Taiyari Karlo (Rajasthan)
114K subscribers
20.4K photos
85 videos
4.88K files
10.2K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
लद्दाख का पहला ‘हेरिटेज विलेज’ घोषित

15 सितंबर को लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने जांस्कर क्षेत्र के कुमिक गांव को लद्दाख का पहला ‘हेरिटेज विलेज’ घोषित किया। ये घोषणा 11वें लद्दाख जांस्कर फेस्टिवल 2026 के उद्घाटन के दौरान की गई
8
👉सेथुरमन पंचनाथन को नेशनल एकेडमी ऑफ़ इंजीनियरिंग (NAE) की ओर से 2026 के आर्थर एम. ब्यूचे अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

उन्हें 4 अक्टूबर 2026 को वाशिंगटन, D.C. में NAE की सालाना बैठक में सम्मानित किया जाएगा। इस अवॉर्ड के 40 से ज़्यादा सालों के इतिहास में यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय-अमेरिकी और एरिज़ोना के पहले निवासी होंगे।

ब्यूचे अवॉर्ड किसी एक उपलब्धि के लिए नहीं दिया जाता; यह उन लोगों को सम्मानित करता है जिन्होंने अमेरिका में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और पब्लिक पॉलिसी के बीच संबंध को आकार दिया है।
3
देश में डॉप्लर मौसम रडारों की संख्या बढ़कर 51 हुई: पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि पिछले बारह वर्षों में देश में डॉप्लर मौसम रडारों की संख्या चौदह से बढ़कर इक्यावन हो गई है।

उन्होंने ओडिशा के संबलपुर में भारत के 51वें अत्याधुनिक डॉप्लर मौसम रडार का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए यह बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘मिशन मौसम’ के अंतर्गत लगभग चालीस और रडार स्थापित करने की योजना है।
3
पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान, आनुवंशिक संसाधनों और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर तीसरे बिम्सटेक सम्मेलन का गोवा में शुभारंभ हुआ।

सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है तथा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), गोवा इसका नोडल संस्थान है। दो दिवसीय सम्मेलन के साथ पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान, आनुवंशिक संसाधन एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों पर बिम्सटेक नोडल समूह की दूसरी बैठक भी आयोजित की जा रही है।

सम्मेलन में बिम्सटेक सदस्य देशों के विशेषज्ञ, अधिकारी और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
5
आईसीसी टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर पहुंचे, ईशान किशन शीर्ष पर कायम

आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में अभिषेक शर्मा को जबरदस्त फायदा पहुंचा है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो टी20 में दमदार प्रदर्शन करने के साथ अभिषेक बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, ईशान किशन दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं।
5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे होने पर देश भर में एक महीने तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान शुरू हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा का महीने भर चलने वाला राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर (प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन) 2026 से शुरू हो गया है। अगले महीने की 17 तारीख तक चलने वाले इस ‘सेवा संकल्प अभियान’ के हिस्से के रूप में अभियान के पहले दिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत देश भर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
7
REET LEVEL1st अपडेट
7
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और एशियाई खेलों के मौजूदा शॉट पुट चैंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर को एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए भारत का ध्वजवाहक चुना गया है।
9
🤝18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ।

🤝यह भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित होने वाला वार्षिक प्लाटून स्तरीय अभ्यास है, जो 21 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा।

🤝पिछला अभ्यास मई-जून 2025 में मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित किया गया था। भारतीय सेना और मंगोलियाई सशस्त्र बलों की ओर से 45-45 जवान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
7
उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 46वें शतरंज ओलंपियाड के पांचवें दौर में भारतीय पुरुष शतरंज टीम ने नीदरलैंड पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि भारतीय महिला टीम को पोलैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय पुरुष टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा और उज्बेकिस्तान और जर्मनी के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।
3
◼️भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कुलिश 20 सितंबर, 2026 को फिलीपींस के सुबिक खाड़ी पहुंचे।

◼️यहां आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस संयुक्त सहयोग गतिविधि (जेसीए) आयोजित की जा रही है।

◼️एडीएमएम-प्लस जेसीए, आसियान सदस्य देशों और आठ प्लस देशों के सामुद्रिक बलों को एक साथ लाता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हिमांशु ढिल्लों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कांस्य पदक जीतने पर रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल को भी बधाई दी।
7🥰1
भारत ने लंबी दूरी के सुसाइड ड्रोन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. आईजी डिफेंस द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित KAL नामक लंबी दूरी के वन-वे अटैक ड्रोन ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण पूरा कर लिया है.

20 सितंबर 2026 को हुए इस परीक्षण ने भारत की खुदा की लंबी दूरी की मानवरहित स्ट्राइक क्षमताओं के विकास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित किया है.
4🙏3
Live 🔥🔥