Taiyari Karlo (Rajasthan)
115K subscribers
20.2K photos
85 videos
4.87K files
10.1K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
क्या आप जानते हैं #BRICSINDIA 2026 के लोगो में छिपा है भारत का संदेश? 🇮🇳🌏

🪷कमल से लेकर ‘नमस्ते’ तक, हर रंग और हर रूप एक विशेष भाव को दर्शाता है- पवित्रता, लचीलापन, प्रगति, सम्मान, एकता और सहयोग।

#BRICS के तीन मूल स्तंभों के साथ यह लोगो भारत की उस सोच को अभिव्यक्त करता है जो परंपरा और आधुनिकता को साथ लेकर सहयोग, साझा विकास और वैश्विक सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देती है।
1
आईएनएस मैसूर भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में 9 सितंबर 2026 को मलेशिया के लुमुट पहुंचा।  
◆ आईएनएस मैसूर भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'समुद्र लक्ष्मण' के चौथे संस्करण में भागीदारी करेगा।

◆ आईएनएस मैसूर के चालक दल का रॉयल मलेशियन नौसेना के कर्मियों और मलेशिया में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने अत्‍यंत उत्‍साह के साथ स्वागत किया गया।

◆ समुद्र लक्षमाना अभ्यास में बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर गतिविधियाँ शामिल हैं, जिनमें क्रॉस-डेक दौरे, परिचालन संबंधी बातचीत और खेल गतिविधियाँ शामिल हैं।

◆ ये गतिविधियाँ दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को पेशेवर अनुभवों का आदान-प्रदान करने, अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाने और आपसी समझ को बढ़ावा देने के अवसर प्रदान करेंगी।
2