Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.7K photos
82 videos
4.68K files
9.88K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने विद्याधर नगर स्थित, स्टेडियम में राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित, 'इंडियन फुटबॉल लीग' का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन और मन के लिए खेल जरूरी है। उन्होंने 'खेलो इंडिया' के तहत, भारतीय खेलों के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दीं।
20👍4
राजस्थान के युवाओं को बजट प्रक्रियाओं से जोड़ने एवं नीति निर्माण में युवाओं की भूमिका सशक्त करने के उद्देश्य से, 13 अप्रैल 2026 को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में, 'MY Bharat Budget Quest- Youth Dialogue Programme' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु, सचिवालय में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में, महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
उद्घाटन सत्र में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े एवं समापन सत्र में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, युवाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल संवाद होगा, जिसमें वे 17 क्षेत्रों के युवाओं को मार्गदर्शन देंगे।
21
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे को उनकी पुण्यतिथि (8 अप्रैल) पर याद करते हुए

बैरकपुर में उनके शौर्य ने 1857 के विद्रोह की ज्वाला को प्रज्वलित किया और राष्ट्र को प्रेरित किया।
22🙏7
SI exam ke questions per objection ki date

8 april se 10 april
👍106
🙏397
8वां पोषण पखवाड़ा

🗓️9 से 23 अप्रैल 2026

इस बार का विषय- “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास”
33
भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद केन्या के मोम्बासा में अपनी तैनाती के तहत 7 अप्रैल 2026 को पहुंचा। 🇮🇳🇰🇪 इस मिशन का मुख्य उद्देश्य समुद्री सहयोग को मजबूत करना और भारत-केन्या द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर, पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भी केन्या यात्रा पर पहुंचे। 🤝 इस यात्रा के दौरान व्यावसायिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को आयोजित किया जाएगा, साथ ही आवश्यक सामग्री केन्या रक्षा बलों को सौंपी जाएगी। युद्धपोत के कमांडिंग ऑफिसर केन्या के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से भी औपचारिक मुलाकातें करेंगे।

मोम्बासा से प्रस्थान से पूर्व, आईएनएस त्रिकंद केन्या नौसेना के साथ एक पैसेज एक्सरसाइज (पासेक्स) में भाग लेगा, जिसके माध्यम से सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के आदान-प्रदान और द्विपक्षीय समुद्री अंतर संचालनीयता को सुदृढ़ किया जाएगा। यह उपक्रम भारत के 'महासागर' दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समग्र विकास को सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
18👍3🤩3
RSSB: लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के आवेदन फॉर्म को प्रत्याहरित (Withdraw) करने हेतु अंतिम अवसर 09 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है। 📅📝
20
लाइव 🛑
10🎉1
🙏148👍5