Taiyari Karlo (Rajasthan)
115K subscribers
20K photos
85 videos
4.86K files
10.1K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
28🙏5🥰2
👍32
पर्यावरण संरक्षण एवं जीव रक्षा के प्रणेता, बिश्नोई समाज के संस्थापक श्री गुरु जंभेश्वर भगवान के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
9🙏2
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26वें एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की 26वीं बैठक में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क, विकास तथा आपसी सहयोग को लेकर भारत का दृष्टिकोण सामने रखा।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बताया कि बिश्केक घोषणापत्र के अलावा चार समझौता ज्ञापनों और बीस से अधिक फैसलों और बयानों को भी अपनाया गया
2
BRIC-NABI में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मोहाली स्थित BRIC-नेशनल एग्री-फूड एंड बायोमैन्युफैक्चरिंग इंस्टीट्यूट (BRIC-NABI) में अपनी तरह के पहले ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।

इस सुविधा को अलग-अलग पर्यावरणीय स्थितियों में जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फसलों की नियंत्रित खेती और उन पर प्रयोग करने में सक्षम बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पंजाब के मोहाली में, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने BRIC-NABI कैंपस में बनी एक नई रिसर्च फैसिलिटी 'ग्रीन फोर्ज' (Green Forge) का उद्घाटन किया।

नियंत्रित स्थितियों में जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फसलों की खेती और उन पर प्रयोग करने में मदद करना। इस फैसिलिटी में सिमुलेशन चैंबर हैं, जहाँ वैज्ञानिक तरीके से पर्यावरणीय स्थितियों को नियंत्रित किया जा सकता है
4
श्रीहरिकोटा से 4 सितंबर को उड़ान भरेगा देश का पहला जियो-इमेजिंग सैटेलाइट

भारत के अंतरिक्ष मिशन के लिए एक और बड़ी उड़ान तैयार है।

देश का पहला जियो-इमेजिंग सैटेलाइट 4 सितंबर को श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष भेजा जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन 4 सितंबर को सुबह 02:55 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा।

जीएसएलवी-एफ17 की 19वीं उड़ान जीएसएलवी-एफ17 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल की 19वीं उड़ान है। इसमें 4 मीटर डायमीटर वाली ओगिव (कम्पोजिट) पेलोड फेयरिंग लगी है। यह रॉकेट ईओएस-05 सैटेलाइट को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित करेगा।

लॉन्च सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड (एसएलपी) से होगा। ईओएस-05 एक अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। इसे जीआईएसएटी-1ए के नाम से भी जाना जाता है। इसका वजन 2,367 किलोग्राम है। यह जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट होगा।

इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय उपमहाद्वीप की लगभग रियल-टाइम और हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग उपलब्ध कराना है। यह आपदा निगरानी, कृषि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
6
15 साल बाद एप्पल में बदला नेतृत्व, जॉन टेरनस ने टिम कुक की जगह संभाला CEO पद

अमेरिकी टेक्नोलॉजी दिग्गज एप्पल में मंगलवार को नेतृत्व का नया दौर शुरू हुआ, जब जॉन टेरनस ने टिम कुक की जगह कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद संभाल लिया। टिम कुक ने दुनिया की सबसे मूल्यवान टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक एप्पल का करीब 15 वर्षों तक नेतृत्व किया
अंकुर भट्टाचार्जी पहला WTT मेन्स सिंगल्स जीता

31 अगस्त को भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्जी ने चेकिया में हुए WTT फीडर ओलोमौक टूर्नामेंट में अपना पहला WTT मेन्स सिंगल्स खिताब जीता।

इसके साथ ही उन्होंने अपने साथी भारतीय खिलाड़ी आकाश पाल के साथ मेन्स डबल्स का गोल्ड मेडल भी जीता। अंकुर ने सिंगल्स फाइनल में स्लोवेनिया के तीसरे टॉप खिलाड़ी डेनी कोजुल को 3-1 से हराया।
इससे पहले, अंकुर और आकाश पाल ने मेन्स डबल्स फाइनल में हंगरी के कसाबा एंड्रास जांतोसी और पोलैंड के एलन कुल्जिस्की जालेव्स्की को 3-1 से हराया था। अंकुर ने 2025 में स्वीडन में हुए यूरोप यूथ स्मैश में फाइनलिस्ट रहे थे, ओलोमौक में अपना पहला WTT खिताब जीता था।
एयर मार्शल केएए संजीब ने भारतीय वायु सेना में
एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला।
सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड (वीएसएम) ने पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय के निदेशक और कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया।
3
नॉर्वे के नए सम्राट हाकोन अष्टम ने संसद के समक्ष ली वफादारी की शपथ

नॉर्वे के नए सम्राट हाकोन अष्टम ने ओस्लो में संसद के समक्ष वफादारी की शपथ ली है। यह शपथ ग्रहण उनके पिता सम्राट हेराल्ड पंचम के निधन के बाद हुआ है, जिन्होंने 35 वर्षों तक शासन किया। समारोह की पोशाक पहने राजा हाकोन ने नॉर्वे के 1814 के संविधान और कानूनों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस दौरान उनकी 22 वर्षीय बेटी, क्राउन प्रिंसेस इनग्रिड एलेक्जेंड्रा भी उनके साथ मौजूद थीं।गौरतलब है कि राजा हेराल्ड का पिछले शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया
था।
3
ई-मार्केटप्लेस (जेम) और टेक्सटाइल कमेटी (टीसी) ने रीसाइक्ल्ड व अपसाइक्ल्ड वस्त्रों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया

