Taiyari Karlo (Rajasthan)
127K subscribers
16.5K photos
78 videos
4.43K files
9.33K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
❄️तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को सौंपे परिचय पत्र❄️

घटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में तीन देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए।

अमेरिका: सर्जियो गोर औपचारिक रूप से भारत में अमेरिका के 27वें राजदूत बन गए हैं।

ऑस्ट्रिया: डॉ. रॉबर्ट ज़िशग (राजदूत)।
त्रिनिदाद और टोबैगो: चंद्रदथ सिंह (उच्चायुक्त)।


❄️राजस्थान का पहला पूर्णतः जैविक गाँव: बामनवास कांकड़❄️

स्थान: कोटपूतली-बहरोड़ ज़िले की बामनवास कांकड़ पंचायत।

उपलब्धि: यह राजस्थान की ही नहीं बल्कि उत्तर-पश्चिम भारत की पहली पूर्णतः जैविक-प्रमाणित (Organic-certified) पंचायत बन गई है।

विशेषता: यहाँ के किसानों ने रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और GM इनपुट्स का पूरी तरह त्याग कर प्राकृतिक खाद, कम्पोस्ट और फसल चक्र को अपनाया है।

प्रभाव: इससे ग्रामीण आजीविका, मृदा संरक्षण और स्वस्थ खाद्य प्रणाली को प्रोत्साहन मिलेगा।
12🙏2
doc20251218736601.pdf
1.5 MB
doc20251218736601.pdf
8👍1
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की जयपुर यात्रा

आयोजन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जयपुर के नींदड़ (Jaipur) में आयोजित '1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ' और श्रीराम कथा कार्यक्रम में शामिल हुईं।

विशेष: इस अवसर पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के सानिध्य में यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई।

उपस्थिति: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहे।

2. महिला सशक्तिकरण और राजीविका (RAJEEVIKA)

उपलब्धि: राजस्थान की 13 लाख महिलाएँ 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं।

SHG नेटवर्क: राज्य के 51 लाख ग्रामीण परिवार स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ चुके हैं।

आजीविका संवर्धन: राजीविका के माध्यम से महिलाओं को 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

नेटवर्क ढांचा: राज्य में 32 हजार ग्राम संगठन और 1 हजार से अधिक क्लस्टर लेवल फेडरेशन कार्यरत हैं।

पशुपालकों हेतु: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों को दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर का बोनस/अनुदान देने की घोषणा दोहराई।

3. प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएं (बजट पूर्व संवाद)

लाडो प्रोत्साहन योजना: इस योजना के तहत सहायता राशि को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दिया गया है।

पीएम मातृ वंदना योजना: अनुदान राशि 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 6,500 रुपये की गई है।

मां वाउचर योजना: इसके तहत 2 लाख 26 हजार गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिली है।

शिक्षा सेतु योजना: इसके माध्यम से 90 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है।

महिला सुरक्षा: महिलाओं की सुरक्षा हेतु 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

4. 78वां सेना दिवस और 'ऑपरेशन सिंदूर'

कार्यक्रम: जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में 'शौर्य संध्या' का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

ऑपरेशन सिंदूर: रक्षा मंत्री ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी समाप्त नहीं हुआ है; आतंकी सोच के खात्मे तक प्रयास जारी रहेंगे।

वीरता पदक: आर्मी डे परेड में मरणोपरांत 'सेना मेडल' (गैलेंट्री) से सम्मानित वीर:

सूबेदार मेजर पवन कुमार

हवलदार सुनील कुमार

लांस नायक दिनेश कुमार

लांस नायक प्रदीप कुमार

प्रोजेक्ट नमन: सूरतगढ़ में 100वें नमन सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया गया।

विशेष कवर: भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान की परंपरा पर एक 'स्पेशल कवर' का अनावरण किया गया।

5. पूर्व सैनिकों के लिए कल्याणकारी निर्णय

पेंशन वृद्धि: द्वितीय विश्व युद्ध के नॉन-पेंशनर पूर्व सैनिकों की मासिक पेंशन 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये की गई है।

शहीद सम्मान: बीकानेर में शहीदों के आश्रितों को 750 बीघा भूमि का आवंटन किया गया है।

नामकरण: वीर बलिदानियों के सम्मान में 43 विद्यालयों का नामकरण किया गया है।

समाधान शिविर: पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला स्तर पर 418 समाधान शिविरों का आयोजन किया गया।

नए कार्यालय: ब्यावर, खैरथल-तिजारा और फलौदी में नए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय स्थापित किए गए हैं।
10👍3
3rd Grade SST Paper.pdf
26.4 MB
3rd Grade SST Paper.pdf
👍103