Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.4K photos
80 videos
4.63K files
9.82K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 में 100 मीटर दौड़ में नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना।

अनिमेष कुजूर ने 10.15 सेकेंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। अनिमेष कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तय 10.16 सेकेंड के क्वालीफिकेशन मानक से तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने। इस प्रदर्शन ने भारतीय स्प्रिंट एथलेटिक्स में नई उम्मीद और उत्साह पैदा किया।
13👍4
दूरसंचार विभाग ने कल भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) में सहयोग के लिए ब्रिक्स कार्य समूह की दूसरी बैठक का आयोजन किया

💠भारत ने ब्रिक्स क्षमता निर्माण केंद्रों, भविष्य के नेटवर्कों और ग्लोबल साउथ के लिए डिजिटल सहयोग पर पहल को आगे बढ़ाया

💠चर्चाओं में लचीली डिजिटल अवसंरचना, साइबर सुरक्षा, भविष्य के नेटवर्क, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और समावेशी डिजिटल बदलाव पर ध्यान केंद्रित किया गया
21
पीएम मोदी और अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने नई दिल्ली में ‘सेवा तीर्थ’ में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान रूबियो ने पीएम को व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया। श्री मार्को रूबियो इस महीने की 26 तारीख को होने वाली ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। क्वाड बैठक 26 मई को नई दिल्ली में होनी है, जहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी की मेजबानी करेंगे। चर्चा का मुख्य केंद्र इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना होगा। वह अमरीका से कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का दौरा किया और मदर टेरेसा की विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
18
🔴 विधि एवं विधिक कार्य विभाग द्वारा लोक अभियोजकों के लिए कार्यशाला

✔️ आयोजन - 10 मई 2026 को बिड़ला ऑडिटोरियम जयपुर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला (वर्कशॉप) का आयोजन किया गया।

✔️ इस कार्यशाला में प्रदेश भर के सरकारी वकीलों और अभियोजन अधिकारियों को एक मंच पर आमंत्रित कर उनकी समस्याओं और कार्यप्रणाली पर मंथन किया गया है।

✔️ इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों की साइबर सुरक्षा के लिए वर्ष 2030 तक सभी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाने की घोषणा की।

🔘 प्रदेश में 42 न्यायालय किए स्थापित-

✔️ राजस्थान सरकार ने 42 न्यायालय स्थापित किए हैं। तथा फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ एवं सलूंबर में जिला एवं सेशन न्यायालय तथा बड़ी सादड़ी एवं केशोरायपाटन में नियमित अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय स्थापित किए हैं।
10