Taiyari Karlo (Rajasthan)
127K subscribers
16.6K photos
78 videos
4.44K files
9.34K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
✔️Join now @Taiyari_karlo
9👍2🎉1
Rajasthan Current Affairs

1. ग्राम उत्थान शिविर (Gram Utthan Shivir)

शुभारंभ: 23 जनवरी, 2026 (बसंत पंचमी के अवसर पर)।

आयोजन स्थल: प्रदेश के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर।

कुल शिविर: प्रदेश भर के 2839 गिरदावर सर्किलों पर कुल 10 दिनों तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।

चरण: यह आयोजन दो चरणों में होगा:

प्रथम चरण: 23 जनवरी से शुरू (24, 25 व 31 जनवरी को शिविर)।

द्वितीय चरण: 1 फरवरी एवं 5 से 9 फरवरी तक।

नोडल विभाग: कृषि एवं उद्यानिकी विभाग।

सहभागिता: इसमें कृषि, उद्यानिकी, डेयरी, पशुपालन, जल संसाधन, पंचायती राज सहित 12 विभाग भाग लेंगे।

2. राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (Rajasthan Energy Conservation Awards)

आयोजन तिथि: 20 जनवरी, 2026।

स्थान: कांस्टीट्यूशनल क्लब, जयपुर।

पुरस्कार वितरण: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा ऊर्जा संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए 73 विजेताओं (30 संस्थान एवं 43 अन्य) को सम्मानित किया गया।


विशेष उपलब्धि: सरकारी विभाग श्रेणी (वर्ष 2022-23) के अंतर्गत अलवर जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

अतिरिक्त जानकारी: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के 10 लाभार्थियों को इंडक्शन कुकटॉप का वितरण किया गया।

प्रमुख व्यक्तित्व: रोहित गुप्ता (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड)।

3. कंप्लायंस रिडक्शन एंड डी-रेगुलेशन फेज-2

बैठक: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में 20 जनवरी को आयोजित।

उपलब्धि: केंद्र सरकार द्वारा फेज-1 में चिन्हित सभी 23 प्राथमिक क्षेत्रों में राजस्थान ने बेहतर कार्य किया है।

रैंकिंग: राजस्थान इस मामले में देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल है।

4. आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम

संवाद: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड आदि राज्यों से आए आदिवासी युवा प्रतिभागियों से संवाद किया।

5. 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters' Day)

तिथि: 25 जनवरी, 2026।
7
TAIYARI KARLO विशेष बैच : विजय बैच 2.0

CET 10+2 & राजस्थान पुलिस परीक्षा के लिए नए पैटर्न पर आधारित बैच

🤩 बैच के साथ 7 BOOK SET FREE !! 🎉

📍 पहले 1000 विद्यार्थियों के लिए विशेष ऑफर :- ₹1399

📍 27 जनवरी से क्लासेज प्रारंभ

📌 आशु सर व नेवरी सर (व्याख्याता भूगोल-45वीं रैंक) के मार्गदर्शन में

⚡️ कोर्स की विशेषताएं :-
• विषय विशेषज्ञ टीम
• नवीन आंकड़ों के आधार पर अध्यापन
• संपूर्ण पाठ्यक्रम नए पैटर्न पर आधारित

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
5
📖आईएनएस सुदर्शिनी: समुद्री अभियान 'लोकायन-26'

जहाज: भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी (INS Sudarshini)।

अभियान: 10 महीने के लंबे समुद्री अभियान 'लोकायन-26' पर रवाना।
दूरी और विस्तार: यह 22,000 समुद्री मील से अधिक की दूरी तय करेगा और 13 देशों के 18 विदेशी बंदरगाहों का दौरा करेगा।

प्रमुख कार्यक्रम: यह फ्रांस के “एस्केल आ सेट” (Escale a Sete) और न्यूयॉर्क, अमेरिका के ‘सेल 250’ (Sail 250) कार्यक्रमों में भाग लेगा।

उद्देश्य: 200 से अधिक प्रशिक्षुओं को लंबी दूरी के नेविगेशन और पारंपरिक समुद्री कौशल का प्रशिक्षण देना तथा अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सहयोग बढ़ाना।
12
📖सी-डॉट (C-DOT) को स्कोच पुरस्कार-2025

संस्था: टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (सी-डॉट)।

पुरस्कार: प्रतिष्ठित स्कोच पुरस्कार-2025 (Skoch Award)।

कारण: अपने 'सेल ब्रॉडकास्ट सॉल्यूशन' (Cell Broadcast Solution) के लिए।
सम्मेलन: यह पुरस्कार 104वें स्कोच शिखर सम्मेलन में प्रदान किया गया, जिसका विषय "संसाधन विकसित भारत" था।

समाधान की उपयोगिता: यह एक आपदा और आपातकालीन मंच है जो मौसम विभाग और एनडीएमए (NDMA) जैसी एजेंसियों को एकीकृत कर आपदा चेतावनी जारी करता है।


📖GeM और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (WTC) मुंबई के बीच समझौता

साझेदारी: सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

उद्देश्य: सार्वजनिक खरीद में MSMEs (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम), स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाना।

मुख्य फोकस: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्थिरता (Sustainability) और हरित खरीद (Green Procurement) जैसे क्षेत्रों में क्षमता निर्माण करना।

लक्ष्य: GeM को वैश्विक स्तर पर एक मानकीकृत डिजिटल खरीद मंच बनाना। वर्तमान में GeM पोर्टल पर 1 करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं।


📖खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2026 (Khelo India Winter Games 2026)

शुभारंभ: इस खेल प्रतियोगिता के पहले चरण की शुरुआत 20 जनवरी से लेह, लद्दाख में हुई।

प्रतिभागी: कोच और तकनीकी सहायकों सहित 1000 से अधिक पुरुष और महिला खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

मुख्य आकर्षण: इस वर्ष 'फिगर स्केटिंग' (Figure Skating) जैसी ओलंपिक स्पर्धा को शामिल करना इस आयोजन का मुख्य आकर्षण है।

अन्य खेल: आइस स्केटिंग और आइस हॉकी में लगभग 472 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

खेल मंत्री का संदेश: केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि यह आयोजन खिलाड़ियों को शीतकालीन खेलों में प्रतिस्पर्धा करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।
10👍1