Taiyari Karlo (Rajasthan)
115K subscribers
20.3K photos
85 videos
4.88K files
10.2K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के 7 साल
खेती के सालों से आगे की सोच

12 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (पीएम-केएमवाई) शुरू की गई थी।
यह योजना पात्र छोटे और सीमांत किसानों , चाहे वे पुरुष हों या महिला, उन्हें 60 साल की उम्र से हर महीने एक निश्चित पेंशन की गारंटी देती है।

इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि उनका बुढ़ापा स्थिरता और मानसिक शांति के साथ बीते।

शुरू होने के बाद से ही, पीएम-केएमवाई किसान समुदाय के लिए सामाजिक सुरक्षा का एक अहम आधार बन गई है।
12 सितंबर 2026 को यह योजना अपनी यात्रा के सात साल पूरे कर चुकी है।

इन सात सालों में, इस योजना ने देश भर के किसानों के बीच अपनी पहुँच लगातार बढ़ाई है।
यह सरकार की उस लगातार प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिसके तहत वह यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसान बेहतर वित्तीय सुरक्षा और सम्मान के साथ अपनी वृद्धावस्था में जीवन जी सकें।
8
सिलिकॉन की दुनिया में भारत की दस्तक: SEMICON India 2026 और भारत के चिप पावरहाउस बनने की कहानी

✳️17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका स्थित यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ दुनिया की बड़ी चिप कंपनियों के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और निवेशक भी वहां मौजूद होंगे। सभी की नजर उस उद्योग पर होगी, जिसे भारत ने लगभग शून्य से खड़ा किया है।

✳️तीन दिनों तक भारत में सेमीकंडक्टर यानी चिप निर्माण की पूरी कहानी दुनिया के सामने होगी। करीब एक दशक पहले भारत में इस उद्योग की मौजूदगी बहुत मामूली थी। इसलिए यह आयोजन सिर्फ एक सम्मेलन नहीं है। यह वह मौका है, जब भारत की सेमीकंडक्टर बनाने की महत्वाकांक्षा पूरी दुनिया के सामने आएगी।

✳️इस साल SEMICON India की थीम है- “सिलिकॉन से सिस्टम तक: पूरा इकोसिस्टम बनाना।”
14
Live 🔴
5
E8D3D6E0D02C4C759E893A2AEE40F498_260915_205544.pdf
358.2 KB
15/09/2026 Result Preamble and Cutoff Marks (Qualified for Interview (After Physical Efficiency Test)) for Sub Inspector Comb. Comp. Exam - 2025
3🎉1
ब्रिक्स नेताओं के लिए प्रस्तुत किया गया विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नवरस : द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशंस’

नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित ब्रिक्स नेताओं के रात्रिभोज में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम नवरस : द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशंस प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में ब्रिक्स सिम्फनी- वन रिदम, मेनी कल्चर्स के माध्यम से सदस्य और साझेदार देशों के संगीतकारों ने मिलकर प्रस्तुति दी।

सिम्फनी में ब्रिक्स देशों के विभिन्न वाद्य यंत्रों और संगीत परंपराओं को भारत की शास्त्रीय नृत्य परंपराओं के साथ जोड़ा गया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों की संगीत संस्कृतियों के बीच समन्वय और ब्रिक्स परिवार की विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि तथा एकजुटता की भावना को प्रदर्शित किया
5
भारत गुजरात में वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026 की मेज़बानी करेगा


भारत इस महीने की 15 से 18 तारीख तक गुजरात के गांधीनगर में ‘वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026’ की मेज़बानी करेगा। यह फोरम “सर्कुलर इकोनॉमी: लोगों और समृद्धि के लिए बदलाव” थीम के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ मिलकर मंगलवार को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम में 65 से अधिक देशों के दो हजार से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

इनमें उद्योगपति, उद्यमी, नवोन्मेषक, शोधकर्ता, नीति-निर्माता और शिक्षाविद शामिल हैं। यह फोरम ग्लोबल साउथ के साथ सहयोग, निजी निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को बढ़ावा देगा
3
गृह मंत्री अमित शाह ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की


गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, एनडीए के सहयोगी दल और कई स्वयंसेवी संगठन 17 सितम्‍बर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएंगे।

इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का जन्मदिन है और इस वर्ष अक्टूबर में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे
10
दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न


दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस दौरान महत्वपूर्ण नई दिल्ली घोषणा पत्र अपनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समापन समारोह में अपने संबोधन में प्रतिभागी देशों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। श्री मोदी ने अगले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए चीन को शुभकामनाएं दी।
9