अश्मिता चालिहा ने विक्टर कोरिया मास्टर्स 2026 का महिला एकल खिताब जीता
भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने शानदार वापसी करते हुए विक्टर कोरिया मास्टर्स 2026 का महिला एकल खिताब जीत लिया है। फाइनल में असम की अश्मिता ने चीन की हान चियान शी को तीन गेमों के मुकाबले में 14-21, 21-14, 21-14 से हराया।
पहला गेम गंवाने के बाद अश्मिता ने जोरदार वापसी की और 53 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह अश्मिता का पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब है। इससे पहले, अश्मिता ने सेमीफाइनल में हमवतन रक्षिता रामराज को 21-13, 16-21, 21-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अश्मिता ने इससे पहले 2024 एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
वर्ष 2019 के दक्षिण एशियाई खेलों में भी उन्होंने महिला एकल और टीम स्पर्धा, दोनों में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

❤4
साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी ने 9वीं वर्ल्ड् यूथ ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप के अंडर-31 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता
चीन के हेफेई में आयोजित 9वीं वर्ल्ड यूथ ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप में भारत साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी की जोड़ी ने अंडर-31 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। पहले चरण के खेले गए मुकाबले में 34 जोड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से शीर्ष 14 जोड़ियाँ फ्लाइट-ए में पहुँच गईं। भारतीय जोड़ी भी इसमें शामिल रही। इसके बाद राउंड रॉबिन में साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। क्रोएशिया के एम फेरेनेका और एफ कटुसिच ने दूसरा स्थान और चीन के जे हान और जेड वांग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।