Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.3K photos
84 videos
4.76K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सर्बिया में आयोजित, वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) स्पर्धा में, भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर, राजस्थान के श्री राहुल शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि, पूरा देश राहुल शर्मा के खेल प्रदर्शन से गौरवान्वित हुआ है। श्री बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि, देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
7
राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में, शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि, बीकानेर के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि, इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह का आयोजन, बीकानेर में किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि, वे बीकानेर जिला प्रशासन के साथ, प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए, निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियाँ पूर्ण करें, ताकि समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण, भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से, किया जा सके।
ग्‍लासगो में चल रहे राष्‍ट्रमंडल खेलों में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह स्‍पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उन्‍होंने स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में 27:49.78 का समय निकाला और ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन के बाद दूसरे स्‍थान पर रहे।

इसके अतिरिक्‍त हरजिंदर कौर ने भी महिलाओं की 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता।

इसके साथ ही, #CommonwealthGames2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो गई है, जिसमें 2 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
कॉमनवेल्थ खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है।

महिला शॉट पुट F57 में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि शिल्पा के. शाइला ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया।

भारोत्तोलन में वी. अजय बाबू और ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर और बिंद्यारानी देवी ने ब्रोंज पदक जीता। इसके अलावा सर्वेश अनिल कुशारे ने हाई जम्प में सिल्वर जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया।
3
राजस्थान पुलिस ने अपने जवानों और अधिकारियों की कार्यक्षमता, मानसिक स्वास्थ्य और पुलिस कल्याण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है। जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) और यूनाइटेड किंगडम (UK) की प्रसिद्ध 'यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर' के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय जयपुर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने 5 वर्ष के लिए इस करार को अंतिम रूप दिया।
8🥰1
भारत की वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने मंगलवार रात को ग्लासगो में विमेंस 69 किलो कैटेगरी में अपने करियर का ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है. हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रखा. पंजाब की इस वेटलिफ्टर ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्नैच में 101 किलो और क्लीन एंड जर्क में 126 किलो वजन उठाया. वह कनाडा की शार्लेट सिमोन्यू से पीछे रहीं, जिन्होंने कुल 235 किलो (स्नैच में 108 किलो और क्लीन एंड जर्क में 127 किलो) वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता है.
26🤩3🥰1
🔴RPSC सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 : फिजिकल के एडमिट कार्ड जारी

👉 लिंक https://recruitment.rajasthan.gov.in/postdetailgetadmitcardservlet
17🙏8
गुरु पूर्णिमा स्पेशल 3 दिवसीय ऑफर : तैयारी करलो

📍29 जुलाई से 31 जुलाई तक 

📌 आशु सर व नेवरी सर (व्याख्याता भूगोल-45वीं रैंक) के मार्गदर्शन में विशेष बैच

  सभी लाइव व रिकॉर्डेड कोर्सेज,टेस्ट सीरीज & Books पर छूट !!

नए बैच प्रारंभ

REET,वरिष्ठ अध्यापक व व्याख्याता भर्ती परीक्षा के लिए विशेष बैच : नेवरी सर (व्याख्याता भूगोल-45वीं रैंक)

📍PTI भर्ती परीक्षाओं के लिए राहुल सर (RES- 05वीं रैंक,शारीरिक शिक्षा) के मार्गदर्शन में विशेष बैच

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
1