Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.3K photos
84 videos
4.76K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
ट्रैक पर 🇮🇳 भारत का शानदार प्रदर्शन!

TOPS एथलीट गुलवीर सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ 🏃‍♂️ में 27:49.78 मिनट का समय दर्ज करते हुए रजत पदक 🥈अपने नाम किया।
6
ईशा सिंह ने ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में जीता स्वर्ण


1. चीन के हांग्जो में ISSF वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्तौल /शॉटगन) का आयोजन हुआ। इसमें भारत की ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मनु भाकर ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। ईशा इससे पहले म्यूनिख वर्ल्ड कप में विश्व रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं।

2. देश के 24 राज्यों के 130 शहर पिछले 5 वर्षों से गंभीर वायु प्रदूषण की समस्या का सामना कर रहे हैं। ये शहर वायु गुणवत्ता के तय मानकों को पूरा नहीं कर पाए हैं। इन शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 16,423 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की है।

3. सरकार ने राज्यसभा में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को वही कानूनी संरक्षण देना है, जो अभी राष्ट्रगान 'जन गण मन' को मिला हुआ है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर वंदे मातरम के गायन में बाधा डालता है, तो उसे 3 साल की जेल या जुर्माना हो सकता है।

योजना

4. कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को 30 जून 2027 तक बढ़ाया। इसके तहत यदि ESI से जुड़ा कोई कर्मचारी बेरोजगार हो जाता है, तो उसे अधिकतम 90 दिनों तक अपनी मजदूरी का 50% बेरोजगारी राहत के रूप में दिया जाता है। राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

बैंकिंग

5. RBI जल्द ही 10 और 20 रुपए के पॉलिमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों का फील्ड ट्रायल शुरू करेगा। इसके लिए 2 अरब पॉलिमर नोट छापने की मंजूरी मिली है। ये नोट कागज के नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ होंगे और ज्यादा समय तक चलेंगे। दुनिया के करीब 60 देशों में पॉलिमर नोट पहले से इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

6. मार्केट रिसर्च फर्म ट्रैक्सन की नई रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु देश के स्पेस टेक इकोसिस्टम का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। देश की कुल स्पेस टेक फंडिंग का 57% (करीब 4,795 करोड़ रुपए) अकेले बेंगलुरु की कंपनियों को मिला है। साल 2025 में भारत के स्पेस टेक सेक्टर को लगभग 1,915 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड फंडिंग मिली थी।
2
भारत रत्न से सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी अरुणा आसफ़ अली ने भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई. मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फ़हराकर अंग्रेज़ों के विरुद्ध जंग का एलान कर दिया था और क्रांतिकारियों के लिए मिसाल बन गयी थीं

पुण्यतिथि पर सादर नमन🙏
10
🔹केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 'भारत 6जी एलायंस' की प्रगति की समीक्षा की और '5जी प्रयोगशाला उत्कृष्टता पुरस्कार' प्रदान किए

🔹बी6जीए, दूरसंचार तकनीक के क्षेत्र में भारत को अग्रणी योगदानकर्ता बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में काम कर रहा है

🔹केंद्रीय संचार मंत्री @JM_Scindia 'भारत 6जी एलायंस' को वैश्विक प्रगति के मानकों को अपनाना चाहिए और कार्यकारी समूहों के बीच सहयोग को मजबूत करना चाहिए

🔹सरकार ने भारत को 6जी तकनीक में वैश्विक लीडर बनाने के अपने संकल्प को दोहराया
3
☀️ पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना से देशभर में लाखों परिवारों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा का लाभ

ग्रिड से जुड़े बिजली कनेक्शन वाले सभी आवासीय उपभोक्ता, ग्रामीण परिवारों सहित, PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana के तहत राष्ट्रीय पोर्टल पर आवेदन कर रूफटॉप सोलर सिस्टम का लाभ उठा सकते हैं।

मुख्य उपलब्धियां (22 जुलाई 2026 तक):

39.72 लाख+ रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित
48.02 लाख+ परिवारों को लाभ
वर्ष 2025-26 में ही 18.71 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम (कुल 6.7 GW क्षमता) स्थापित
22.71 लाख घरों को लाभान्वित किया गया
18.93 लाख+ लाभार्थियों को अपनी बिजली खपत के आधार पर किसी बिलिंग अवधि में शून्य बिजली बिल मिला

