Taiyari Karlo (Rajasthan)
115K subscribers
19.9K photos
85 videos
4.85K files
10.1K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में ‘कहो कालिदास’ पुस्तक का विमोचन किया। श्री शेखावत ने कहा कि महान कवि कालिदास के जीवन के बारे में प्रामाणिक जानकारी व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं है और उनके व्यक्तित्व को लेकर अलग-अलग मत हैं।

उन्होंने लेखक के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक के माध्यम से कालिदास के व्यक्तित्व को समझने और उनके साहित्यिक जीवन को नए रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। ‘कहो कालिदास’ पुस्तक युगल जोशी ने लिखी है।
9🙏1
मानेसर में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ट्रेनिंग एकेडमी ने अपना पहला ‘महिला कमांडो कन्वर्ज़न कोर्स’ (MCCC) शुरू किया है।

यह एक खास प्रोग्राम है जिसे राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) की महिला कर्मियों को आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षित करने के लिए बनाया गया है
2
दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र ने राजधानी में नवनिर्मित प्रागैतिहासिक जीवन गैलरी का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागरीय अनुसंधान केंद्र की अनुसंधान सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. रसिक रवींद्र और राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र दिल्ली की कार्यकारी समिति की प्रोफेसर रमा जयसुंदर ने इसका उद्घाटन किया।

इस दीर्घा में डायनासोर और लाखों वर्ष पहले विलुप्त हो चुके अन्य जीवों के जीवन-आकार और छोटे आकार के एनिमेटेड रोबोटिक मॉडल उनके प्राकृतिक वातावरण में प्रदर्शित किए गए हैं।

यह दीर्घा आगंतुकों को लाखों वर्ष पहले पृथ्वी पर मौजूद जीवन और प्रागैतिहासिक दुनिया का अनुभव कराती है।
गृह मंत्रालय ने केरल राज्य का नाम आधिकारिक रूप से केरलम किया

गृह मंत्रालय ने दक्षिणी राज्य केरल का आधिकारिक नाम बदलकर केरलम कर दिया है। यह बदलाव 25 अगस्त से लागू हो गया है।

केरल का नाम बदलने से संबंधित विधेयक 11 अगस्त को लोकसभा और अगले दिन राज्यसभा में पारित हुआ था। इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधेयक को मंजूरी दी थी। इसके बाद इसे कानून का रूप मिल गया। अब आधिकारिक रूप से राज्य का नाम केरलम हो गया है।
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने आईसीजीएस अजीत को भारतीय तटरक्षक बल को सौंपा

रक्षा क्षेत्र की प्रमुख सरकारी कंपनी गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने भारतीय तटरक्षक बल को अत्याधुनिक तेज गश्ती पोत (एफपीवी) आईसीजीएस अजीत (यार्ड 1277)—औपचारिक रूप से सौंपकर स्वदेशी जहाज निर्माण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

65 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री से निर्मित आईसीजीएस अजीत भारत के घरेलू रक्षा पोत-निर्माण उद्योग की बढ़ती क्षमताओं और सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

51.43 मीटर लंबे और 8 मीटर चौड़े इस पोत का भार विस्थापन 330 टन है और इसका ड्राफ्ट 2.5 मीटर है। यह दो समुद्री डीजल इंजनों से संचालित होता है, जो नियंत्रित पिच प्रोपेलर (सीपीपी) को घुमाते हैं
. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने टेनिस ओपन डबल्स जीता

25 अगस्त को भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने मैक्सिको में खेले गए कानकुन कंट्री टेनिस ओपन का डबल्स खिताब जीत लिया है।

भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मैक्सिको के मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला और बेलारूस के इवान ल्युटारेविच को 6-3, 7-6(4) से हराया। इस जीत के साथ बालाजी और अनिरुद्ध को 125-125 एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स रैंकिंग पॉइंट्स और 9,900 डॉलर (करीब 9.5 लाख रुपए) की इनामी राशि मिली।

