Taiyari Karlo (Rajasthan)
115K subscribers
20.1K photos
85 videos
4.87K files
10.1K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
*महिला पर्यवेक्षक परीक्षा आंसर की 👆
बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को UN का समर्थन, 27 नवंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किया

बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को वैश्विक स्तर पर बड़ी मान्यता मिली है। संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर को ‘बाल, कम उम्र और जबरन विवाह को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किया है।

भारत के लिए यह तारीख खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 2024 में भारत सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की थी। ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन’ (जेआरसी) के संस्थापक भुवन रिभु ने बाल विवाह को खत्म करने के लिए एक खास ग्लोबल डे मनाने की अंतरराष्ट्रीय मांग शुरू की थी। मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान भुवन रिभु ने अंतरराष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में यूएन प्रस्ताव की मांग को फिर से दोहराया।
3
डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड

मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज ने जीत लिया। शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुए ग्रैंड फिनाले में मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता चुआंगश्री ने उन्हें ताज पहनाया।

स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी सेकेंड रनर अप रहीं। भारत की ओर से प्रतियोगिता में उतरीं उज्जैन की निकिता पोरवाल टॉप-20 में जगह नहीं बना सकीं। वह टॉप-40 राउंड तक पहुंची थीं, लेकिन इसके बाद उनका सफर थम गया।
2
सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के तहत ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तीन मामलों में तीन लोगों को हिरासत में लिया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तीन बड़े मामलों में देश भर में कार्रवाई की। सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के अंतर्गत तीन लोगों को हिरासत में लिया। देश भर में लगातार बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ के मामलों के ख़िलाफ़ सख़्त कदम उठाते हुए, देश के 20 राज्यों में 89 जगहों पर छानबीन का अभियान चलाया गया।
साल की एलेना मिश्रा चेस FIDE रेटिंग में शामिल

4 सितंबर को ओडिशा की चार वर्षीय एलेना मिश्रा ने भारत की सबसे कम उम्र की चेस प्लेयर हैं, जिन्हें FIDE रेटिंग में शामिल किया गया है। एलेना महज 4 साल, 6 महीने और 16 दिन की हैं।

वे इस रेटिंग लिस्ट में शामिल होने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की चेस प्लेयर हैं। एलेना की सितंबर की FIDE रेटिंग लिस्ट में ब्लिट्ज रेटिंग 1432 है। वे 2022 के बाद जन्मी पहली फीमेल खिलाड़ी हैं, जिनके पास किसी भी टाइम फॉर्मेट की आधिकारिक FIDE रेटिंग है।

एलेना को भुवनेश्वर के मदर्स पब्लिक स्कूल में आयोजित ओडिशा स्टेट ब्लिट्ज FIDE रेटिंग ओपन शतरंज चैंपियनशिप 2026 में खेलने के लिए ये रेटिंग हासिल की है। FIDE चेस ऑपरेट करने वाली इंटरनेशनल संस्था है, जो खिलाड़ियों को आधिकारिक रेटिंग प्रदान करती है
3
"राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना" सत्र 2026-27 : सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 सितंबर से 07 अक्टूबर 2026 तक भरें जाएंगे
7🥰2
स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली प्लेयर बनीं

4 सितंबर को स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। मंधाना वुमेन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर भी बन गई हैं। साथ ही मंधाना ने 10,880 रन बनाकर, मिताली राज के 10,868 रन के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। स्मृति मंधाना ने टेस्ट में 2, वनडे में 14 और टी-20 में 2 शतक लगाए हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के 17 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा। स्मृति ने 124 रन के साथ महिला टी-20 एशिया कप में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर भी बनाया। मंधाना श्रीलंका की चमारी अटापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ा। अटापट्टू ने एशिया कप में नाबाद 119 रन बनाए थे।
7👍5
कॉप-31 सम्मेलन से कुछ हफ्ते पहले, अज़रबैजान की राजधानी बाकू में आज से चौथे संयुक्त राष्ट्र जलवायु सप्ताह की शुरुआत हो गई है।

़जलवायु परिवर्तन से निपटने, इसके लिए कोष जुटाने और पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकारों, वित्तीय संस्थानों, कंपनियों और जलवायु विशेषज्ञों की यह 5 दिवसीय बैठक इस महीने की 11 तारीख तक चलेगी।

पहले दिन आज पेरिस समझौते के 'एन्हांस्ड ट्रांसपेरेंसी फ्रेमवर्क' को लागू करने पर उच्च स्तरीय चर्चा हुई। इस फ्रेमवर्क के अंतर्गत सभी देशों के लिए कार्बन उत्सर्जन में कटौती, जलवायु परिवर्तन के अनुरूप स्‍वयं को ढालने और पर्यावरण सुधार के लिए दी जाने वाली सहायता की प्रगति रिपोर्ट देना अनिवार्य है।
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी ने अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज़ के तीसरे स्टेज में महिलाओं के कंपाउंड इंडिविजुअल फ़ाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया है। 🏹
9🔥4
राष्ट्रपति 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस समारोह में देश भर के फिल्म निर्माता, अभिनेता, तकनीशियन और अन्य कलाकार एक साथ उपस्थित होंगे। इस अवसर वर्ष 2024 में भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए यह पुरस्‍कार प्रदान किए जाएंगे।
11
Live 🛑
Live 🛑🛑