Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.1K photos
83 videos
4.74K files
9.97K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
लेवल-2 डीवी लिस्ट_260714_180207.pdf
1.8 MB
💠 3rd Grade तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2025 : लेवल 2nd से चयनित हुए सभी विषयों के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी
5
वर्ष 2030 तक राजस्थान के टेक्सटाइल एवं परिधान निर्यात को 3-4 गुना बढ़ाने का लक्ष्य

▪️ राजस्थान टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति-2025  बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल का गठन किया गया।

▪️ राजस्थान ऊन उत्पादन में प्रथम (लगभग 47% योगदान) तथा कपास उत्पादन में पाँचवें स्थान पर।

▪️ प्रदेश में 1,800 से अधिक टेक्सटाइल एवं अपैरल यूनिट्स संचालित हैं।

▪️वर्ष 2024-25 में राजस्थान का कुल निर्यात ₹97,171 करोड़ से अधिक रहा, जिसमें टेक्सटाइल एवं संबंधित क्षेत्रों का योगदान लगभग ₹13,500 करोड़ (कुल निर्यात का 13% से अधिक) रहा।
12
👍42
♦️CURRENT AFFAIRS ♦️



1. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की वर्ष 2028-29 के कार्यकाल की अस्थायी सदस्यता के लिए अपना आधिकारिक अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य दृष्टिकोण 'शांति' (SHANTI) विजन पर आधारित है, जिसका अर्थ 'सिक्योरिंग होलिस्टिक ऐड्वैन्स्मन्ट थ्रू नॉर्म्स, ट्रस्ट, इन्टेग्रिटी' है। इस सीट के लिए चुनाव जून 2027 में होंगे, जहां एशिया-प्रशांत समूह की एकमात्र सीट के लिए भारत का मुकाबला ताजिकिस्तान से होगा। भारत इससे पहले अब तक 8 बार (पिछली बार 2021-22 में) सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रह चुका है।

2. केंद्र सरकार और LIC, IDBI बैंक में अपनी संयुक्त हिस्सेदारी का 60.7% हिस्सा बेचने जा रही है। फिलहाल IDBI बैंक में भारत सरकार की हिस्सेदारी 45.48% है। वहीं LIC के पास बैंक के 49.24% शेयर हैं। इस प्रक्रिया में दो मुख्य दावेदार हैं। जिसमें पहला 'फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स' और दूसरा दावेदार एमिरेट्स NBD है।

3. केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय ने घोषणा की है कि दिल्ली के पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा क्षेत्र को अब 'कर्तव्य भवन परिसर' के नाम से जाना जाएगा। इस क्षेत्र में स्थित विभिन्न सरकारी इमारतों को 'कर्तव्य भवन' और प्रधानमंत्री कार्यालय व कैबिनेट सचिवालय वाली इमारत को 'सेवा तीर्थ' नाम दिया गया है।

4. E&IT मंत्रालय ने 'डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट 2025-26' का दूसरा संस्करण जारी किया। यह रिपोर्ट प्रमुख साइबर खतरों का आकलन उपलब्ध कराती है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले जिन खतरों को उभरते हुए या कभी-कभार होने वाले हमले माना जाता था, वे अब सामान्य हमले के तरीके बन चुके हैं।

5. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में भारत का व्यापार घाटा सालाना आधार पर 430% बढ़कर 15.3 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। जून में कुल निर्यात 9.5% की वृद्धि के साथ 73.4 बिलियन डॉलर रहा, जबकि आयात 27% बढ़कर 88.8 बिलियन डॉलर हो गया।



6. साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध तमिल लेखक पूमनी का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें दक्षिण तमिलनाडु के 'करिसल भूमि' के जीवन का सजीव चित्रण करने के लिए जाना जाता है। उन्हें 2014 में उनके ऐतिहासिक उपन्यास 'अग्नादी' (Agnaadi) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।
6👍4
♦️योनेक्स-सनराइज नॉर्थ जोन प्राइम मनी बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 (चंडीगढ़, 11-13 जुलाई)

- जयपुर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक जीते।
- मिराया फागरिया ने अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में गोल्ड जीता।
- पर्ल पारीक और ओजस्विता दुबे ने अंडर-15 गर्ल्स डबल्स में गोल्ड जीता।

♦️राष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक (दिल्ली)
- जयपुर के छात्र यश ने पिन बॉलिंग में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों पदक जीते।


♦️स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप (जयपुर)
- सरोश खान ने स्कीट मास्टर कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
- सीनियर स्कीट पुरुष: यदुराज सिंह (गोल्ड), आंजनेय सिंह मंडावा (सिल्वर), दशेश्वर सिंह (ब्रॉन्ज)।
- सीनियर ट्रैप पुरुष: विवान कपूर (गोल्ड), उद्धव सिंह राठौड़ (सिल्वर), सैयद जुनैद (ब्रॉन्ज)।
- महिला वर्ग: स्कीट में दर्शना राठौड़ (गोल्ड) और ट्रैप में नंदिका सिंह (गोल्ड)।
- जूनियर वर्ग: स्कीट में आंजनेय सिंह मंडावा (गोल्ड) और ट्रैप में उद्धव सिंह राठौड़ (गोल्ड)।
- यूथ वर्ग: महिला ट्रैप में इनाया यादव और महिला स्कीट में रिद्धि बत्रा ने जीत दर्ज की।
- पैरा ट्रैप पुरुष: सुशील ने गोल्ड जीता।
- मास्टर्स वर्ग: अजय सिंह और वी.पी. सिंह बदनोर ने गोल्ड जीता।
5👍3