कानकुन की जीत अनिरुद्ध चंद्रशेखर के लिए चैलेंजर सर्किट का 11वां खिताब है। यह 2026 में उनका दूसरा खिताब भी है। इस साल इससे पहले अनिरुद्ध ने जापान के ताकेरू युजुकी के साथ बुसान ATP चैलेंजर 125 का खिताब जीता था।
👍32
सुजस ई बुलेटिन
28 अगस्त, 2026

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं : रक्षाबंधन हमारी संस्कृति में भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक - मुख्यमंत्री

रक्षाबंधन: रोडवेज बसों में महिलाएं 2 दिन निशुल्क यात्रा कर सकेंगी

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के नाम पर आमजन लगाएं एक पेड़ - मुख्यमंत्री

ई-श्रम पोर्टल के 5 वर्ष : एक समावेशी सामाजिक सुरक्षा प्रणाली का निर्माण, श्रम को मिल रही पहचान, योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम: टीकाकरण, निगरानी से एफएमडी तथा ब्रूसेलोसिस पर नियंत्रण और उन्मूलन, भारतीय पशुधन के लिए रोग मुक्त भविष्य
7👍3
पीएम मोदी आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए आज उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की यात्रा पर रवाना हुए
5
हॉकी इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड्स में आयोजित एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में पांचवें स्थान पर रहने के लिए भारतीय महिला टीम को 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

भारत ने बृहस्पतिवार को एम्स्टेलवीन में जर्मनी को 3-1 से हराया था। वर्ष 1974 में पहले विश्व कप में चौथे स्थान पर रहने के बाद से यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में केवल एक मैच गंवाया। भारत ने चीन, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ ड्रॉ खेला। टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 6-1 से जीत भी दर्ज की।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्म दिलीप तिर्की ने इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि 52 वर्ष बाद ये उपलब्धि हासिल करना टीम की मेहनत को दर्शाता है।

हॉकी इंडिया के महासचिव, भोला नाथ सिंह ने भी भारतीय टीम की प्रशंसा की। नीदरलैंड और अर्जेंटीना के बीच इस प्रतियोगिता का फाइनल आज रात एमस्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम में होगा।
1
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई।

बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, सैन्य चिकित्सा, स्टाफ वार्ता, रक्षा उद्योग और अनुसंधान तथा विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

रक्षा विभाग के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और पांच सदस्यीय कुवैती प्रतिनिधिमंडल के ब्रिगेडियर जनरल राएद अलसकरान ने बैठक की अध्यक्षता की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में तीनों सेनाओं, रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल थे।
👍4
विद्या संबल चित्तौड़गढ़
082920250360_0विद्यासंभलअजमेर_260829_195240.pdf
4.6 MB
✴️ विज्ञप्ति आदेश - विद्या संबल योजना

💠राजस्थान विद्या संबल योजना-2026 : आवेदन भरने की प्रक्रिया व महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

जिला - अजमेर
5_6093663556199261172_260829_195259.pdf
688.5 KB
✴️ विज्ञप्ति आदेश - विद्या संबल योजना

💠राजस्थान विद्या संबल योजना-2026 : आवेदन भरने की प्रक्रिया व महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

जिला - जयपुर
082920242374_0VIDYASAMBALDISTDEEGVIGYAPTI29_08_202_260829_195322.pdf
3.7 MB
✴️ विज्ञप्ति आदेश - विद्या संबल योजना

💠राजस्थान विद्या संबल योजना-2026 : आवेदन भरने की प्रक्रिया व महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

जिला - डींग
082920240863_0विद्या_संबल_विज्ञप्ति_करौली_260829_195340.pdf
2.2 MB
✴️ विज्ञप्ति आदेश - विद्या संबल योजना

💠राजस्थान विद्या संबल योजना-2026 : आवेदन भरने की प्रक्रिया व महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

जिला - करौली