Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19K photos
83 videos
4.72K files
9.95K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
👍4319🤩6
LDC 2024 Department allocation.pdf
15.4 MB
LDC 2024 Department allocation.pdf
5
18👍4
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
❄️ संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त भाषाएं : 8वीं अनुसूची में

मूल रूप से – 14 भाषाएं
वर्तमान में – 22 भाषाएं

असमिया, बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगू, उर्दू

96वें संविधान संशोधन 2011 द्वारा उड़िया का नाम बदलकर ओड़िया कर दिया गया।

21वें संविधान संशोधन 1967 द्वारा जोड़ी गई भाषा – सिंधी

71वें संविधान संशोधन 1992 द्वारा जोड़ी गई भाषाएं – कोंकणी, मणिपुरी, नेपाली

92वें संविधान संशोधन 2003 द्वारा जोड़ी गई भाषाएं – बोडो, डोगरी, मैथिली, संथाली
21🤩2
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
❄️ CURRENT AFFAIRS ❄️

1. मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा बिहार की पहली महिला बनीं जिन्हें FIDE मास्टर (WFM) का खिताब मिला। यह उपाधि इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) देती है। उन्होंने यह उपलब्धि बार्सिलोना, स्पेन में आयोजित एक टूर्नामेंट के दौरान हासिल की है।

2. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 'पासबुक लाइट' सुविधा शुरू की। इससे सदस्य आसानी से अपनी पासबुक देख सकेंगे। इस सुविधा से एक ही लॉगिन में पासबुक समेत सभी मुख्य सेवाएं मिलेंगी।

3. IFS अधिकारी गौरांगलाल दास दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत नियुक्त हुए। वे 1999 बैच के अधिकारी हैं और अभी विदेश, मंत्रालय में ईस्ट एशिया डिवीजन, के जॉइंट सेक्रेटरी हैं।

4. महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजी महाराज की 180 फीट ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ हिंदूभूषण' बन रही है। यह दुनिया की सबसे ऊंची पूर्णाकृति प्रतिमा होगी। यह प्रतिमा 140 फीट ऊंची है और इसके नीचे 40 फीट का आधार होगा। यह पिंपरी-चिंचवड़, पुणे के मोशी-बोरहाडेवाड़ी में स्थित है।

5. सेना, नौसेना और वायुसेना की शिक्षा शाखाओं को मिलाकर अब एक नया त्रि-सेवा एजुकेशन कॉर्म्स बनाया जाएगा। इसके अलावा 3 नए ज्वॉइंट मिलिट्री स्टेशन भी स्थापित होंगे।

6. तमिलनाडु में अंबुकरमगल योजना (हँड्स ऑफ लव) शुरू। इसमें अनाथ बच्चों को हर महीने 2000 रु की मदद मिलेगी। यह सहायता 18 की उम्र तक या पढ़ाई पूरी होने तक जारी रहेगी।
7👍5
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
❄️माही न्यूक्लियर प्रोजेक्ट (बांसवाड़ा, राजस्थान)

राजस्थान का दूसरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र।
स्थान – नापला (बांसवाड़ा), माही नदी के किनारे।

कुल बिजली उत्पादन क्षमता – 2800 मेगावाट 700 मेगावाट की 4 इकाइयाँ।

पहली यूनिट से वर्ष 2032 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य।
शिलान्यास – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा (सितंबर 2025)।

♦️राजस्थान का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट
रावतभाटा परमाणु संयंत्र (चित्तौड़गढ़)
स्थापना – 1973।
✔️ सहयोग – कनाडा
44👍8🎉3🙏2🔥1
👍2612🤩4
🙏3910