Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.9K photos
83 videos
4.71K files
9.92K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
CURRENT AFFAIRS


1. दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह 'इंटरनेशनल आईपी हॉल ऑफ फेम' में शामिल होने वाली पहली भारतीय जज बनी हैं। उन्हें बौद्धिक संपदा कानून में योगदान के लिए अमेरिका के सैन डिएगो में सम्मानित किया गया। वह अभी विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के जजों के सलाहकार बोर्ड की अध्यक्ष हैं। उनके कार्यकाल में भारत में पेटेंट फाइलिंग बढ़ी है।

2. तमिल फिल्म उद्योग के अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक के. भाग्यराज का 73 वर्ष की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। उन्हें 'किंग ऑफ स्क्रीनप्ले' कहा जाता था। उन्होंने 75 से अधिक फिल्मों में अभिनय और 25 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी फिल्म 'एंगा चिन्ना रासा' से हिंदी की सुपरहिट फिल्म 'बेटा' प्रेरित थी।

3. केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने गुजरात के 14 शहरों में 'भारत टैक्सी' प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह देश का पहला ड्राइवर-स्वामित्व वाला जीरो कमीशन राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें किराए की पूरी कमाई ड्राइवरों को मिलेगी। यह अमूल और इफ्को के सहयोग से बनाया गया है। यात्रियों को सर्ज प्राइसिंग से राहत मिलेगी।

4. IIT बॉम्बे न्यूयॉर्क में अपना पहला विदेशी सब-कैंपस खोलेगा। यह स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क ओल्ड वेस्टबरी के साथ मिलकर शुरू होगा। यहां AL, सस्टेनेबिलिटी, क्लीन टेक्नोलॉजी पर पढ़ाई व रिसर्च होगी। 2027 से सर्टिफिकेट कोर्स और बाद में डिग्री प्रोग्राम शुरू होंगे। इसमें प्रवेश जेईई एडवांस्ड से नहीं होगा।

5. तमिलनाडु के इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में दुनिया का पहला परमाणु रिएक्टर की गर्मी से हाइड्रोजन बनाने वाला प्लांट शुरू हुआ। इसमें BARC की स्वदेशी कॉपर-क्लोरीन तकनीक का इस्तेमाल होगा। यह तकनीक कम तापमान पर काम करती है और पूरी तरह कार्बन-मुक्त है।

6. हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स के अनुसार, दुनिया में अब 1,603 यूनिकॉर्न कंपनियां हैं। इनका कुल वैल्यूएशन 8 ट्रिलियन डॉलर है। पिछले एक साल में 308 नए यूनिकॉर्न बने, जिनमें 19 स्टार्टअप एक साल में ही यूनिकॉर्न बन गए। भारत 61 यूनिकॉर्न के साथ चौथे स्थान है। इस साल भारत के 6 यूनिकॉर्न शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए। भारतीय उद्यमियों ने दुनिया में 217 यूनिकॉर्न बनाए हैं।
14
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सतत विकास और पृथ्वी को हरित बनाने के उनके प्रयासों के सम्मान में विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

एक विशेष समारोह में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को देश का सर्वोच्च राष्ट्रपति सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइज़न’ (Guardian of the Blue Horizon) प्रदान किया। यह पहली बार है कि सेशेल्स ने किसी व्यक्ति को यह सम्मान प्रदान किया है।

यह राष्ट्रपति सम्मान पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, जलवायु लचीलापन (Climate Resilience), ब्लू इकोनॉमी तथा छोटे द्वीपीय विकासशील देशों (Small Island Developing States - SIDS) की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।

इन प्रयासों में मिशन LiFE, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance - ISA), आपदा-रोधी अवसंरचना गठबंधन (Coalition for Disaster Resilient Infrastructure - CDRI), अंतरराष्ट्रीय बिग कैट गठबंधन (International Big Cat Alliance - IBCA) सहित अनेक वैश्विक पहलें शामिल हैं।
10👍2🔥2
प्रोजेक्ट नेत्र (NETRA), DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) द्वारा विकसित एक स्वदेशी एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) प्रणाली है। इसे भारत की "आकाश की आँख" या "तीसरी आँख" भी कहा जाता है।

प्लेटफॉर्म: इस सिस्टम को ब्राजील निर्मित Embraer ERJ-145 जेट विमानों पर स्थापित किया गया है।

कवरेज: यह अपने रडार की मदद से 240 डिग्री के कोण में सैकड़ों किलोमीटर (लगभग 200 से 300 किमी) दूर तक की हवाई गतिविधियों पर पैनी नजर रख सकता है।
23👍2
✔️Join now @Taiyari_karlo
14
✔️Join now @Taiyari_karlo
6