Taiyari Karlo (Rajasthan)
126K subscribers
16.4K photos
78 videos
4.39K files
9.31K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
🎓Join now @Taiyari_karlo
11
29👍1
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गत 1 नवम्बर को 'गिव अप' अभियान शुरू किया था। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा सूची की निष्कासन श्रेणी में सम्मिलित परिवार जिनमें कोई भी सदस्य सरकारी/अर्द्धसरकारी/स्वायत्तशासी संस्थाओं में नियमित कार्मिक हो, वार्षिक पेंशन 1 लाख रुपये से अधिक हो, कुल वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक हो, निजी चौपहिया वाहन धारक या आयकरदाता को प्रेरित कर, खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम स्वेच्छा से पृथक करवाए जाने हेतु आवेदन करवाया जाना था। अभियान की व्यापक सफलता को देखते हुए अब अभियान को 31 अक्टूबर तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
21👍3🔥1
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में टोंक जिले में 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक, 'सहकार सदस्यता अभियान' का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों, युवाओं और महिलाओं को सहकारिता आंदोलन से जोड़कर, उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी क्रम में उपखण्ड मालपुरा की सिन्धोलिया ग्राम सेवा सहकारी समिति में जिला स्तरीय 'सहकार सदस्यता अभियान' कैम्प का आयोजन किया गया।
10
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
सूरत में 8 अक्टूबर को ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ का आयोजन

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का प्रतिनिधिमंडल सूरत के प्रवासी राजस्थानी समुदाय से करेगा मुलाकात
18👍6
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
❄️ CURRENT AFFAIRS ❄️


1. पीएम कौशल संवर्धन एवं तकनीकी उन्नयन योजना (SETU) की शुरुआत हुई। इसके तहत देश के 1,000 इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके राष्ट्रीय केंद्र लुधियाना, कानपुर भुवनेश्वर हैदराबाद, चेन्नई में होंगे।

2. भारत-ब्रिटेन ने एक्सरसाइज कोंकण नामक समुद्री सैन्य अभ्यास शुरू किया। यह अभ्यास हार्बर फेज (5-7 अक्टूबर) और सी फेज (8-12 अक्टूबर) में होगा। भारत की ओर से INS विक्रांतु, डिस्ट्रॉयर, फ्रिगेट और सबमरीन हिस्सा ले रही हैं।

3. जापान की कंजर्वेटिव पार्टी ने सानाए ताकाइची को नेता चुना। 64 साल की ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। वे राइट विंग से जुड़ी और पूर्व में सरकारी मंत्री रह चुकी हैं। इसके पहले पीएम शिगेरु इशिबा ने एक साल बाद पद छोड़ा था।

4. बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने मिग ला पास (लद्दाख) में 19,400 फीट ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क बनाई। इससे पहले 2021 में BRO ने उमलिंग ला (19,024 फीट) पर सड़क बनाकर रिकॉर्ड बनाया था।

5. मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 2025 तीन वैज्ञानिकों को मिला है। इसमें अमेरिका के मरी ई. बँका, फ्रेड राम्सडेल और जापान के शिमोन साकागुची शामिल हैं। इन्हें यह पुरस्कार इम्यून सिस्टम को बेहतर समझने की खोज के लिए मिला।
23🙏3👍2
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में, आगामी 4-6 जनवरी, 2026 को राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 का जयपुर में आयोजन किया जाएगा। उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित, राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के कर्टेन रेजर समारोह में कहा कि हमारा लक्ष्य अब तकनीक और सॉफ्टवेयर की ओर बढ़ना है।
16🥰1