीर ने मलेशिया में आयोजित एशिया क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के पुरुष फाइनल में मलेशिया के अमीशनराज चंद्रन को 3-0 से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त 17 वर्षीया अनाहत ने महिला एकल के फाइनल में हांगकांग की टोबी त्से को 3-1 से हराया। विश्व चैम्पियशिप के पुरुष एकल वर्ग में अब कुल चार भारतीय खिलाड़ी वीर चोटरानी, रमित टंडन, अभय सिंह और वेलावन सेंथिल हिस्सा लेंगे। दूसरी ओर महिला वर्ग में अनाहत अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगी।
👍28
💮आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्वकप : रुद्रांक्ष पाटिल-आर्या बोरसे ने 10 मी. एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता💮
👉पेरू के लीमा में आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्वकप में भारत के रुद्रांक्ष पाटिल और आर्या बोरसे ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया है। फाइनल में रुद्रांक्ष और आर्या की जोड़ी को नॉर्वे के जॉन-हरमन हेग और जीनेट हेग डुएस्टैड से 11-17 से हार का सामना करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में भारत का यह तीसरा रजत पदक है।
👉भारत ने अब तक दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित छह पदक जीते हैं। पदक तालिका में चीन और अमरीका के बाद भारत तीसरे स्थान पर है।
👍21❤3
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
राजस्थान जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जो परीक्षाओं में बार बार पूछे जाते हैं ✓
प्रश्न- 1 राजस्थान दिवस कब मनाया जाता हैं?
उत्तर – 30 मार्च
प्रश्न- 2 राजस्थान का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौनसा है?
उत्तर : रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
प्रश्न- 3 राजस्थान का सबसे बड़ा अभ्यारण क्षेत्र कौनसा है?
उत्तर : मरू उद्यान
प्रश्न- 4 चौसा का युद्ध किसके बीच लड़ा गया था?
उत्तर : शेरशाह सूरी और हुमायूं
प्रश्न- 5 राजस्थान का पहला विज्ञान पार्क कहाँ स्थित है?
उत्तर : जयपुर
प्रश्न- 6 राजस्थान का पहला गिद्ध संरक्षण पार्क कहाँ स्थित है?
उत्तर : जोहड़बीड़
प्रश्न- 7 राजस्थान की सर्वाधिक लंबी सीमा किस राज्य में मिलती है?
उत्तर : मध्य प्रदेश
प्रश्न- 8 राणा सांगा ने बाबर को किस युद्ध में हराया था?
उत्तर : बयाना का युद्ध
प्रश्न- 9 अजमेर युद्ध कब लड़ा गया था?
उत्तर : 1024
प्रश्न- 10 कायंदरा युद्ध किसके बीच लड़ा गया था?
उत्तर : मोहम्मद गौरी और कीर्तिपाल के बीच
प्रश्न- 11 हल्दीघाटी का युद्ध किसके बीच लड़ा गया था?
उत्तर : मान सिंह और प्रताप
प्रश्न- 12 सारंगपुर का युद्ध किस किस के बीच हुआ था?
उत्तर : कुम्भा, महमूद खिलजी
प्रश्न- 13 खातोली का युद्ध कब हुआ था?
उत्तर : 1517
प्रश्न- 14 राजस्थान के इतिहास के प्रणेता किन्हें माना जाता है?
उत्तर : कर्नल टॉड
प्रश्न- 15 किसने माउंट आबू के राजस्थान में विलय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
उत्तर : गोकुल भाई भट्ट
प्रश्न- 16 किस स्थान को बांगड़ का ‘जलियांवाला बाग’ माना जाता है?
उत्तर : मानगढ़
प्रश्न- 17 राजस्थान का कौनसा स्थान हड़प्पा काल में ताम्बे की आपूर्ति को पूरा करता था?
उत्तर : गणेश्वर
प्रश्न- 18 निम्न में से कौनसी पहाड़ियां मध्य अरावली श्रेणी में स्थित हैं?
उत्तर : मेरवाड़ा पहाड़ियाँ
प्रश्न- 19 बांसवाड़ा व डूंगरपुर के मध्य के भू भाग को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : मेवल
प्रश्न- 20 आहड़ संस्कृति के अवशेष कहां से मिले हैं?
