Taiyari Karlo (Rajasthan)
115K subscribers
20K photos
85 videos
4.85K files
10.1K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
CBN और PHARMEXCIL ने वैध फार्मास्युटिकल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए

वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट के तहत आने वाले सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ नारकोटिक्स (CBN) और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा स्थापित फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ़ इंडिया (PHARMEXCIL) ने 24 अगस्त, 2026 को ग्वालियर में CBN हेडक्वार्टर में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

इस MoU का मकसद भारत के बढ़ते फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट सेक्टर को सपोर्ट करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि सही रेगुलेटरी जांच बनी रहे, खासकर इसलिए क्योंकि भारत API, बल्क ड्रग्स, फॉर्मूलेशन और मेडिकल डिवाइस का एक प्रमुख ग्लोबल सप्लायर है।
5
19🙏3
पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' से सम्मानित प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन 🙏

देश के विकास में उनका अमूल्य योगदान सभी के लिए सदैव प्रेरणादायक है।
5
प्रधानमंत्री श्री narendramodi को उज़्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘Oliy Darajali Do'stlik’ से सम्मानित किया गया।
9
उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने 'ज्ञानी अर्थ' नामक एक संप्रभु एआई स्टैक लॉंच किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के उपराष्ट्रपति भवन में 'ज्ञानी अर्थ' का शुभारंभ किया, जो ज्ञानी एआई द्वारा विकसित इवोन 3.3 और प्लेक्सस से युक्त एक स्वतंत्र एआई स्टैक है।

इवोन 3.3 एक बड़ा भाषा मॉडल है, जबकि प्लेक्सस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो एआई बुद्धिमत्ता को वास्तविक दुनिया के कार्यों और संस्थानों से जोड़ता है। AI स्टैक आपस में जुड़ा पाँच लेयर वाला एक एकीकृत ढाँचा है, जो AI अनुप्रयोगों के कार्यान्वयन विस्तार को विश्वसनीय, किफायती और समावेशी तरीके से संभव बनाता है।
12
अमरावती में बनेगा भारत का पहला समर्पित क्वांटम और AI विश्वविद्यालय परिसर

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) द्वारा अमरावती में भारत का पहला समर्पित क्वांटम और कृत्रिम मेधा (AI) विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।

यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राजधानी क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण की बैठक में लिया गया। NIELIT विश्वविद्यालय का संचालन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
6
भारत और फ्रांस ने इंजन बनाने के लिए MoU किया

26 अगस्त को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और फ्रांस की Safran हेलिकॉप्टर इंजन ने SAFHAL हेलिकॉप्टर इनजंस प्राइवेट लिमिटेड के जरिए ‘अरावली’ नाम के नए हाई-पावर हेलीकॉप्टर इंजन के विकास और उत्पादन के लिए समझौता किया।

इस इंजन की कैपिसीटी 3,500-4,000 शाफ़्ट हॉर्सपावर (shp) है। इस MoU के तहत दोनों मिलकर डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई का काम करेंगे।
7
भारत-कनाडा वित्त मंत्रियों के बीच आर्थिक और वित्तीय वार्ता संपन्न, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 70 अरब कनाडाई डॉलर करने का लक्ष्य

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण तथा कनाडा के वित्त और राष्ट्रीय राजस्व मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन के बीच कनाडा के टोरंटो में आर्थिक और वित्तीय वार्ता संपन्‍न हुई।

दोनों पक्षों ने संयुक्त बयान में कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच इस वर्ष मार्च में नई दिल्ली में हुई बैठक में द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग को मजबूत करने के लिए किए गए वादे को आगे बढ़ाती है।

दोनों देशों ने 2026 के अंत तक भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत पूरी करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। मंत्रियों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 70 बिलियन कनाडाई डॉलर तक बढ़ाने की साझा इच्छा को भी दोहराया।

भारत ने जल्द से जल्द द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत शुरू करने की अपनी तत्परता व्यक्त की।
3
भारत में सात स्थानों पर 24 परमाणु रिएक्टर संचालित, 2047 तक 100 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य

भारत में वर्तमान में सात स्थानों पर 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर संचालित हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 8.78 गीगावाँट है। परमाणु ऊर्जा विभाग के अनुसार नौ अतिरिक्त रिएक्टर निर्माणाधीन हैं।

परमाणु ऊर्जा भारत के विकास पथ का एक महत्वपूर्ण घटक बनकर उभरी है, जो न केवल बिजली उत्पादन बल्कि स्वास्थ्य सेवा, कृषि और विभिन्न औद्योगिक अनुप्रयोगों में भी योगदान देती है।

विकसित भारत के परमाणु ऊर्जा मिशन का लक्ष्य 2047 तक 100 गीगावाँट परमाणु ऊर्जा क्षमता प्राप्त करना है। भारत का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम ‘सुरक्षा सर्वोपरि’ के सिद्धांत पर आधारित है।
7