Taiyari Karlo (Rajasthan)
127K subscribers
17K photos
78 videos
4.53K files
9.51K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति की वार्ता के बाद ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ की स्थापना की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के साथ ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ शुरू करने की घोषणा की।

मुंबई के लोक भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ संयुक्‍त बयान में उन्होंने कहा कि यह साझेदारी न सिर्फ़ रणनीतिक है, बल्कि आज के अस्थिर ग्लोबल हालात के बीच वैश्विक स्थिरता और खुशहाली के लिए भी है।

श्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच रिश्ते बहुत खास हैं, फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है। दोनों नेताओं ने कर्नाटक के वेमागल में H-125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का वर्चुअली उद्घाटन किया, जिसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने एयरबस के साथ साझेदारी में बनाया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की सेना और पूर्व सैनिक कार्य मंत्री कैथरीन वॉट्रिन साइट पर मौजूद थीं। भारत और फ्रांस ने आज भारत-फ्रांस संबंधों को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देशों के बीच 21 समझौते हुए।
18
संयुक्त सैन्य अभ्यास से भारत-किर्गिस्तान रक्षा सहयोग को नई मजबूती

भारत और किर्गिस्तान की स्पेशल फोर्सेज के बीच 13वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खंजर 2026’ मंगलवार को मिसामारी, सोनितपुर जिला, असम में क्लोजिंग सेरेमनी के साथ समाप्त हो गया।

4 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक चले इस अभ्यास में दोनों देशों की एलीट यूनिट्स ने पेशेवर दक्षता और आपसी सहयोग की भावना के साथ भाग लिया।

अभ्यास का उद्देश्य आपसी समझ, ऑपरेशनल तालमेल और साझा टैक्टिकल क्षमताओं को मजबूत करना रहा।

2011 से शुरू हुआ यह द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास बारी-बारी से दोनों देशों में आयोजित होता है। पिछला संस्करण मार्च 2025 में किर्गिस्तान में आयोजित हुआ था।
14
पटवारी भर्ती 2025 : जिला आवंटन
12
राजस्थान पुलिस होम गार्ड भर्ती 2023 : फिजिकल 16 मार्च 2026 से शुरू होगा
👍209🥰2
✔️Join now @Taiyari_karlo
17