Taiyari Karlo (Rajasthan)
126K subscribers
16.5K photos
78 videos
4.39K files
9.32K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
👍186
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
🛜 CURRENT AFFAIRS 🛜


1. रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार महाराष्ट्र और असम में 2 नए डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाएगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में 2018 में 3 कॉरिडोर शुरू हुए थे।

2. केंद्र ने ओडिशा, पंजाब आंध्रा में 4 नए सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए 4600 करोड़ रु की मंजूरी दी। ये प्रोजेक्ट 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' के तहत है। अब तक 6 राज्यों में ऐसे 10 प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है।

3. भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड की सोफिया डंकली जुलाई के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने। शुभमन चार बार यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बेन स्टोक्स और वियान मुल्डर को पछाड़ा।

4. स्वास्थ्य मंत्रालय ने SHRESTH (राज्य स्वास्थ्य नियामक उत्कृष्टता इंडेक्स) लॉन्च किया। इससे राज्यों की दवा व्यवस्था का डेटा आकलन कर दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

5. UPSC 1 अक्टूबर 2025 से 1 अक्टूबर 2026 तक अपना 100वां स्थापना वर्ष मनाएगा। इस दौरान विशेष कार्यक्रम, नया लोगो और पारदर्शिता व निष्पक्षता बढ़ाने के लिए नए सुधार किए जाएंगे।

6. लोकसमा ने भारतीय बंदरगाह बिल 2025 पास किया, जो साल 1908 के पुराने कानून की जगह लेगा। इससे बंदरगाह प्रबंधन आधुनिक होगा, व्यापार तेज होगा और राज्यों के साथ सहयोग बढ़ेगा।

7. ऑस्ट्रेलिया यूएन में फिलिस्तीन को सितंबर में मान्यता देगा। इसका मकसद गाजा में संघर्ष विराम, कराना, बंधकों की रिहाई और दो-राष्ट्र समाधान के लिए वैश्विक समर्थन बढ़ाना है।

8. UIDAI ने आधार की सुरक्षा मजबूत करने के लिए भारतीय सांख्यिकी संस्थान के साथ 5 साल का R&D समझौता किया। इसके तहत बायोमेट्रिक, फ्रॉड डिटेक्शन एल्गोरिद्म सुधार क्षेत्रों में काम होगा।

9. संसद में नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेस बिल और नेशनल एंटी-डोपिंग संशोधन बिल पास हुआ। इससे खेल प्रशासन सुधरेगा, खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ेगी, वैश्विक डोपिंग मानकों के अनुरूप नीतियां बनेंगी।

10. मुंबई में 18वां इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स शुरू हुआ। इसमें 64 देशों के 300+ छात्र भाग ले रहे हैं। आयोजन होमी भाभा सेंटर, टाटा फंडामेंटल रिसर्च संस्थान कर रहे हैं।
20🥰2🎉2
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
♦️भारतीय रग्बी टीम ने अंडर-20 एशिया कप में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की।

♦️यह प्रतियोगिता बिहार के राजगीर में 9 और 10 अगस्त को आयोजित हुई थी।

♦️भारतीय रग्बी फुटबॉल ने इसका आयोजन किया था।

♦️ भारतीय टीम की कप्तान राजस्थान की भूमिका शुक्ला थीं जबकि झोटवाड़ा जयपुर की ही मुस्कान पिपलोदा ने भी कांस्य जीतने में अहम भूमिका निभाई।
20👍6
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
♦️रम्मत लोक नाट्य वस्तुतः संगीत नाट्य है जो ऐतिहासिक और पौराणिक तथ्यों के आधार पर काव्य रचनाओं के माध्यम से अभिनित किया जाता है। इस नाट्य का अभिप्राय खेल होता हैं जिसे खेलने वालों को खेलार कहा जाता है। इसमें 'टेरियों' और 'गायकों' की प्रमुख भूमिका रहती है। रम्मत में चौमासा, लावणी, गणपति वंदना, रामदेवजी के भजन मुख्य गायन विषय होते. हैं। इस की मौलिक विशेषताएँ इस प्रकार है -

♦️साहित्यिकता इनकी मुख्य विशेषता है। इस लोक नाट्य के प्रमुख वाद्य यंत्र नगाड़ा व ढोलक है।

♦️रम्मत शुरू होने से पहले इसके कलाकार मंच पर आकर बैठ जाते है ताकि दर्शक उनकी वेशभूषा व मेकअप को देख सके। गायन प्रधान इस लोक नाट्य में कोई रंगमंचीय साज-सज्जा नहीं होती। इसके संवाद मंच पर बैठे विशेष गायकों द्वारा गाये जाते है। इसकी भाषा और क्षेत्रीय रंगत इसे एक क्षेत्र विशेष से जोड़े रखती है। इसमें सभी समुदाय के लोग भाग लेते हैं। राजस्थान में प्रचलित प्रमुख रम्मतें

(i)बीकानेर की रम्मत:

यह रम्मत बीकानेर में होली आदि के अवसरों पर होने वाली काव्य प्रतियोगिताओं से अस्तित्व में आई। इस रम्मत का प्रदर्शन लकड़ी के बड़े-बड़े तख्तों (पाटों) पर किया जाता है। इस रम्मत के मुख्य विषय प्रहलाद, लैला-मजनूँ, राजा हरिश्चन्द्र, पूरणमल, हिड़ाऊ मेरी (आदर्श पति-पत्नी पर आधारित सर्वाधिक लोकप्रिय रम्मत) जिसका सूत्रपात जवाहर लाल पुरोहित ने किया है। इस रम्मत के प्रमुख कलाकार फागू व सूआ महाराज हैं। बीकानेर में रम्मतों का समय फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी तक है । बीकानेर में रम्मतों का प्रारम्भ 'फक्कड़दाता री रम्मत' से होता है।


(ii) जैसलमेर की रम्मत :

जैसलमेर में प्रस्तुत की जाने वाली इस रम्मत के प्रमुख कलाकार सकलमल, तेजकवि ('स्वतंत्र बावनी' नामक पुस्तक के रचयिता) व तुलसीदास हैं।
34
🎲👍
🤩11935👍25🔥3🥰3🎉1