Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.6K photos
85 videos
4.79K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
मृत्युदंड समाप्त करने वाला अरब जगत का पहला देश बना लेबनान

लेबनान, मृत्युदंड समाप्त करने वाला अरब जगत का पहला देश बन गया है। लेबनान की संसद ने इस सजा को आजीवन कारावास और कठोर श्रम से बदलने की घोषणा की। हिजबुल्लाह के संसदीय गुट को छोड़कर लेबनान की 128 सदस्यीय संसद के अधिकांश सदस्यों ने मृत्युदंड समाप्त करने के पक्ष में मतदान किया।
समुद्री सुरक्षा और निगरानी होगी मजबूत, नौसेना में शामिल हुई ‘श्रुति’

भारतीय नौसेना के बेड़े में मंगलवार को नई पीढ़ी की स्वदेशी अपतटीय गश्ती पोत ‘श्रुति’ शामिल होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

यार्ड 3037 ‘श्रुति’ का गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता में जलावतरण किया गया। इस पोत को देश में ही डिजाइन और निर्मित किया जा रहा है।

नई पीढ़ी की अपतटीय गश्ती पोतों की यह श्रृंखला भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। पोत का नाम ‘श्रुति’ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और वैदिक विरासत से लिया गया है।

‘श्रुति’ चारों वेदों को संदर्भित करता है। पोत के प्रतीक चिह्न में उर्सा मेजर तारामंडल और लाल एवं सफेद रंग का प्रकाशस्तंभ दर्शाया गया है। प्रकाशस्तंभ समुद्र में मार्गदर्शन और सुरक्षा का प्रतीक है, जबकि तारामंडल समुद्री दिशा-निर्धारण और नौवहन की परंपरा को दर्शाता है।
3
नाइजीरिया के लागोस में राष्ट्रमण्डल अंडर – 23 तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत ने 17 पदक जीते

नाइजीरिया के लागोस में राष्ट्रमण्डल अंडर – 23 तलवारबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, चार रजत, और नौ कांस्य पदक सहित 17 पदक जीते।

रविवार को शुरू हुई प्रतियोगिता 14 अगस्त तक चलेगी। पुरुषों की सेबर स्पर्धा में निखिल वाघ ने स्वर्ण और लक्ष्य बडसेर ने रजत पदक हासिल किया। अश्विनी आर्य और लैशराम मोराम्बा ने कांस्य पदक जीते। पुरुषों की फ़ॉइल स्पर्धा में तेजस पाटिल ने रजत और हेमाश सनासम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुषों की एपी स्पर्धा में लोकेश वेमानी ने रजत और शौर्य अश्विनी तथा गॉडविन एंकबेस ने कांस्य पदक हासिल किया।

महिला वर्ग में, जॉयस अशिता ने फ़ॉइल स्पर्धा में स्वर्ण और कनाग-लक्ष्मी ने रजत पदक प्राप्त किया। प्राची लोहान ने एपी स्पर्धा का स्वर्ण और निवेध्या नायर तथा अनुप्रिया ने कांस्य पदक हासिल किए। सेबर स्पर्धा में जेफरलिन ने स्वर्ण और आखरी शर्मा ने रजत तथा श्रेया गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।
1
अदालत ने सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को सुनाई मौत की सजा

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और कई पूर्व अधिकारियों को सीरियाई अदालत ने मानवता के खिलाफ अपराध, सुनियोजित हत्या और यातना सहित कई अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई है।
सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि न्यायाधीश फखर अल-दीन अल-आर्यन ने असद को देश के सर्वोच्च निर्णयकर्ता के रूप में सरकारी संस्थानों को हिंसा का आदेश देने के लिए दोषी ठहराया है। असद के चचेरे भाई, अतेफ नजीब और कई अन्य पूर्व अधिकारियों को भी मौत की सजा सुनाई गई है।
हंगरी के राष्ट्रपति बने पूर्व मुख्य न्यायाधीश एंड्रास बाका

1. हंगरी की संसद ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एंड्रास बाका को नया राष्ट्रपति चुना। उन्हें गुप्त मतदान में 140 वोट मिले। 6 सांसदों ने उनके खिलाफ वोट दिया। पूर्व प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान की फिदेज पार्टी ने मतदान का बहिष्कार किया। उनका चुनाव सत्तारूढ़ तिस्जा पार्टी के समर्थन से हुआ।

2. परीछा बांध को इंटरनेशनल कमीशन ऑन इरिगेशन एंड ड्रेनेज ने वर्ल्ड हेरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर घोषित किया है। यह उत्तर प्रदेश के झांसी में बेतवा नदी पर बनाया गया है। यह करीब 140 साल पुराना है। यह सम्मान बांध की बेहतर इंजीनियरिंग और लंबे समय से सिंचाई में योगदान देने के लिए दिया जा रहा है।

3. सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर, 1,057 पुलिस और सेवा पदक देने की घोषणा की है। इनमें 301 वीरता पदक हैं। सबसे ज्यादा 197 वीरता पदक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को मिले हैं। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के जवानों को 51 पदक दिए गए हैं। 92 कर्मियों को राष्ट्रपति पदक और 664 को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा।

कानून

4. लेबनान की संसद ने मृत्युदंड पूरी तरह खत्म कर दिया। इसके साथ लेबनान अरब दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने मृत्युदंड समाप्त किया है। अब फांसी की सजा को कठोर श्रम के साथ आजीवन कारावास में बदला जाएगा। देश में 2004 से फांसी पर अनौपचारिक रोक थी। अब इसे कानूनी मान्यता मिल गई है।

समझौते

5. भारत और नेपाल ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि से जुड़ी 8 नई परियोजनाओं के लिए समझौते किए हैं। इनकी लागत करीब 80.3 करोड़ नेपाली रु. है। परियोजनाएं भारत की हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स योजना के तहत स्थानीय सरकारों द्वारा लागू होगी। इनमें अस्पताल और कोल्ड स्टोर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

6. पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री (RCF) ने बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 लिंके हॉफमैन बुश (LHB) ब्रॉडगेज कोच का पहला रेक तैयार किया है। इसमें 3 AC स्लीपर, 3 AC चेयरकार, 11 नॉन-AC चेयरकार और 2 पावर कार हैं। इन कोचों को बांग्लादेश रेलवे की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है। RCF और बांग्लादेश रेलवे की साझेदारी 2015-16 में शुरू हुई थी।
5
🔥 CET 2026 की तैयारी अब होगी और भी दमदार! 🔥

📚 नए पाठ्यक्रम के अनुसार 11 मॉडल पेपर

🎯 सम्पूर्ण सिलेबस पर आधारित
📝 व्याख्या सहित + OMR शीट के साथ
💥 एक ही जगह पर Practice + Revision + Exam-Level Preparation!
🚀 CET 2026 में नंबर नहीं, रिकॉर्ड बनाने की तैयारी करो!
🔥 तैयारी ऐसी कि Selection खुद बोले — तैयार हूँ! 💯

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
8🤩2
RSSB_JE_Combined_Recruitment_2026_Detailed_Adverti_260815_161850.pdf
14.2 MB
✴️ RSSB कनिष्ठ अभियंता संयुक्त (JEn ) भर्ती 2026 का 874 पदों विस्तृत नोटिफिकेशन जारी

👉 ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक भरें जाएंगे
5