Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.7K photos
82 videos
4.69K files
9.88K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
🔁CURRENT AFFAIRS 🔁

1. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई व राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) का नया सैन्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस पद पर नियुक्त होने वाले वे पहले सेवारत सैन्य अधिकारी हैं। वर्तमान में वे सेना के उप प्रमुख (रणनीति) हैं। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान DGMO के रूप में अहम भूमिका निभाई थी। वे जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणी का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में CDS नियुक्त किया गया है।

2. स्पेसएक्स के शेयर बाजार में सफल प्रवेश के बाद इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने। स्पेसएक्स का बाजार मूल्य 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक पहुंच गया है, जिससे यह अमेरिका की छठी सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी बन गई है। कंपनी के आईपीओ से करीब 75 अरब डॉलर जुटाए गए, जो इतिहास का सबसे बड़ा IPO है।

3. रिलायंस इंडस्ट्रीज और मेटा ने गुजरात के जामनगर में एक बड़े डेटा सेंटर के निर्माण के लिए समझौता किया। यह देश में मेटा का पहला 'बिल्ट-टू-सूट' डेटा सेंटर होगा। इसकी क्षमता 168 मेगावाट होगी। रिलायंस इसे नवीकरणीय ऊर्जा और समुद्री पानी की कूलिंग तकनीक से संचालित करेगी।

4. भारतीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे राष्ट्रमंडल खेलों में मारत के सबसे सफल एथलीटों थे। उन्होंने 15 पदक, जिनमें 9 स्वर्ण जीते थे। 2006 के दोहा एशियाई खेलों में उन्होंने तेज बुखार के बावजूद 3 स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने मनु भाकर और सौरभ चौधरी को ट्रेन किया है।

5. डॉ. अलका राव चंडीगढ़ स्थित CSIR इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी की निदेशक बनी। 1984 में संस्थान की स्थापना के बाद यह पद संभालने वाली वे पहली महिला वैज्ञानिक हैं। डॉ. राव के पास 20 वर्षों का शोध अनुभव है। इससे पहले वे FSSAI में सलाहकार रह चुकी हैं।

6. भारत 17 से 19 जुलाई तक कोलकाता में पहले SCO सभ्यता संवाद मंच की मेजबानी करेगा। इससे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध मजबूत होंगे। भारत मध्य एशिया को 'विस्तारित पड़ोस' मानता है और यह पहल क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाएगा
4
देश के नए थल सेनाध्यक्ष होंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

सरकार ने वर्तमान सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम को 30 जून, 2026 की दोपहर से अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम उसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं।