Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.8K photos
82 videos
4.7K files
9.9K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
❄️ CURRENT AFFAIRS ❄️

1. सरकार ने अधिवक्ता तुषार मेहता को लगातार दूसरी बार 3 साल के लिए भारत का सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया। उनका नया कार्यकाल 1 जुलाई से शुरू होगा। मेहता 2018 से इस पद पर 'हैं। सॉलिसिटर जनरल देश के दूसरे सबसे बड़े कानून अधिकारी होते हैं और सुप्रीम कोर्ट में सरकारका पक्ष रखते हैं।

2. कीर स्टार्मर ने ब्रिटेन के पीएम पद से इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों को इसका कारण बताया। स्टार्मर जुलाई 2024 में पीएम बने थे। वे ब्रेक्सिट के बाद कार्यकाल पूरा किए बिना पद छोड़ने वाले छठे ब्रिटिश पीएम बने। नए पीएम के चयन तक वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

3. अमेरिका भारत को 482.2 मिलियन डॉलर की रक्षा सहायता सेवाएं बेचेगा। यह भारतीय सेना के अपाचे हेलीकॉप्टरों और M777A2 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों के लिए होगी। इसमें पुजर्गों की मरम्मत, प्रशिक्षण और अन्य लॉजिस्टिक सहयोग शामिल हैं।


4. टेक कंपनी मेटा ने भारतीय फिनटेक कंपनी CRED में 8,550 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की। CRED के संस्थापक कुणाल शाह को वॉट्सएप का नया वैश्विक प्रमुख नियुक्त किया गया। वे विल कैथकार्ट की जगह लेंगे। इस निवेश के बाद CRED का मूल्यांकन बढ़कर 43,239 करोड़ रुपए तक हो गया है।

5. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी। महिला क्रिकेट में उनके बाद सबसे ज्यादा टी20 मैच सूजी बेट्स (184) ने खेले हैं। पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 खेलने का रिकॉर्ड पॉल स्टलिंग (162 मैच) के नाम पर है।


6. लेह के चोगलमसर और स्टकना में दो हाई-एल्टीट्यूड फ्लावर फील्ड्स की आधारशिला रखी। यह भारत की पहली उच्च ऊंचाई वाली फ्लोरीकल्चर परियोजना है। चोगलमसर पार्क लगभग 92,687 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यहां लिलियम्, ग्लेडियोलस जैसे महंगे फूलों की खेती होगी
4
✔️Join now @Taiyari_karlo
6
❄️भारतीय नौसेना का पोत 'आईएनएस तरकश' मॉरीशस पहुंचा -

. आगमन और तैनाती:
   - पोत का नाम: आईएनएस तरकश (स्टील्थ फ्रिगेट)।
   - तिथि: 20 जून 2026।
   - स्थान: पोर्ट लुईस, मॉरीशस।
   - संदर्भ: दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती।

. नेतृत्व और मुलाकातें:
   - कमांडिंग ऑफिसर: कैप्टन रोहित मिश्रा।
   - गतिविधियाँ: मॉरीशस सरकार और मॉरीशस तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात।

   - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून 2026 को पोर्ट लुईस में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
5
ग्लोबल स्किल्स चैलेंज (GSC) 2026 और टीम इंडिया

. आयोजन का विवरण:
   - कार्यक्रम: ग्लोबल स्किल्स चैलेंज (GSC) 2026.
   - स्थान: ऑस्ट्रेलिया.
   - अवधि: 23 से 29 जून 2026.
   - मुख्य उद्देश्य: चीन के शंघाई में होने वाले 48वें वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन से पहले तैयारी के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय सिमुलेशन इवेंट.

. भारतीय दल का विवरण:
   - कुल सदस्य: 30 सदस्य.
   - संरचना: 15 कुशल युवा प्रतिभागी (Competitors) और 15 विशेषज्ञ (Experts).
   - मंत्रालय: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE).
RSSB वनपाल (वन‌ विभाग, राजस्थान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 (कुल 259 पद) के Admit Card जारी
4