❖ भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस त्रिशूल ब्रिटेन के प्लायमाउथ पहुंच गया है।
❖ यह युद्धपोत रॉयल नेवी के साथ अभ्यास कोंकण-2026 में भाग लेगा।
❖ भारत और ब्रिटेन के बीच आयोजित होने वाला वार्षिक समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 दोनों देशों की सशक्त समुद्री साझेदारी का प्रतीक है।
❖ पिछले दो दशकों में इस अभ्यास की जटिलता और इसका दायरा काफी बढ़े हैं, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री अभियानों में बेहतर समन्वय व आपसी समझ विकसित हुई है।

महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं को उत्पादों की बिक्री हेतु बाजार उपलब्ध कराने तथा जयपुरवासियों को एक ही स्थान पर प्रदेशभर के निर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय 'अमृता हाट' का आयोजन दिनांक 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक शिल्पग्राम परिसर, जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की शासन सचिव द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर राज्य स्तरीय 'अमृता हाट' का भव्य शुभारंभ किया।

❤1
महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देशानुसार नवरात्रि के दौरान, गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों में शामिल होने वाली महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, राजस्थान पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 'शक्ति सुरक्षा अभियान' संचालित किया जाएगा।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कम्युनिटी पुलिसिंग एवं जन-अभियोग ने इस संबंध में, समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों तथा जयपुर एवं जोधपुर के पुलिस उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

❤4
राजस्थान को तम्बाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में, देशभर में प्रथम स्थान के लिए चयनित किया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय संसाधन केंद्र द्वारा पिछले 10 माह में किए गए, उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर राजस्थान का चयन किया गया है। यह सम्मान जनवरी-फरवरी 2027 में नई दिल्ली में आयोजित, समारोह में प्रदान किया जाएगा।
प्रदेश में 1.52 लाख से अधिक लोगों को तम्बाकू छोड़ने के लिए, उपचार एवं परामर्श दिया गया है। साथ ही, 500 से अधिक तम्बाकू मुक्ति केंद्रों की जियो-टैगिंग कर, सेवाओं का विस्तार किया गया है।

❤3
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने बिड़ला सभागार में, वर्ल्ड हैप्पीनेस फाउंडेशन, इंडिया चैप्टर, जयपुर द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल हैप्पीनेस फोरम एंड फेस्टिवल जयपुर 2026’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खुशी, कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार है।
दुनियाभर के समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर कार्य करें। खुशी के लिए विवेक, समझदारी, ईमानदारी और नैतिकता ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। ये सब गुण यदि समाज में व्याप्त हो जाएँ तो सब ओर हैप्पीनेस का प्रसार हो सकता है।

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा।
➣ यह युद्धपोत भारतीय नौसेना और रूसी संघ की नौसेना (आरयूएफएन) के बीच 13 से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेगा।
➣ इस अभ्यास से दोनों देशों की नौसेनाओं को पेशेवर एवं परिचालन स्तर पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा, जिससे समुद्री सहयोग और पारस्परिक रूप से एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।
➣ आईएनएस सह्याद्रि की भागीदारी भारत सरकार के महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र प्रगति) के दृष्टिकोण के अनुरूप है

सूचना का अधिकार दिवस
🔹 जानकारी नागरिकों की शक्ति है और पारदर्शिता लोकतंत्र की नींव!
सूचना का अधिकार नागरिकों को सरकारी कार्यों, नीतियों और निर्णयों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का सशक्त माध्यम प्रदान करता है। यह शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के साथ नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाता है।
जागरूक नागरिक, पारदर्शी शासन और जवाबदेह प्रशासन, यही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।

✅फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडाणी सबसे आगे
👉1 अक्टूबर को फोर्ब्स 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडाणी नंबर-1 पर पहुंच गए हैं।
👉वे पिछले 3 साल के बाद में नंबर वन पर पहुंचे हैं। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की कुल संपत्ति 10.85 लाख करोड़ है।
पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति 1.99 लाख करोड़ बढ़ी है। डॉलर के लिहाज से वे इस साल लिस्ट में सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ाने वाले कारोबारी भी बने।
इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर रहे। उनकी संपत्ति 1.80 लाख करोड़ रुपए से घटकर 8.3 लाख करोड़ रुपए रही।
👉इस साल फोर्ब्स की लिस्ट में 4 नए नाम भी शामिल हुए। ये इंडो-एमआईएम के कृष्णा चिवुकुला, अपार इंडस्ट्रीज के कुशल और चैतन्य देसाई, आदित्य इन्फोटेक के आदित्य खेमका और बालाजी वेफर्स के विरानी बंधु हैं।

❤6