Taiyari Karlo (Rajasthan)
127K subscribers
16.6K photos
78 videos
4.44K files
9.34K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
New Doc 09-07-2025 12.13.pdf
8.4 MB
New Doc 09-07-2025 12.13.pdf
👍42
आज आयोजित हुई RPSC 2nd Grade भर्ती परीक्षा का पेपर : Group A GK का पेपर
10👍7🤩1
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक सहयोग को नई दिशा मिली है। 4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के दौरान सिंगापुर ने औपचारिक रूप से भारत की मलक्का जलडमरूमध्य में गश्त करने की योजना का समर्थन किया। यह कदम हिंद-प्रशांत क्षेत्र में गहरी साझेदारी और समुद्री सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह जलडमरूमध्य हिंद महासागर को दक्षिण चीन सागर से जोड़ता है। विश्व के 60% से अधिक समुद्री व्यापार इसी मार्ग से होकर गुजरता है। यह भारत की ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
19🔥1
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
♦️प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति इरफ़ान अली को चुनावों में जीत के लिए बधाई दी

❄️प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुयाना में हुए आम चुनावों और क्षेत्रीय चुनावों में शानदार जीत के लिए राष्ट्रपति इरफ़ान अली को बधाई दी है। गुयाना के राष्ट्रपति अली ने प्रधानमंत्री के संदेश के जवाब में दोनों देशों के बीच पहले से ही मज़बूत और सौहार्दपूर्ण संबंधों को और सुदृढ बनाने के लिए श्री मोदी, भारत सरकार और भारत के लोगों के साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की है
20👍12
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
❄️भारत की शिशु मृत्यु दर 25 पर पहुँची: SRS 2023 रिपोर्ट

नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) सांख्यिकीय रिपोर्ट 2023 भारत में कई जनसांख्यिकीय बदलावों का संकेत देती है, जिसमें 1.9 राष्ट्रीय कुल प्रजनन दर (TFR), शिशु मृत्यु दर (IMR) 25, जन्म के समय लिंग अनुपात (SRB) 917, अशोधित जन्म दर (CBR) 18.4 और अशोधित मृत्यु दर (CDR) 6.4 शामिल है। SRS, भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रजनन और मृत्यु दर के वार्षिक अनुमान प्रदान करने के लिए किया जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा जनसांख्यिकीय सर्वेक्षण है। भारत के महापंजीयक द्वारा जारी नमूना पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2023 के अनुसार, देश में शिशु मृत्यु दर (IMR) 25 के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर पहुँच गई है, जो वर्ष 2013 के 40 से 37.5 प्रतिशत की तीव्र गिरावट है। महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त (RGI) का कार्यालय 1961 में गृह मंत्रालय के अधीन भारत के जनसांख्यिकीय आँकड़ों के प्रबंधन हेतु स्थापित किया गया था। इस संगठन को जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के लिए भी उत्तरदायी बनाया गया था।
37
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
❄️ छतरियों के स्थान एवं खम्भों की विविधता-

🌱8 खम्भों की छतरी : महाराणा प्रताप - बाण्डोली, सलूम्बर

🌱8 खम्भों की छतरी : महाराणा साँगा - माण्डलगढ़, भीलवाड़ा

🌱10 खम्भों की छतरी : मामा-भांजा (धन्ना-भींया), जोधपुर

🌱12 खम्भों की छतरी : पृथ्वीराज कुम्भलगढ़, राजसमंद

🌱16 खम्भों की छतरी : अमरसिंह राठौड़, नागौर दुर्ग, नागौर

🌱20 खम्भों की छतरी : अखैराज सिंघवी, जोधपुर

🌱20 खम्भों की छतरी : गोपालसिंह, करौली

🌱32 खम्भों की छतरी : जोधसिंह बदनोर, ब्यावर (पूर्व अजमेर)

🌱32 खम्भों की छतरी : जगन्नाथ कछवाहा-मांडल, भीलवाड़ा

🌱32 खम्भों की छतरी: जयसिंह जैत्रसिंह सवाई माधोपुर

🌱80 खम्भों की छतरी: मूसी महारानी- अलवर

🌱84 खम्भों की छतरी : भगवान शिव को समर्पित - बूँदी
84👍25🤩6🔥2🙏2
सूचना:- 🛑
एप्लीकेशन पर ज्यादा कोर्स परचेज होने के कारण कुछ स्टूडेंट्स के कोर्स परचेस शो नहीं हुए हैं उनके कल सुबह तक हो जाएंगे
10
🎓Join now @Taiyari_karlo
11🔥9👍3🥰2