इसके अलावा, योजना के तहत सरकारी एवं वाणिज्यिक भवनों, जैसे शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों, में भी रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का प्रावधान है। हालांकि, इन श्रेणियों के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता (CFA) उपलब्ध नहीं है।
1🙏1
सीएफसीएफआरएमएस 2.0 प्लेटफ़ॉर्म

💠भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के तहत 'नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग और प्रबंधन प्रणाली' (सीएफसीएफआरएमएस) को वित्तीय धोखाधड़ी की तत्काल रिपोर्टिंग और जालसाजों द्वारा धन की हेराफेरी को रोकने के लिए वर्ष 2021 में शुरू किया गया।

💠I4C द्वारा संचालित सीएफसीएफआरएमएस के अनुसार 30.06.2026 तक 32.80 लाख से अधिक शिकायतों में 11,158 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय राशि बचाई जा चुकी है। ऑनलाइन साइबर शिकायतें दर्ज करने में सहायता के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर '1930' भी शुरू किया गया है।

💠साइबर अपराध शिकायतों से निपटने में परिचालन दक्षता को और मजबूत करने और एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने एनसीआरपी-सीएफसीएफआरएमएस के लिए एक व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।

💠यह एसओपी शिकायत प्रोसेसिंग, बैंक समन्वय, शिकायत निवारण, रकम रोकने के निर्देश को हटाने और एनसीआरपी के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर सही दावेदारों को धोखाधड़ी वाली धनराशि की बहाली के लिए एक मानकीकृत ढांचा तैयार करती है।
2
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में, लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में, राष्ट्रीय वायरल हैपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत, प्रदेशभर में वर्ष 2030 तक, हैपेटाइटिस सी के उन्मूलन के लिए, प्रो-एक्टिव अप्रोच के साथ, जाँच एवं उपचार गतिविधियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
3
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सर्बिया में आयोजित, वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) स्पर्धा में, भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर, राजस्थान के श्री राहुल शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि, पूरा देश राहुल शर्मा के खेल प्रदर्शन से गौरवान्वित हुआ है। श्री बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि, देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
5
राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में, शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि, बीकानेर के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि, इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह का आयोजन, बीकानेर में किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि, वे बीकानेर जिला प्रशासन के साथ, प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए, निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियाँ पूर्ण करें, ताकि समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण, भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से, किया जा सके।
ग्‍लासगो में चल रहे राष्‍ट्रमंडल खेलों में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह स्‍पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उन्‍होंने स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में 27:49.78 का समय निकाला और ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन के बाद दूसरे स्‍थान पर रहे।

इसके अतिरिक्‍त हरजिंदर कौर ने भी महिलाओं की 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता।

इसके साथ ही, #CommonwealthGames2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो गई है, जिसमें 2 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
कॉमनवेल्थ खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है।

महिला शॉट पुट F57 में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि शिल्पा के. शाइला ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया।

भारोत्तोलन में वी. अजय बाबू और ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर और बिंद्यारानी देवी ने ब्रोंज पदक जीता। इसके अलावा सर्वेश अनिल कुशारे ने हाई जम्प में सिल्वर जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया।
2
राजस्थान पुलिस ने अपने जवानों और अधिकारियों की कार्यक्षमता, मानसिक स्वास्थ्य और पुलिस कल्याण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है। जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) और यूनाइटेड किंगडम (UK) की प्रसिद्ध 'यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर' के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय जयपुर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने 5 वर्ष के लिए इस करार को अंतिम रूप दिया।
6
भारत की वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने मंगलवार रात को ग्लासगो में विमेंस 69 किलो कैटेगरी में अपने करियर का ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है. हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रखा. पंजाब की इस वेटलिफ्टर ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्नैच में 101 किलो और क्लीन एंड जर्क में 126 किलो वजन उठाया. वह कनाडा की शार्लेट सिमोन्यू से पीछे रहीं, जिन्होंने कुल 235 किलो (स्नैच में 108 किलो और क्लीन एंड जर्क में 127 किलो) वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता है.
20🤩2
🔴RPSC सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 : फिजिकल के एडमिट कार्ड जारी

👉 लिंक https://recruitment.rajasthan.gov.in/postdetailgetadmitcardservlet
8🙏6