उत्तर : उदयपुर
प्रश्न- 21 उमराव किस रियासत के सामंत थे?
उत्तर : मेवाड़
प्रश्न- 22 राजस्थान में गैस आधारित थर्मल पावर स्टेशन कहां स्थित है?
उत्तर : धौलपुर
प्रश्न- 23 राजस्थान का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कौनसा है?
उत्तर : केवलादेव नेशनल पार्क
प्रश्न- 24 कौन से चीनी यात्री ने भीनमाल की यात्रा की?
उत्तर : ह्वेनसांग
प्रश्न- 25 किस भू-राजस्व व्यवस्था राजा टोडरमल से संबंध है?
उत्तर : बटाई
प्रश्न- 26 कालीबाई भील किस जिले की निवासी थी?
उत्तर : डूंगरपुर
प्रश्न- 27 किसने राजस्थान की ‘बहुरूपिया कला’ को विदेशों में प्रसिद्ध किया?
उत्तर : जानकी लाल
प्रश्न- 28 कीका के नाम से कौन लोकप्रिय था?
उत्तर : महाराणा प्रताप
प्रश्न- 29 राजस्थान के पश्चिमी मरुस्थलीय भाग की चट्टानें किस भू-गर्भिक काल की हैं?
उत्तर : जुरासिक एवं इयोसिन युग
प्रश्न- 30 राजस्थान में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर : 1973
प्रश्न- 31 राजस्थान में वालरा कृषि किसका प्रकार है?
उत्तर : स्थान्तरित
प्रश्न- 32 रेगिस्तानी क्षेत्र में निम्न कागारों से घिरी प्लाया झिले क्या कहलाती है?
उत्तर : उड़ीन
प्रश्न- 33 कौन टोंक मुस्लिम रियासत का संस्थापक था?
उत्तर : अमीर खां पिंडारी
प्रश्न- 34 उदयनाथ पर्वत राजस्थान के किस जिले में है?
उत्तर : अलवर
प्रश्न- 35 कितने रजवाड़ों को मिलाकर राजस्थान राज्य के स्थापना हुई थी?
उत्तर : 19
प्रश्न- 36 वर्धा में राजस्थान सेवा संघ की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर : 1919
प्रश्न- 37 राजस्थान में सर्प उद्यान कहाँ स्थित है?
उत्तर : कोटा
प्रश्न- 38 राजस्थान की पहली पवन ऊर्जा परियोजना कहां स्थापित हुई थी?
उत्तर : अमरसागर
प्रश्न- 39 क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा कृषि जलवायु क्षेत्र कौनसा है?
उत्तर : शुष्क पश्चिमी मैदानी खण्ड
प्रश्न- 40 राज्य में बंजर व व्यर्थ भूमि का सर्वाधिक क्षेत्र किस जिले में है?
उत्तर : जैसलमेर
प्रश्न- 41 पवन ऊर्जा, बायोगैस, सौर ऊर्जा और तापीय ऊर्जा में से कौनसा एक ऊर्जा स्रोत ग्रामीण राजस्थान में ज्यादा है?
उत्तर : सौर ऊर्जा
प्रश्न- 42 पृथ्वीराज चौहान ने गुजरात पर आक्रमण करके किसे पराजित किया था?
उत्तर : मुंज
प्रश्न- 43 भारत में टंगस्टन की एकमात्र खान कहां पर स्थित है?
उत्तर : डेगना
प्रश्न- 44 राजस्थान का टैक्सटाइल नगर कौनसा है?
उत्तर : भीलवाड़ा
प्रश्न- 45 नर्मदा परियोजना से राजस्थान के किन जिलों को पानी मिलता है?
उत्तर : जालौर और बाड़मेर को।
प्रश्न- 46 भारत का पहला परमाणु परीक्षण कहां किया गया था?
उत्तर : पोखरण(जैसलमेर
👍191❤15🎉5🙏4🔥3
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 से 24 अप्रैल तक जयपुर की यात्रा करेंगे।
👍50❤1