🥇 शीतल देवी के नाम सुनहरी जीत! 🇮🇳🏹 भारत की पैरा-आर्चरी स्टार शीतल देवी ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज़ – अहमदाबाद 2026 में पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया! ✨ एक रोमांचक फ़ाइनल में, शीतल ने कज़ाकिस्तान की आइज़ादा सेइडन को हराकर पहला स्थान हासिल किया। बेहतरीन प्रदर्शन, शानदार सुनहरी जीत! 👏🔥❤34
पूर्व सीजेआई को मिला सम्मान, बुलेट ट्रेन का पहला कोच तैयार
1. पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस दीपक मिश्रा को कटक में सरला साहित्य संसद ने 'कलिंग रत्न पुरस्कार दिया गया। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना के 'बंधुत्व' को समाज को जोड़ने वाली भावना बताया। साहित्यकार डॉ. रामचंद्र बेहरा को उड़िया साहित्य में योगदान के लिए 'सरला सम्मान' मिला।
2.एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स का संयुक्त हवाई अभ्यास 'वीर गार्जियन-2026' जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 9 से 22 सितंबर तक चलेगा। भारत की ओर से तेजस, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल लड़ाकू विमान शामिल हैं। जापान एफ-2ए लड़ाकू विमान और सी-2 परिवहन विमान के साथ हिस्सा ले रहा है।
3. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू सानंद (उत्तर)-न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-न्यू जेएनपीटी सेक्शन शुरू हो गए हैं। 326 किमी के इन हिस्सों पर 20,700 करोड़ रु. से ज्यादा खर्च हुए। अब मालगाड़ियां सीधे जेएनपीए पहुंच सकेंगी। इससे बंदरगाह फैक्ट्री के बीच समय व खर्च और मुंबई रेल पर मालगाड़ियों का दबाव घटेगा।
4.इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पीएसीटी और जेडईटी मार्केटप्लेस शुरू किए। इनका उद्देश्य इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए फंडिंग और चार्जिंग की दिक्कत कम करना है। भारी ट्रक कुल वाहनों के 3-4% हैं, लेकिन परिवहन क्षेत्र के एक-तिहाई से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं।
5. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला कोच तैयार हो गया है। 508 किमी का कॉरिडोर महाराष्ट्र गुजरात और दादरा नगर हवेली से होकर गुजरेगा। इसमें 12 स्टेशन होंगे। पहले चरण में सूरत-बिलिमोरा के बीच सेवा शुरू होगी। पूरे कॉरिडोर पर सेवा अगस्त 2027 में शुरू करने का लक्ष्य है।
6. फ्रांस ने यूरोपीय संघ में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक की मांग की है। उसका कहना है कि इससे बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर सुरक्षित होगा। यूरोपीय आयोग भी उम्र सीमा पर काम कर रहा है। प्रस्ताव में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सीमित पहुंच और उम्र बढ़ने के साथ धीरे-धीरे छूट देने की बात है।

कॉप-31 सम्मेलन से कुछ हफ्ते पहले, अज़रबैजान की राजधानी बाकू में चौथे संयुक्त राष्ट्र जलवायु सप्ताह की शुरुआत हो गई है।
जलवायु परिवर्तन से निपटने, इसके लिए कोष जुटाने और पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकारों, वित्तीय संस्थानों, कंपनियों और जलवायु विशेषज्ञों की यह पांच दिवसीय बैठक इस महीने की 11 तारीख तक चलेगी। इस चर्चा में कॉप-29 के अध्यक्ष अज़रबैजान, कॉप-30 के अध्यक्ष ब्राजील और आगामी कॉप-31 के मेजबान तुर्की ने हिस्सा लिया।
इसका उद्देश्य जलवायु मुद्दों की बेहतर रिपोर्टिंग के लिए राजनीतिक सहमति बनाना और विकासशील देशों को मिलने वाली मदद में आ रही कमियों की पहचान करना है। इस हफ्ते होने वाली अन्य चर्चाओं में कार्बन मार्केट, न्यायसंगत बदलाव, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबद्ध योगदान और जलवायु कार्यों के लिए कोष जुटाने जैसे विषय शामिल रहेंगे

❤2
✅National Film Awards:
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगा।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस बार समारोह गुजरात के केवडिया में होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी।
केवड़िया का नाम बदलकर एकता नगर कर दिया गया है और यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है जो दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के नाम से मशहूर यह प्रतिमा 597 फुट ऊंची है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में किया था।
वर्ष 1954 में पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था और तब से अधिकतर पुरस्कार समारोह इसी स्थल पर हुए हैं।
जुलाई में घोषित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इस परंपरा से अलग होंगे। ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है, जबकि इसकी मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए चुना गया है।
मलयालम सुपरस्टार ममूटी और बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को क्रमश: ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ में उनकी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा।
अभिनेता एवं फिल्मकार रणदीप हुड्डा को विनायक दामोदर सावरकर पर बनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के पुरस्कार के लिए चुना गया है।
तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को ‘‘संपूर्ण मनोरंजन वाली’’ सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिलेगा।
वहीं, अरुण माथेश्वरन द्वारा निर्देशित और धनुष अभिनीत तमिल फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को ‘‘राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों’’ को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है।

❤6
✅अमरीका, दक्षिण कोरिया और जापान ने दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के पूर्व और दक्षिण में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पांच दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रीडम एज शुरू किया।
यह अभ्यास निर्धारित समय पर हो रहा है, जबकि अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के आदेश पर हाल ही में सियोल-वाशिंगटन के महत्वपूर्ण अभ्यासों को सीमित कर दिया गया था।
त्रिपक्षीय अभ्यास में छह एजिस-सुसज्जित विध्वंसक पोत, समुद्री गश्ती विमान, लड़ाकू विमान और अन्य हवाई संपत्तियां शामिल होंगी।
अमरीका, दक्षिण कोरिया और जापान उन्नत रीयल-टाइम डेटा साझाकरण, हवाई रक्षा और समुद्री अवरोधन अभ्यास भी करेंगे।

✅महाराष्ट्र के नागपुर में “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” विषय के तहत 11वां आयुर्वेद दिवस 2026 मनाया जाएगा
आयुर्वेद दिवस का मुख्य कार्यक्रम 23 सितंबर 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया जाएगा।
इसका विषय “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” होगा, जो भारत की समृद्ध आयुर्वेदिक विरासत को भविष्य की बदलती स्वास्थ्य-सेवा संबंधी जरूरतों से जोड़ने के विजन को दर्शाता है।

❤4
🏆स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में यूपी के 16 शहरों का दबदबा, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान
स्वच्छ हवा की दिशा में उत्तर प्रदेश के लगातार प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी मिली है।
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में प्रदेश के 16 शहरों ने अलग-अलग आबादी वर्गों में देशभर में अपनी जगह बनाई है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ ने 198 अंक हासिल कर इंदौर को पीछे छोड़ते हुए पहली बार देश में पहला स्थान प्राप्त किया।
इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सर्वेक्षण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से कराया गया।

bea0108d-3ee4-4b22-bdf8-3860c323dda6.pdf
1.6 MB
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जयपुर , द्वारा आगामी वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के संबंध में ✅
❤6