Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19K photos
83 videos
4.73K files
9.96K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
💐 08 जुलाई 2026 से नए बैच प्रारंभ 💐

🤩 आशु सर व नेवरी सर (व्याख्याता भूगोल-45वीं रैंक) के मार्गदर्शन में विशेष बैच

📚 उपलब्ध बैच:
विजय बैच (CET 12th + राजस्थान पुलिस)
अधिकारी बैच (CET Graduation + VDO)
CET 12th
CET Graduation
VDO
सिंघम बैच
CET Combo (12th + Graduation)
मुख्य परीक्षा बैच

🎁 हर बैच के साथ आकर्षक FREE Book Offer! 📚

📍PTI भर्ती परीक्षाओं के लिए राहुल सर (RES- 05वीं रैंक,शारीरिक शिक्षा) के मार्गदर्शन में विशेष बैच

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
6
I-2SEA सबमरीन केबल सिस्टम का अनावरण

माइक्रोसॉफ्ट, सिंगटेल, टाटा कम्युनिकेशंस और लाइटस्टॉर्म से युक्त एक संघ ने भारत–दक्षिण पूर्व एशिया (I-2SEA) सबमरीन केबल सिस्टम के निर्माण के लिये अनुबंधों पर हस्ताक्षर किये हैं, ताकि भारत–दक्षिण पूर्व एशिया कॉरिडोर में AI, क्लाउड तथा हाइपरस्केलर कनेक्टिविटी की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। I-2SEA एक सबमरीन केबल सिस्टम है जिसमें कैरियर-न्यूट्रल लैंडिंग अवसंरचना है, जो भारत के पूर्वी तट को मलेशिया और सिंगापुर से जोड़ती है तथा क्षेत्र में प्रमुख AI एवं क्लाउड अवसंरचना हब को जोड़ती है।

सबमरीन केबल अंडरसी फाइबर-ऑप्टिक केबल है जो इंटरनेट, दूरसंचार और डेटा ट्रैफिक को बड़े स्तर पर नियंत्रित करती है, जो वैश्विक डिजिटल कनेक्टिविटी की रीढ़ बनती हैं। इस प्रणाली के तहत भारत में मछलीपट्टनम और दक्षिण चेन्नई में द्वि-लैंडिंग स्टेशन स्थापित किये जाएँगे, जहाँ मछलीपट्टनम–हैदराबाद को सबसे छोटा समुद्री-तल मार्ग प्रदान करेगा तथा आगे लाइटस्टॉर्म के स्थलीय नेटवर्क के माध्यम से मुंबई सहित 80 से अधिक डेटा सेंटरों तक कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
6👍1
आईसीएमआर-माइंड्स ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पदक जीता


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की प्रमुख पहल – राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान प्राथमिकता परियोजना – आईसीएमआर-माइंड्स, ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पदक जीता है। यह पुरस्कार केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रदान किया । स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि आईसीएमआर-माइंड्स मानसिक और मादक द्रव्यों के सेवन संबंधी विकारों की जांच और प्रबंधन को अन्य गैर-संक्रामक रोगों के साथ एकीकृत करने पर एक कार्यान्वयन अनुसंधान अध्ययन है।
4
भारत जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की करेगा अध्यक्षता


भारत स्विट्जरलैंड के जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेगा। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास संगठन ने इस महीने की 6 से 8 तारीख तक इस सत्र का आयोजन किया है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि सत्र में सदस्य देश, अंतरराष्ट्रीय संगठन, उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण, शिक्षाविद और अन्य हितधारक उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर सहयोग और संवाद के लिए प्रमुख अंतर-सरकारी मंच है। उपभोक्ता कार्य विभाग की सचिव निधि खरे सत्र की अध्यक्षता करेंगी
3
वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बने

4 जुलाई को वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने। वैभव 15 साल 99 दिन में इंग्लैंड के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। वैभव ने महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
👍71
महिला टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को लॉर्ड्स (लंदन) में खेले गए फाइनल में बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड की शतकीय साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई
5
❄️ CURRENT AFFAIRS ❄️

1. ऑस्ट्रेलिया सरकार ने तमिलनाडु की 3 प्राचीन कलाकृतियों को भारत को लौटाने का फैसला किया है। इनमें 11वीं-12वीं शताब्दी की नंदी की ग्रेनाइट मूर्ति, भद्रकाली के साथ 11वीं शताब्दी का कांस्य त्रिशूल और 12वीं शताब्दी की भगवान मुरुगन (स्कंद) की बेसाल्ट प्रतिमा शामिल है।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड की यात्रा के पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने घोषणा की कि भारत को होने वाले निर्यात का 57% हिस्सा अब 'टैरिफ-मुक्त' (शुल्क मुक्त) होगा। दोनों देशों के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत 95% वस्तुओं पर सीमा शुल्क समाप्त कर दिया जाएगा।

3. अमेरिका ने सीरिया को 'आतंकवाद के राज्य प्रायोजक' सूची से हटाने की घोषणा की है। यह निर्णय 45 दिनों की कानूनी समीक्षा के बाद प्रभावी होगा। इस सूची से हटने के बाद सीरिया पर लगे वित्तीय और सैन्य निर्यात प्रतिबंध हट जाएंगे। वह फिर से वैश्विक अर्थव्यवस्था में जुड़ सकेगा।



4. भारत और ऑस्ट्रेलिया में रक्षा, ऊर्जा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में 18 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें रक्षा सहयोग और 'मैरीटाइम सिक्योरिटी सहयोग रोडमैप' प्रमुख हैं। ऑस्ट्रेलिया अब भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा, जिससे भारत की परमाणु ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी।



5. डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित टेस्ट रेंज से 'पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट' का सफल परीक्षण किया। इस रॉकेट ने 60 किमी की न्यूनतम दूरी के लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा। यह रॉकेट 'आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट' (ARDE) ने विकसित किया है।

6. 'टाइमआउट' द्वारा जारी 2026 की दुनिया के 10 सबसे खुशहाल शहरों की सूची में राजस्थान की राजधानी जयपुर को छठा स्थान मिला, जो टॉप-10 में जगह बनाने वाला एकमात्र भारतीय शहर है। इस सूची में इंग्लैंड का 'बाथ' शहर पहले, पनामा सिटी दूसरे और ग्वाडलाजारा (मैक्सिको) तीसरे स्थान पर रहे। सर्वेक्षण में 24,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और शहरों की कल्चर, सामुदायिक भावना और खुशहाली के आधार पर ग्रेडिंग की।
👍96