Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.5K photos
84 videos
4.77K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
प्रो. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम विक्रम साराभाई पदक से सम्मानित

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स, बेंगलुरु की निदेशक प्रोफेसर अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम को 'विक्रम साराभाई पदक' से सम्मानित किया गया है। वह इस सम्मान को पाने वाली देश की पहली महिला वैज्ञानिक और चौथी भारतीय बन गई हैं। यह पदक ISRO और अंतरिक्ष अनुसंधान समिति द्वारा हर दो साल में खगोल वैज्ञानिकों को दिया जाता है।

2. अरुणाचल प्रदेश की ग्लाव झील को भारत का 101वां रामसर स्थल घोषित किया गया है। यह झील लोहित जिले के 'कमलांग टाइगर रिजर्व' के अंदर स्थित है और अरुणाचल का पहला रामसर स्थल है। यह ताजे पानी की उच्च ऊंचाई वाली झील है, जहां ऑर्किड की 49 और पेड़ों की 150 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।

विधेयक

3. वित्त मंत्रालय ने 'कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026' लोकसभा में पेश किया। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक सामान (मोबाइल, लैपटॉप आदि) बनाने वाली विदेशी कंपनियों के लिए आयकर छूट को बढ़ाकर साल 2040-41 तक करने समेत कई प्रस्ताव शामिल है।

4. भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों ने भारत में पाए जाने वाले तितलियों और पतंगों की एक विस्तृत सूची प्रकाशित की है। भारत में कुल 13,703 प्रजातियां पाई जाती हैं, जो दुनिया की कुल प्रजातियों का 8.25% है। इसमें 1,417 तितलियां और 12,286 पतंगों की प्रजातियां शामिल हैं।

निधन

5. पद्म श्री से सम्मानित और त्रिपुरा, बिहार व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल डी.वाई. पाटिल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पाटिल एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ शिक्षाविद् भी थे। उन्होंने देश भर में 182 से अधिक शिक्षण संस्थान और सात विश्वविद्यालयों की स्थापना की।

6. राजस्थान की 19 वर्षीय साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ 'टूर डी फ्रांस फेम्स' का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड में इस रेस के दूसरे चरण में चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय साइकिल चालकों के समूह का नेतृत्व किया। हर्षिता को 'विश्व साइकिलिंग टैलेंट प्रोग्राम' के तहत इस प्रदर्शन के लिए चुना गया था। वर्तमान में वह पटियाला स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के केंद्र में अभ्यास कर रही हैं।
5
3rd Grade तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2026 (लेवल-2) की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू होंगे
11👍3
5_6316396497130758832_260806_174712.pdf
971.6 KB
3rd Grade तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2026 (लेवल-2) की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों की सूची जारी
Live 🛑