Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.4K photos
84 videos
4.77K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
📜Hello’s Friendssss..👇

CET (graduation) की अंतिम तिथि आज

🚀CET स्नातक स्तर परीक्षा- 1 से 03 दिसंबर 2026

CET पात्रता अब 3 साल तक मान्य रहेगी।

CET परीक्षा में 1/3 नेगेटिव मार्किंग रहेगी।

CET पात्रता के लिए 40% अंक जरूरी


🚨🚨Cet Graduation Level अंतिम दिनांक आज
8
🏆 ओमेगा ब्लॉक (Omega Block)📌 क्या है?
वायुमंडलीय High Pressure (उच्च दाब) प्रणाली, जो दो Low Pressure (निम्न दाब) क्षेत्रों के बीच लंबे समय तक स्थिर रहती है।

नाम क्यों?

➡️ Jet Stream का पैटर्न ग्रीक अक्षर Ω (Omega) जैसा दिखता है।

📌 बनने की प्रक्रिया:

 Jet Stream में बड़े मोड़ (Large Bends) बनते हैं।
बीच में High Pressure Block बनता है।
गर्म हवा फँस जाती है, जिसे Heat Dome (ऊष्मा गुंबद) कहते हैं।
बादल बनने की प्रक्रिया रुकती है → लगातार धूप → तापमान में वृद्धि।📌

प्रभाव:
 High Pressure क्षेत्र → लंबे समय तक Heatwave, शुष्क एवं गर्म मौसम।
🌧️ Low Pressure क्षेत्र → भारी वर्षा (Heavy Rainfall)।

Exam Pointers:📍 मुख्यतः Northern Hemisphere के Mid-Latitudes में पाया जाता है।

Climate Change के कारण Omega Blocks अधिक तीव्र एवं लंबे समय तक बने रह सकते हैं।
17
सारनाथ में युवा बौद्ध शोध का चौथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, मध्यम मार्ग पर वैश्विक विमर्श

सारनाथ में युवा बौद्ध शोध के चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीवाईबीएस) का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) ने केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान (सीआईएचटीएस) के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन की थीम ‘आज की पीढ़ी के लिए बुद्ध का मध्यम मार्ग’ रखी।

सम्मेलन में विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और बुद्ध के मध्यम मार्ग की समकालीन प्रासंगिकता पर विचार साझा किए।

इससे पहले युवा बौद्ध विद्वानों के तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ ने डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र (डीएआईसी) के सहयोग से नई दिल्ली में किया था। उस सम्मेलन का विषय “21वीं सदी में बुद्ध धम्म में ज्ञान का संचरण” था।

इसमें रूस, वियतनाम, कंबोडिया, श्रीलंका, म्यांमार, ताइवान और भारत सहित कई देशों के युवा विद्वानों, प्रोफेसरों, भिक्षुओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया था।
5
एन.जी.जे. गंगटे मेक्सिको में भारत के नए राजदूत बने

30 जुलाई को भारत सरकार ने न्गुलखम जथोम गंगटे को मेक्सिको में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया। गंगटे
14
संसद में लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण संशोधन विधेयक 2026 पारित

संसद ने लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण संशोधन विधेयक 2026 पारित कर दिया है। राज्‍यसभा ने इसे मंजूरी दी, लोकसभा से विधेयक बुधवार को पारित हुआ था। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्‍य मंत्री डॉ जितेन्‍द्र सिंह ने विधेयक पेश किया। सभापति सी. पी. राधाकृष्‍णनन ने विधेयक पर चर्चा के लिए सात घंटे का समय दिया।

विधेयक में सख्‍त दंड और जुर्माने सहित कई महत्‍वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। इनमें दस वर्ष तक की सज़ा, दस करोड़ रुपये तक का जुर्माना और दोषी व्‍यक्तियों की संपत्ति जब्‍त करना शामिल है। मामलों के शीघ्र निपटान के लिए राज्‍य सरकार और केन्‍द्रशासित प्रदेश प्रशासन विशेष त्‍वरित अदालतें स्‍थापित करेंगे। मामले की छानबीन पुलिस थाने में सूचना दर्ज होने की तिथि से दो महीने के अंदर पूरी करनी होगी। आरोप पत्र दाखिल होने के तीन महीने के अंदर सुनवाई पूरी हो जानी चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍यमंत्री डॉ जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि देश के युवा विकसित भारत के लिए सबसे बड़ा निवेश है।
6👍1
सऊदी अरब और 13 अन्य देशों ने एक बहुराष्ट्रीय समुद्री रक्षा गठबंधन बनाया

सऊदी अरब और 13 अन्‍य देशों ने पश्चिम एशिया के प्रमुख जलमार्गों में नौवहन सुरक्षा के लिए समुद्री रक्षा गठबंधन बनाया है। इस बारे में विचार-विमर्श के लिए रियाद में संबंधित देशों के सैन्‍य अधिकारियों की बैठक के बाद यह घोषणा की गई।

संयुक्‍त वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि इस सुरक्षा गठबंधन का उद्देश्‍य लगातार बढ़ रही समुद्री चुनौतियों से निपटना है। यह तालमेल समुद्री सहयोग, मुक्‍त नौवहन तथा अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मार्ग और ऊर्जा आपूर्ति स्रोत सुरक्षित करने की रूपरेखा तय करेगा। यह गठबंधन अंतर्राष्‍ट्रीय कानूनी प्रावधानों के अनुरूप बाब- अल- मनदेब जलडमरूमध्‍य, लाल सागर और अदन की खाड़ी में साझा समुद्री हितों के सुरक्षा प्रयासों का हिस्‍सा है। इस गठबंधन के संस्‍थापक सदस्‍यों में सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, कतर, मिस्र, जॉर्डन, यमन, नाईजीरिया, सूडान, जिबूती और सोमालिया शामिल हैं।
4
दूरसंचार विभाग और मध्य प्रदेश सरकार के बीच भारत के पहले दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र के लिए समझौता

दूरसंचार विभाग और मध्य प्रदेश सरकार ने नई दिल्ली में भारत के पहले दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र के प्रथम चरण की स्थापना के लिए ग्वालियर में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस पहल का उद्देश्य दूरसंचार उपकरणों और संबद्ध प्रौद्योगिकियों के लिए विश्व स्तरीय विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। यह समझौता स्वदेशी दूरसंचार विनिर्माण को बढ़ावा देगा, निवेश आकर्षित करेगा, रोजगार सृजित करेगा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारत की प्रगति को मजबूत करेगा।
4