Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को काठमांडू में आयोजित पहले सागरमाथा संवाद में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए वैश्विक प्रयासों की अपील की। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने पांच सूत्रीय वैश्विक कार्य योजना पेश की। यह सम्मेलन “जलवायु परिवर्तन, पर्वत और मानवता का भविष्य” विषय पर आधारित था।
👍7🥰7🙏2
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) ने दुबई में अपना पहला विदेशी परिसर स्थापित करने की घोषणा की है।
👍19❤4🔥2
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में नवनिर्मित मल्टी-एजेंसी सेंटर (MAC) का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में गृह मंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को 19 अप्रैल को दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी, माउंट मकालू (8,485 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह करने पर बधाई दी। यह पहली बार है जब किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) ने इस चोटी पर चढ़ाई की है।
👍18❤6
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे बड़ा निर्णय गया शहर का नाम बदलने को लेकर रहा। अब इस धार्मिक और ऐतिहासिक शहर को ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा।
👍22❤1
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वेसाक दिवस के अवसर पर एक विशेष पैनल चर्चा का आयोजन किया। इस चर्चा का शीर्षक ‘गौतम बुद्ध की शिक्षाएं– आंतरिक और वैश्विक शांति का मार्ग’ था।
👍28🥰4
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
रोमानिया के बुखारेस्ट में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने सुपरबेट शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट जीत लिया है। प्रज्ञानानंद ने अलीरेजा फिरौजा और मैक्सिम वचियेर लाग्रेव के साथ टाईब्रेक के बाद जीत हासिल की।
👍45🔥5
*#Jaipur: सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर बड़ी खबर*
*25 मई को राजधानी घेराव, RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने किया ऐलान, 1 लाख युवाओं की रैली की जाएगी राजधानी में आयोजित*
"तय हनुमान,जय हनुमान"
21 मई को होने वाली si भर्ती की मीटिंग अब 20 मई को होगी ...
26 मई को कोर्ट में सुनवाई होगी ....
RPSC ने बेच दिए युवाओं के सपने
युवाओं द्वारा चुनी गई सरकार अब तक चुप है...
स्टूडेंट्स बोलते है आप क्यों नहीं आते मेरा एक ही सवाल है आप घर बैठकर बोलते हो पहले खुद तो आ जाओ ...
जिन नेताओं को वोट देकर भेजा है आपने उनका घेराव करो और पूछो हमारे सपने बेच दिए
इस RPSC का पुनर्गठन क्यों नहीं किया जा रहा....
लिखने और बोलने को तो बहुत कुछ है
एक ही परिवार के लोगों ने पेपर खरीदा और थानेदार बन गए...
*25 मई को राजधानी घेराव, RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने किया ऐलान, 1 लाख युवाओं की रैली की जाएगी राजधानी में आयोजित*
"तय हनुमान,जय हनुमान"
21 मई को होने वाली si भर्ती की मीटिंग अब 20 मई को होगी ...
26 मई को कोर्ट में सुनवाई होगी ....
RPSC ने बेच दिए युवाओं के सपने
युवाओं द्वारा चुनी गई सरकार अब तक चुप है...
स्टूडेंट्स बोलते है आप क्यों नहीं आते मेरा एक ही सवाल है आप घर बैठकर बोलते हो पहले खुद तो आ जाओ ...
जिन नेताओं को वोट देकर भेजा है आपने उनका घेराव करो और पूछो हमारे सपने बेच दिए
इस RPSC का पुनर्गठन क्यों नहीं किया जा रहा....
लिखने और बोलने को तो बहुत कुछ है
एक ही परिवार के लोगों ने पेपर खरीदा और थानेदार बन गए...
👍176❤24🔥5🤩5🙏5
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
🪀 CURRENT AFFAIRS 🪀
01. नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड : स्टार जैवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में भाला फेंक स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 90.23 मीटर तक भाला फेंक कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
02. वानखेड़े में रोहित शर्मा स्टैंड का उद्घाटन : वानखेड़े स्टेडियम
में रोहित शर्मा स्टैंड का अनावरण किया गया। सीएम देवेंद्र फडणवीस मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन स्टैंड अनावरण समारोह में शामिल हुए।
03. ज्ञानपीठ पुरस्कार : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संस्कृत विद्वान जगगुरु रामभद्राचार्य जी को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में दिया गया।
04. कांगो के फुटबॉल महासंघ से निलंबन हटा : फीफा ने आधिकारिक तौर पर कांगो गणराज्य के फुटबॉल महासंघ पर लगाया गया निलंबन हटा लिया है।
05. चंद्रचूड एनएलयू में प्रोफेसर बने : पूर्व CJI डी. वाई. चंद्रचूड को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली में डिस्टिंग्विश्ड प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 6 महीने पहले ही सेवानिवृत हुए थे।
06. भारत को 86यां ग्रैंडमास्टर मिला : चेन्नई के श्रीहरी एल आर 86वें ग्रैंडमास्टर बने उन्होंने यूएई में एशियन इंडिविजुअल मेंस चेस चैंपियनशिप में तीसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म पूरा किया।
07. एआई न्यूज एंकर : असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पहली एआई-न्यूज एंकर 'अंकिता का अनावरण किया। अंकिता ने नई कैबिनेट मीटिंग पर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की।
08. साइबर अपराध रोधी पोर्टल: गुजरात सरकार ने नागरिकों के लिए साइबर अपराध रिफंड में तेजी लाने के लिए पोर्टल, "तेरा तुझको अर्पण" लॉन्च किया।
09. IIT रुड़की-ईनोनू एमओयू रद्द : IT रुड़की ने तुर्की के इनोनू विवि के साथ एमओयू को रद्द कर दिया। जेएनयू और जामिया के बाद तुर्की से शैक्षणिक संबंध रद्द करनेवाला तीसरा संस्थान है।
10. इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान : BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत-ए टीम का ऐलान किया। अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान और धुव्र जुएल को उप-कप्तान बनाया गयाहै।
👍28❤8🎉6