Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.4K photos
84 videos
4.76K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
💐 नए बैच प्रारंभ 💐

🤩 आशु सर व नेवरी सर (व्याख्याता भूगोल-45वीं रैंक) के मार्गदर्शन में विशेष बैच

📚 उपलब्ध बैच:
विजय बैच (CET 12th + राजस्थान पुलिस)
अधिकारी बैच (CET Graduation + VDO)
CET 12th
CET Graduation
VDO
सिंघम बैच
CET Combo (12th + Graduation)
मुख्य परीक्षा बैच

🎁 हर बैच के साथ आकर्षक FREE Book Offer! 📚

📍PTI भर्ती परीक्षाओं के लिए राहुल सर (RES- 05वीं रैंक,शारीरिक शिक्षा) के मार्गदर्शन में विशेष बैच

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
3
बीकानेर बनेगा 'एस्ट्रो-टूरिज्म' का नया केंद्र

योजना: लद्दाख के विश्वप्रसिद्ध 'हानले' गांव की तर्ज पर बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों में एक खगोलीय वेधशाला (Astronomical Observatory) स्थापित की जाएगी।

वैज्ञानिक दौरा: भारतीय खगोलीय अनुसंधान संस्थान (बेंगलुरु) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वैज्ञानिकों (जैसे डॉ. दोरजे आमचूंग और डॉ. निरूज मोहन) ने बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों (पूगल, दंतौर, बल्लर, रणजीतपुरा और सांचू बॉर्डर) का दौरा किया।

अनुकूल परिस्थितियां: वैज्ञानिकों के अनुसार यहां का न्यूनतम प्रकाश प्रदूषण (Low light pollution), शून्य हवा प्रदूषण, खुला क्षितिज और शुष्क मौसम उच्च स्तरीय खगोलीय अध्ययनों और अवलोकन के लिए लद्दाख के हानले जैसा ही अनुकूल है।

अभियान: युवाओं को विज्ञान से जोड़ने और जन-जागरूकता के लिए 'एक रात चांद के साथ' नामक एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है।

उद्देश्य: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनुसार, इसका उद्देश्य बीकानेर को केवल पारंपरिक पर्यटन तक सीमित न रखकर 'एस्ट्रो-टूरिज्म' (Astro-Tourism) के वैश्विक नक्शे पर लाना है।
8
भारत के 101th में रामसर साइट

अरुणाचल प्रदेश की glaw lake
26
मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना – समुद्र मंथन को दी मंजूरी

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना – समुद्र मंथन को मंजूरी दे दी है। इसके लिए वित्त वर्ष 2030-31 तक 84 हजार 84 करोड़ रुपये का स्वीकृत परिव्यय निर्धारित किया गया है। योजना के प्रमुख उद्देश्य

– समुद्र में तेल और गैस की खोज व उत्पादन को नई गति देना।

– बड़े पैमाने पर उच्च गुणवत्ता वाले सीस्मिक डेटा का संग्रह, प्रोसेसिंग और विश्लेषण करना।

– गहरे और अति-गहरे पानी वाले क्षेत्रों में तेजी से ड्रिलिंग करना।

– फ्रंटियर बेसिन में वैज्ञानिक ड्रिलिंग करना।
– साझा ऑफशोर उत्पादन और परिवहन अवसंरचना का विकास करना।

– एकीकृत ऑयल एंड गैस मैन्युफैक्चरिंग एवं सर्विसेज जोन की स्थापना करना।

इसके अलावा, योजना में डिजिटल प्रबंधन, क्षमता निर्माण, नई तकनीकों का अडॉप्शन, हितधारकों का समन्वय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी शामिल किया गया है
1
भारत ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस को आमंत्रित किया

ब्रिक्स की वर्ष 2026 की अध्यक्षता कर रहे भारत ने 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस को आमंत्रित किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सम्मेलन की तैयारियां प्रगति पर हैं और भारत, अध्यक्ष देश के रूप में इसकी मेज़बानी करेगा। इस बीच, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
6
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने जयपुर में राष्ट्रमंडल शांति मध्यस्थता सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने जयपुर में राष्ट्रमंडल शांति मध्यस्थता सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया।

सम्मेलन का विषय “शांति, मध्यस्थता और कानून का शासन” है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यस्थता न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्थायी शांति स्थापित करने का प्रभावी माध्यम भी है।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि शांति और कानून का शासन एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता का उद्देश्य केवल विवाद का समाधान करना नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और रिश्तों को भी मजबूत करना है।
एयर मार्शल संदीप थरेजा होंगे सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के नए महानिदेशक

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल संदीप थरेजा (एसएम, वीएसएम एवं बार) को 31 अगस्त, 2026 की दोपहर से डायरेक्टर जनरल, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं (डीजीएएफएमएस) नियुक्त किया है।

वह वर्तमान में डायरेक्टर जनरल मेडिकल सर्विसेज़ (एयर) के पद पर कार्यरत हैं।
3
भारत में AI इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती, टेक कंपनी IBM और सर्वम ने किया साझेदारी

दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी आईबीएम और भारतीय एआई स्टार्टअप सर्वम ने भारत में सॉवरेन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीकों के विकास और अपनाने में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को साझेदारी का ऐलान किया।
अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवानों ने दो रजत और दो कांस्य पदक जीते

अज़रबैजान के बाकू में चल रही अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवानों ने दो रजत और दो कांस्य पदक जीते।

संध्या विश्नोई (46किग्रा कैटेगरी में) और अक्षरा (53 किलोग्राम भार वर्ग) ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक हासिल किए।

वहीं, अवंशिका (61 किलोग्राम वर्ग) और तानिया (69 किलोग्राम वर्ग में) ने कांस्य पदक अपने नाम किया
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की यामिनी मौर्य ने जूडो की महिला 57 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीता

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की यामिनी मौर्य ने जूडो की महिला 57 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। फाइनल में उन्हें इंग्लैंड की असेल्या टोपराक से कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल: तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में कांस्य पदक जीता

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तेजस्विन शंकर ने इतिहास रचते हुए डेकाथलॉन में कांस्य पदक जीत लिया है। इसके साथ ही वे राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलॉन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। तेजस्विन ने दो दिन तक चली 10 स्पर्धाओं में कुल 7,976 अंक हासिल किए। यह राष्ट्रमंडल खेलों में उनका दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2022 बर्मिंघम खेलों में ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता था।
4🥰2