Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
🪀 CURRENT AFFAIRS 🪀
01. आरबीआई ने यूनियन बैंक पर जुर्माना लगाया : आरबीआई
ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर 63.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना बैंक ने जमाकर्ताओं के फंड ट्रांसफर और कृषि लोन नियमों के पालन में चूक के कारण लगाया गया है।
02. चुनाव आयोग के नए सुधार : चुनाव अनुभव को बेहतर बनाने के लिए चुनाव आयोग ने दो बड़े सुधार किए है। इसमें मतदान केंद्रों के बाहर मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा बनाना और मतदान सीमाओं पर नियमों को समायोजित करना शामिल हैं।
03. नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता : भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। नीरज का बेस्ट थ्रो 84.14 मीटर रहा, जो उन्होंने आखिरी प्रयास में किया।
04. शैक्षणिक संस्थानों को नशा मुक्त बनाने अभियान : सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को नशा मुक्त क्षेत्र बनाने के के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को तम्बाकू आदि के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों से बचाना है।
05. महिलाओं के लिए यशोदा एआई : राष्ट्रीय महिला आयोग ने
महिलाओं को एआई, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल सेफ्टी में सक्षम बनाने के लिए यशोदा एआई की शुरुआत की। यह अपनी तरह का पहला एआई साक्षरता अभियान है।
06. ईएसआईसी में 18 लाख सदस्य जुड़े: श्रम और रोजगार मंत्रालय के मुताबिक कर्मचारी राज्य बीमा निगम से इस साल जनवरी में 18.19 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। जनवरी में जुड़े नए सदस्यों में 47.66 प्रतिशत 25 वर्ष तक की आयुवर्ग के हैं।
07. घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी : वित्त वर्ष 2025 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या का आंकड़ा 16.54 करोड़ तक पहुंच गया, जो कि सालाना आधार पर 7.6 प्रतिशत की वृद्धि है। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2020 से लगभग 16.8 प्रतिशत अधिक है।
08. द सॉकर टूर्नामेंट के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय :
भारत के राहुल के.पी. को अमेरिकी फुटबॉल प्रतियोगिता द सॉकर टूर्नामेंट में वेस्ट हैम यूनाइटेड के लिए खेलने के लिए चुना गया है। वे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्लब द्वारा चुने गए पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
09. विशेष एनआईए अदालत का गठन: सरकार ने जातीय हिंसा से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए मणिपुर में एक विशेष एनआईए अदालत का गठन किया है। विशेष अदालत का अधिकार क्षेत्र पूरे मणिपुर में विस्तारित होगा।
10. एमपीईडीए के नए निदेशक :
समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने राम मोहन एमके को अपना नया निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है। उन्हें समुद्री खाद्य विपणन, गुणवत्ता आश्वासन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संचालन में व्यापक विशेषज्ञता हासिल है।
👍37❤9
Taiyari Karlo (Rajasthan)
https://www.youtube.com/live/l0qTALXbEkY?si=c2c1I3Yj3fCH-jm8
क्लास चालू है आ जाओ 🛑
👍24🤩2
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी के तहत प्रत्येक संभाग में सेंटर फॉर एडवांस स्किलिंग एंड करियर काउंसलिंग की स्थापना की जाएगी।
❤33👍8
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
🪀 CURRENT AFFAIRS 🪀
01. छात्रों की सुरक्षा के लिए कैंपस कॉलिंग पहल : राष्ट्रीय
महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने लैंगिक संवेदनशीलता और छात्र सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'कैंपस कॉलिंग' कार्यक्रम शुरू किया।
02. कलादान मल्टी मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट: भारत ने म्यांमार के रास्ते पूर्वोत्तर के लिए समुद्री मार्ग कलादान मल्टी मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट को तेज किया। यह मिजोरम को कोलकाता से जोड़ता है।
03. सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप भारत ने सैफ अंडर-19 फुटबॉल चैं पियनशिप का खिताब जीता। फाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया।
04. निजी कंपनियों का परमाणु क्षेत्र में प्रवेश : भारत
सरकार परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा नीति परिवर्तन करने जा रही है। इसके तहत सरकार निजी क्षेत्र की कंपनियों को पहली बार परमाणु संयंत्रों के संचालन की अनुमति देगी।
05. WHO में भारत को टेक्रोमा उन्मूलन प्रमाण पत्र : जिनेवा में 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. घेब्रेयल टेड्रोस ने केंद्रीय स्वास्थ व परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव को ट्रेकोमा उन्मूलन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
06. कोडेक्स एआई कोडिंग एजेंड : ओपनएआई ने कोडेक्स नामक क्लाउड-आधारित एआई कोडिंग एजेंट लॉन्च किया है, जो कई सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कार्यों को करने में सक्षम है।
07. ICG का ऑपरेशन : समुद्री संरक्षण के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने 'ऑपरेशन ओलिविया' के तहत रुशिकुल्या नदी पर 6.98 लाख से अधिक कछुओं के घोंसलों की रक्षा की।
08. प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का उद्घाटन: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का उद्घाटन किया।
09. तीस्ता प्रवाह फील्ड अभ्यास : भारतीय सेना ने तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज में तीस्ता प्रहार' फील्ड अभ्यास किया। इसमें नदी में लड़ाकू और सहायक हथियारों से तत्परता को परखा।
👍30❤4🙏2🥰1