✅भारत आने वाले वर्षों में अंतरिक्ष क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की तैयारी कर रहा है।
भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (आईएन-स्पेस) के चेयरमैन पवन के गोयनका ने रविवार को कहा कि भारत ने वर्ष 2030 तक हर साल 50 अंतरिक्ष प्रक्षेपण (लॉन्च) करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। पवन गोयनका ने अपने पोस्ट में कहा कि पांच वर्ष पहले भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप्स की संख्या बेहद सीमित थी, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 450 से अधिक हो चुकी है।
निजी कंपनियां अब केवल प्रोटोटाइप तैयार करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतरिक्ष प्रक्षेपण और उपग्रह निर्माण जैसे जटिल क्षेत्रों में भी सफलता हासिल कर रही हैं।

❤2
नीति आयोग ने प्लेटफ़ॉर्म फॉर एग्रीगेटिंग क्लीन ट्रांसपोर्ट किया लॉन्च
नीति आयोग की पहल ‘ई-फास्ट इंडिया’ ने देश में शून्य-उत्सर्जन माल ढुलाई को गति देने के लिए ‘प्लेटफ़ॉर्म फॉर एग्रीगेटिंग क्लीन ट्रांसपोर्ट’ यानी ‘पैक्ट’ लॉन्च किया।
नई दिल्ली में आयोजित 5वें ई-फास्ट इंडिया शिखर सम्मेलन के दौरान नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने इस मंच की शुरुआत की।
यह प्लेटफ़ॉर्म माल भेजने वालों, लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं और वाहन निर्माताओं को एक साथ लाएगा, जिससे भारी इलेक्ट्रिक वाहनों और ई-ट्रकों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। सम्मेलन में ‘जेट मार्केटप्लेस’ की भी शुरुआत की गई, जो ई-ट्रक निर्माताओं और फाइनेंसरों को व्यापारिक साझेदारियों के लिए एक साझा मंच देगा।

❤9👍6
🥇 शीतल देवी के नाम सुनहरी जीत! 🇮🇳🏹 भारत की पैरा-आर्चरी स्टार शीतल देवी ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज़ – अहमदाबाद 2026 में पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया! ✨ एक रोमांचक फ़ाइनल में, शीतल ने कज़ाकिस्तान की आइज़ादा सेइडन को हराकर पहला स्थान हासिल किया। बेहतरीन प्रदर्शन, शानदार सुनहरी जीत! 👏🔥❤34