Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
🛜 राष्ट्रपति ने चार सदस्यों को राज्यसभा में मनोनीत किया
✓ राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 80(3) में उल्लिखित शक्तियों का उपयोग कर 12 जुलाई 2025 को राज्यसभा में चार सदस्यों को नामित किया।
1. उज्ज्वल निकम - प्रसिद्ध वकील
2. सी. सदानंदन मास्टर - सामाजिक कार्यकर्ता
3. हर्षवर्धन श्रृंगला - पूर्व विदेश सचिव
4. डॉ. मीनाक्षी जैन - इतिहासकार
✓ राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 80(3) में उल्लिखित शक्तियों का उपयोग कर 12 जुलाई 2025 को राज्यसभा में चार सदस्यों को नामित किया।
1. उज्ज्वल निकम - प्रसिद्ध वकील
2. सी. सदानंदन मास्टर - सामाजिक कार्यकर्ता
3. हर्षवर्धन श्रृंगला - पूर्व विदेश सचिव
4. डॉ. मीनाक्षी जैन - इतिहासकार
❤29🎉5
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
👑 मिस राजस्थान 2025
▪️विजेता - ट्विंकल पुरोहित
▪️ फर्स्ट रनर अप - मीनाक्षी छापोला
▪️सेकंड रनर अप - रिशिता काशीवा
▪️आयोजन - बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर
▪️विजेता - ट्विंकल पुरोहित
▪️ फर्स्ट रनर अप - मीनाक्षी छापोला
▪️सेकंड रनर अप - रिशिता काशीवा
▪️आयोजन - बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर
❤57👍12🤩5🎉4
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
🛜भारत 11 से 13 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में अपनी पहली वैश्विक पांडुलिपि विरासत पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। संस्कृति मंत्रालय द्वारा घोषित यह ऐतिहासिक आयोजन भारत की प्राचीन पांडुलिपि-ज्ञान परंपरा को संरक्षित, प्रचारित और वैश्विक मंच पर साझा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसकी घोषणा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर की गई, जो भारत की गुरु-शिष्य परंपरा और ज्ञान-संस्कृति के प्रति सम्मान को दर्शाता है। “पांडुलिपि विरासत के माध्यम से भारत की ज्ञान परंपरा की पुनर्प्राप्ति” शीर्षक वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत और विदेशों से 500 से अधिक प्रतिनिधि, जिनमें 75 प्रतिष्ठित विद्वान और सांस्कृतिक विशेषज्ञ शामिल होंगे, भाग लेंगे। यह आयोजन हाइब्रिड प्रारूप में होगा, जिससे विश्वभर के प्रतिभागी ऑनलाइन या प्रत्यक्ष रूप से जुड़ सकें।
❤26🎉3
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के लिए “ऑपरेशन शिवा 2025” की शुरुआत की है। इस अभियान की घोषणा शुक्रवार को की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती, आधुनिक निगरानी उपकरणों और आपदा प्रतिक्रिया उपायों को शामिल किया गया है।
🙏36❤7🎉3
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
केरल के अलेप्पी (अलप्पुझा) जिले का आर्थुंकल पुलिस स्टेशन देश का पहला पुलिस थाना बन गया है जिसे IS/ISO 9001:2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (QMS) प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह प्रमाण पत्र भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा 10 जुलाई 2025 को औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। यह सम्मान पुलिसिंग और सार्वजनिक सुरक्षा में उत्कृष्ट सेवा गुणवत्ता के लिए दिया गया है।
❤18🎉2
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
महाराष्ट्र के सतारा की अधिवक्ता वरषा देशपांडे को 2025 का संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें लिंग समानता को बढ़ावा देने और लिंग-चयनात्मक गर्भपात को रोकने के लिए किए गए आजीवन कार्यों के लिए दिया गया। यह पुरस्कार विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई 2025) को न्यूयॉर्क में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया। वरषा देशपांडे, दलित महिला विकास मंडल की सचिव हैं, जिसे उन्होंने 1990 में स्थापित किया था
❤24👍3🎉2🙏2
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
विश्व धरोहर समिति ने तीन अफ्रीकी धरोहर स्थलों – मेडागास्कर, मिस्र और लीबिया – को संकटग्रस्त स्थलों की यूनेस्को की सूची से हटा दिया है तथा इन स्थलों पर खतरों को कम करने और उनकी सांस्कृतिक एवं पारिस्थितिक अखंडता को बहाल करने के सफल प्रयासों की सराहना की है।संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय पेरिस में जारी विश्व धरोहर समिति (डब्ल्यूएचसी) के 47वें सत्र के दौरान नौ जुलाई को लिया गया। संकटग्रस्त सूची से हटाए गए स्थलों में मेडागास्कर में अत्सिनानाना के वर्षावन, मिस्र में अबू मेना और लीबिया में घदामेस का ‘ओल्ड टाउन’ शामिल हैं।
👍11❤7🎉3
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
विश्व की चौथे नंबर की टेनिस खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वियातेक ने पहली बार विंबलडन का महिला सिंगल्स खिताब जीत लिया है। लंदन में एकतरफा मुकाबले में उन्होंने 13वीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हरा दिया
❤34👍8
RPSC First Grade Exam Answer Key 2024.pdf
873.5 KB
RPSC First Grade Exam Answer Key 2024.pdf