Taiyari Karlo (Rajasthan)
115K subscribers
20K photos
85 videos
4.85K files
10.1K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
राजस्थान पुलिस सितंबर माह को ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ जन-जागरूकता माह के रूप में मनाएगी। महानिदेशक पुलिस के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चलने वाले, इस विशेष अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना, सुरक्षा उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा ऑनलाइन ठगी एवं धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के लिए सचेत करना है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए, राज्य एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
13
प्रधानमंत्री मोदी को ऑर्डर ऑफ ओलिय दरजाली दोस्तलिक से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

इस सम्मान को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत की 1.4 बिलियन जनता को समर्पित किया और कहा कि यह दोनों देशों और सभ्यताओं के बीच अटूट मित्रता का प्रतीक है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान इस वर्ष अपनी रणनीतिक साझेदारी की 15वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
भारत और उज्बेकिस्तान ने विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौतों पर किए हस्ताक्षर

भारत और उज्‍बेकिस्‍तान ने आपसी संबंधों को व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढाने का फैसला किया है।

उज्‍बेकिस्‍तान भारत को यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए रूपरेखा तय करने और दुर्लभ खनिजों के खनन स्‍थलों पर चर्चा करने के लिए भी सहमत हुआ है।

दोनों देशों ने खनन, आयुर्वेद, पर्यटन, आर्थिक और वित्तीय संवाद, व्‍यापक और रणनीतिक साझेदारी, उच्‍च शिक्षा और पर्यावरण सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।
पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के किर्गिस्तान दौरे पर बिश्केक पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत मंत्रिमंडल के अध्यक्ष कासिमलियेव आदिलबेक अलेशोविच ने किया।

उनके स्वागत में एक पारंपरिक किर्गिज़ नृत्य प्रस्तुति भी आयोजित की गई। श्री मोदी, राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर 26वें एस.सी.ओ. शिखर सम्मेलन के लिए किर्गिस्तान का दौरा कर रहे हैं
DoT और C-DOT ने ऑप्टिकल नेटवर्क टेस्टबेड के लिए समझौता किया

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (डॉट) ने ‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट)’ के साथ एक अत्याधुनिक ‘एंड-टू-एंड ऑप्टिकल नेटवर्क टेस्टबेड’ स्थापित करने हेतु आधिकारिक तौर पर पांच वर्षों का एक रणनीतिक समझौता किया है
नासा ने नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलिस्कोप अंतरिक्ष में भेजा

नासा की नैंसी ग्रेस रोमन स्‍पेस टेलिस्‍कोप को अंतरिक्ष के कुछ सबसे बडे रहस्‍यों को सुलझाने के मिशन पर फ्लोरिडा से भेजा गया है।

दो दशमलव चार मीटर चौडे प्राथमिक दर्पण के साथ यह दूरदर्शी हबल की तुलना में सौ गुणा अधिक बडे आकाशीय क्षेत्र की छवि ले सकती है। इससे अंतरिक्ष यात्रियों को अभूतपूर्व स्‍तर पर ब्रह्मांड का सर्वेक्षण करने की सुविधा मिलेगी।
आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में “एक दुनिया, एक मानवता” सम्मेलन को संबोधित किया

न्यूयॉर्क में “एक दुनिया, एक मानवता” सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुत्व हर व्यक्ति के सम्मान और धार्मिक विविधता में विश्वास करता है
मिज़ोरम के फ़ुटबॉल खिलाड़ी लल्लियानज़ुआला चांगते को वर्ष 2026 का सर्वश्रेष्ठ भारतीय फ़ुटबॉलर चुना गया है।

29 वर्षीय चांगते हाल ही में मुंबई फ़ुटबॉल क्लब से मोहन बागान में शामिल हुए हैं। उन्‍होंने भारतीय फ़ुटबॉल के दिग्गज भाइचुंग भूटिया से यह सम्‍मान ग्रहण किया।

फ़ुटबॉल प्लेयर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित यह पुरस्कार साथी खिलाड़ियों के वोटों के आधार पर तय किया जाता है। चांगते ने इससे पहले 2023-24 सीज़न के लिए भी यह सम्मान जीता था।
🇮🇳 भारतीय वायुसेना में ऐतिहासिक उपलब्धि

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल या समकक्ष पद हासिल करने वाली पहली महिला (गैर-चिकित्सा) अधिकारी बन गई हैं।

उन्होंने 1 सितंबर 2026 को वायुसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (शिक्षा) का पदभार संभाला।
1👍1