Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने पाथेय भवन में 'राष्ट्रोत्थान' ग्रंथ का विमोचन किया। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष पर समाज परिवर्तन के लिए, प्रस्तुत पंच सूत्रों की चर्चा करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य और स्व जागरण से ही राष्ट्रोत्थान संभव है। श्री बागडे ने पाथेय भवन में हिन्दुस्तान प्रकाशन संस्था और पाथेय कण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 'राष्ट्रोत्थान' ग्रंथ के प्रकाशन को महत्वपूर्ण बताया।
❤32👍3🔥1
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
🛜 CURRENT AFFAIRS 🛜
1. भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने म्यांमार को 1-0 से हराकर अंडर-20 महिला एशियन कप में जगह बनाई। भारत 2006 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेगा। मुख्य टूर्नामेंट अप्रैल 2026 में थाईलैंड में होगा।
2. भारतीय रेल ने त्योहारों और पीक सीजन में यात्रियों के लिए 'राउंड ट्रिप पैकेज' योजना शुरू की। वापसी टिकट के बेस किराए पर 20% की छूट दी जाएगी। इसके लिए बुकिंग 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी।
3. एअर इंडिया अपने 26 पुराने बी787-8 ड्रीमलाइनर में तकनीकी सुधार कर अत्याधुनिक एवियोनिक्स लगाएगी। इनमें से सात विमान को सर्विसिंग के लिए अमेरिका मेजा जाएगा।
4. सिक्किम ने पहले 'अम्मा सम्मान दिवस' पर 'नारी अदालत' की शुरुआत की। यह महिलाओं के नेतृत्व वाला सामुदायिक न्याय मंच है। पहला केंद्र रोंगपो में शुरू किया गया है।
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे। यह 2020 के गलवान संघर्ष के बाद उनकी पहली चीन यात्रा होगी।
6. भारत के पहले वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर (ब्रॉन्ज) में अनिमेष कुजुर (200 मीटर), मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप), अन्नू रानी (महिला भाला फेंक), शैली सिंह (महिला लॉन्ग जंप), अबिनया राजराजन (100 मीटर) ने गोल्ड जीता। इसमें 17 देशों के 150+ खिलाड़ी शामिल हुए।
7. WHO ने केन्या को 'ह्यूमन अफ्रीकन ट्रिपैनोसोमियासिस' यानी स्लीपिंग सिकनेस मुक्त घोषित किया। इस बीमारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती से हटाने वाला यह 10वां देश बना है।
8. महाराष्ट्र सरकार ने 'दिशा अभियान' के तहत मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए समान शिक्षा का कार्यक्रम लागू किया। यह योजना राज्य के 453 विशेष स्कूलों में शुरू हो चुकी है।
9. केंद्र ने प्रधानमंत्री ई-ड्राइव (इलेक्ट्रिक व्हीकल) स्कीम को मार्च 2028 तक बढ़ा दिया है। लेकिन ई-टू और ई-थ्री व्हीलर पर सब्सिडी 31 मार्च 2026 के बाद से बंद कर दी जाएगी।
10. गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने 2024-25 में 5.4 लाख करोड़ रु. का सकल माल मूल्य हासिल किया। 2016 में शुरू हुआ यह प्लेटफॉर्म सरकारी खरीद को कुशल बनाने का डिजिटल मंच है।

❤24👍3
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
❤71👍3🔥3