◾️इससे सर्कुलर टेक्सटाइल इकोनॉमी में उद्यमों के लिए नए बाजार के अवसर पैदा होंगे

◾️यह सहयोग एक 'वेस्ट-टू-वैल्यू-टू-मार्केट' इकोसिस्टम का निर्माण करेगा, जिससे कपड़ा कचरे, कतरन और पुराने कपड़ों को गुणवत्तापूर्ण मूल्य वर्धित उत्पादों में बदलकर जेम के माध्यम से सरकारी खरीदारों के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा।
7
Taiyari Karlo (Rajasthan)
Photo
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, 5500 आवेदन मिले थे

1. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या के राम मंदिर के लिए रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को पहला फुल-टाइम CEO नियुक्त किया। मिश्रा 38 साल से अधिक समय तक वायुसेना में फाइटर पायलट रहे और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख थे। CEO के चयन के लिए 5,585 आवेदन मिले थे।

2. जापान की प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसी JCR ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को BBB+से बढ़ाकरA-कर दिया है। करीब 35 साल बाद भारत इस ऊंची रेटिंग श्रेणी में लौटा है। इससे पहले 1988 में मूडीज ने भारत को A2 रेटिंग दी थी। JCR ने भारत की तेज आर्थिक वृद्धि, मजबूत घरेलू खपत और सरकारी निवेश को रेटिंग बढ़ाने की प्रमुख वजह बताया है।

एआई वर्कफोर्स

3. माइक्रोसॉफ्ट के वर्क ट्रेंड इंडेक्स 2026 के अनुसार भारत की 32% वर्कफोर्स 'फ्रंटियर प्रोफेशनल' है, जो एआई एजेंट्स के साथ काम करने के तरीके को बदल रही है। यह 10 देशों में सबसे ज्यादा और वैश्विक औसत 16% का भी दोगुना है।

4. शंघाई सहयोग संगठन ने पाकिस्तान के लाहौर को 2026-27 के लिए 'पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी' घोषित किया है। यह दर्जा अलग-अलग सदस्य देशों के शहरों को चक्रानुक्रम से दिया जाता है। इससे पहले भारत के वाराणसी को 2022-23 में यह दर्जा मिला था।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड

5. हैदराबाद के डिफेंस टेक स्टार्टअप 'अपॉलयन डायनेमिक्स' ने भारत का सबसे तेज इंटरसेप्टर ड्रोन' आहुतिएमके । ॥ बनाया है। इस इलेक्ट्रिक मल्टीरोटर ड्रोन ने 498 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉईस' ने भी इसे मान्यता दी है।

X

6. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने तेलंगाना के ऐतिहासिक गोल्लाला गुड़ मंदिर को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है। यह मंदिर काकतीय राजवंश के दौर में 12वीं से 14वीं शताब्दी के बीच बना है। यह तीन गर्भगृह वाला त्रिकुटालय शिव मंदिर है। मंदिर के प्रवेश द्वार और दीवारों पर जालीदार नक्काशी और हंसों की आकृतियां बनी हैं। इस घोषणा के बाद देश में ASI के संरक्षण वाले ऐतिहासिक स्मारकों की संख्या बढ़कर 3,689 हो गई है।

👉वर्ड ऑफ द डे

आर्टिकल 142

आर्टिकल 142 सुप्रीम कोर्ट को किसी मामले में 'पूर्ण न्याय' करने के लिए जरूरी आदेश देने की खास शक्ति देता है। यानी अगर किसी मामले में मौजूदा कानून से पूरा और उचित समाधान नहीं निकल रहा हो, तो कोर्ट न्याय के हित में जरूरी आदेश दे सकता है। इसका इस्तेमाल कई बड़े मामलों में हुआ है, जिसमें अयोध्या भूमि विवाद भी शामिल है। हाल ही में नीट-यूजी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 142 का इस्तेमाल करते हुए उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही खत्म करने का आदेश दिया।
4👍3
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा रक्षा कूटनीति पर 'रक्षा' नामक दस्तावेज का विमोचन

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 3 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा कूटनीति पर 'रक्षा' नामक दस्तावेज का विमोचन किया।

यह व्यापक दस्तावेज अगले 10 वर्षों में वैश्विक रक्षा साझेदारियों पर देश के रणनीतिक रोडमैप और दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत करता है।

दस्तावेज के रणनीतिक खाके में जिन प्रमुख स्तंभों पर प्रकाश डाला गया है, वे इस प्रकार हैं:
रणनीतिक साझेदारी : द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना।

क्षमता विकास : संयुक्त सैन्य अभ्यासों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना तथा मित्र देशों के साथ रक्षा के सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करना।

स्वदेशी निर्यात : भारत में निर्मित रक्षा प्लेटफार्मों को बढ़ावा देकर देश को एक विश्वसनीय वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना।
समुद्री सुरक्षा : हिंद महासागर क्षेत्र में शुद्ध सुरक्षा प्रदाता और प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में भारत की भूमिका को मजबूत करना।
6
RPSC भर्ती परीक्षाओं के पेपर पैटर्न में होगा बदलाव, समीक्षा के लिए गठित इंटरनल कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को सौंपी...

✓ RPSC करेगा भर्ती परीक्षा के पेपर पैटर्न में बदलाव! सरल सवालों का बढ़ सकता है प्रतिशत, कट-ऑफ मार्क नहीं आने पर खाली रहेंगे पद

✓ कम होगा कठिन सवालों का प्रतिशत, अंतिम निर्णय फुल कमीशन की बैठक के अनुरूप होगा...
12
Live 🛑
1