Taiyari Karlo (Rajasthan)
✔
113K subscribers
20.7K photos
85 videos
4.92K files
10.3K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
✅भारत AI सैटेलाइट लॉन्च करने वाला चौथा देश बना

भारत ने ऐसा पहला AI सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा है, जो सिर्फ तस्वीरें खींचकर धरती पर नहीं भेजेगा, बल्कि स्पेस में ही उसका एनालिसिस भी करेगा।

इससे बॉर्डर निगरानी और आपदा में मदद मिलेगी। साथ ही तस्वीरों और डेटा को धरती तक भेजने में लगने वाला समय और खर्च कम होगा।

हैदराबाद की कंपनी टेकमीटूस्पेस का एमओआई-1ए सैटेलाइट स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर-18 मिशन से लॉन्च किया गया। कंपनी के मुताबिक यह भारत का पहला ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट है।

अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और चीन के बाद भारत ऐसी क्षमता वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। इस तकनीक का इस्तेमाल बाढ़, जंगलों, फसलों, खनन क्षेत्रों और सीमा या जमीन की निगरानी में किया जा सकता है।
❖ भारत की नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज INS Trishul ब्रिटेन के प्लाइमाउथ पहुँच गया है। 🚢

❖ यह युद्धपोत रॉयल नेवी के साथ अभ्यास Konkan-2026 में भाग लेगा। ⚔️

❖ भारत और ब्रिटेन के बीच आयोजित होने वाला वार्षिक समुद्री अभ्यास Konkan-2026 दोनों देशों की शक्तिशाली समुद्री साझेदारी का प्रतीक है। 🤝

❖ पिछले दो दशकों में इस अभ्यास की जटिलता और इसका दायरा काफी बढ़े हैं, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री अभियानों में बेहतर समन्वय व आपसी समझ विकसित हुई है। 🌊
❤2