Taiyari Karlo (Rajasthan)
✔
114K subscribers
20.4K photos
85 videos
4.89K files
10.2K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
17वें कथकली महोत्सव का उद्घाटन चेन्नई के कलाक्षेत्र फाउंडेशन में किया गया, 18 से 20 सितंबर तक होगा आयोजित

संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में कलाक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित 17वें कथकली महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार को चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित भारत कलाक्षेत्र सभागार में किया गया। तीन दिवसीय उत्सव का विषय है “कथा रस संगम – कहानियों के सार का संगम”। महोत्सव का शुभारंभ सदानम अकादमी द्वारा प्रस्तुत “मंदोदरी” से हुआ
❤6
20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ आधिकारिक आगाज हुआ जिसके बाद इस बड़ी खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई।

दो घंटे तक चले उद्घाटन समारोह में जापान के सम्राट नारुहितो, महारानी मासाको, एशियाई खेलों के अध्यक्ष युवराज अकिशिनो और राजकुमारी किको के साथ एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी उपस्थित थे। पेरिस ओलंपिक 2024 की दो पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत खिलाड़ियों की परेड में 501 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को समय पर समारोह की किट नहीं मिलने के कारण सहरावत को ध्वजवाहक बनाया गया है।

इनमें महिला क्रिकेट भी शामिल है जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शुक्रवार को मेजबान जापान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत टेगबॉल में भी पदक की दौड़ में है जो एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। क्विम्सी डिसूजा शनिवार को महिला एकल के सेमीफाइनल में हार गईं और अब वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी।
❤4
🎲युगन शक्तिवेल मुथुकुमार ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप शॉटगन 2026 में पुरुष ट्रैप में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय शूटर युगन शक्तिवेल मुथुकुमार ने इटली के पोर्पेटो में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप शॉटगन 2026 में पुरुषों के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। 15 साल के इस खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में भारत का पहला मेडल भी जीता। युगन ने 125 में से 114 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहते हुए आठ-शूटर फ़ाइनल में जगह बनाई।

उन्होंने शूट-ऑफ़ जीतकर मेडल राउंड में अपनी जगह पक्की की। फ़ाइनल में, उन्होंने 30 में से 27 टारगेट पर निशाना साधा और इटली के फ्रांसेस्को टैनफोग्लियो को सिर्फ़ एक टारगेट के अंतर से हराया।
❤8
RPSC RAS भर्ती 2026 (कुल पद 607) एवं स्कूल व्याख्याता (विशेष शिक्षा) भर्ती 2026 : ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने व आवेदन पत्र वापस लेने के संबंध में अधिसूचना जारी ✅

✓ अभ्यर्थी 24 सितंबर से 30 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन में संशोधन व अपना आवेदन पत्र वापस ले सकेंगे।
🤩6❤1
✅ANGH ने जीता TIFF अवॉर्ड, RBI के नए मार्केट रिस्क नियम


1. WHO के पेशेंट सेफ्टी डेटाबेस में डेटा शेयर करने के मामले में भारत दुनिया में 8वें स्थान पर पहुंच गया है। 2009 से 2014 के बीच भारत 123वें स्थान पर था। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने यह जानकारी दी। इस दौरान नेशनल फॉर्मुलरी ऑफ इंडिया का 7वां डिजिटल एडिशन और ADR-PVPI 2.0 मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया।

2. 1960 के दशक के नगालैंड पर बनी फिल्म अंग' ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में प्लेटफॉर्म अवॉर्ड जीता। फिल्म के डायरेक्टर थेजा रियो हैं। ये अवॉर्ड मिलने के बाद 2027 के ऑस्कर की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए सीधे क्वालिफाई हो गई है। इसमें कोनयाक जनजाति के एक बुजुर्ग मुखिया और उनके बेटे की कहानी दिखाई गई है।

3. गेट्स फाउंडेशन ने कम बोली जाने वाली भाषाओं में AI उपलब्ध कराने के लिए 60 संगठनों का वैश्विक गठबंधन बनाया। न्यूयॉर्क में शुरू इस गठबंधन में गूगल एंथ्रोपिक, ओपनएआई फाउंडेशन शामिल हैं। लक्ष्य 5 साल में 3 अरब से ज्यादा लोगों तक AI पहुंचाना है, ताकि स्थानीय भाषाओं में स्वास्थ्य शिक्षा, खेती की जानकारी मिले।

समझौता

4. भारत और कनाडा के बीच व्यापार समझौते CEPA (व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता) के लिए 5वें दौर की बातचीत 5 से 9 अक्टूबर के बीच होगी। दोनों देशों ने इस साल के अंत तक ट्रेड डील पूरी करने का लक्ष्य रखा है। 2025 में भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 2.90 लाख करोड़ रुपए रहा था।

कॉन्ट्रैक्ट

5. रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए ऑक्जिलरी पावर यूनिट (APU) खरीदने का 586 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट नई दिल्ली में एक्युरेट इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ। यह प्रोजेक्ट स्वदेशी तकनीक मेक-॥ के तहत तैयार किया गया है। APU पावर जनरेटर है।

6. NHAI ने एक्सेस-कंट्रोल वाले हाई-स्पीड हाईवे के लिए नई गाइडलाइंस जारी की। ये नियम आने वाले सभी 4 व 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड कॉरिडोर पर लागू होंगे। इसका उद्देश्य हाईवे के डिजाइन व सुरक्षा मानकों को एक जैसा करना है। जानवरों और अनधिकृत लोगों की एंट्री रोकने के लिए किनारे पर 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी।
❤4
CET 12वी स्तर की परीक्षा जनवरी में ना करवाकर दिसंबर में करवाने का मुख्य कारण - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती का आयोजन पुलिस विभाग जल्द से जल्द करवाना चाहता है इसलिए CET 12वी स्तर की परीक्षा पहले करवाई जा रही है

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती का नोटिफिकेशन फरवरी या मार्च 2027 में जारी हो जाएगा..
👍31❤17🥰4