Taiyari Karlo (Rajasthan)
119K subscribers
17.3K photos
78 videos
4.56K files
9.59K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
राज्य के लगभग कितने प्रतिशत भाग पर अरावली पर्वतमाला विस्तृत है
Anonymous Quiz
39%
11 %
44%
09 %
9%
06 %
7%
19 %
analogy 21april nots.pdf
11.3 MB
[ File : analogy 20April.pdf ]
जीरो से हीरो वाली REASONING CLASS की PDF



VIDEO LINK:-
https://t.me/Taiyari_karlo/13998
21042021154802.pdf
2 MB
SDRF KA FINAL रिजल्ट @Taiyari_karlo
‼️बौद्ध संगीतियांः स्थान, अध्यक्ष, शासनकाल‼️


▶️ “प्रथम बौद्ध संगीति” ▶️


◎ स्थान ➛ राजगृह (सप्तपर्णी गुफा)
◎ समय ➛ 483 ई.पू.
◎ अध्यक्ष ➛ महाकस्सप
◎ शासनकाल ➛ अजातशत्रु (हर्यक वंश) के काल में ।
◎ उद्देश्य ➛ बुद्ध के उपदेशों को दो पिटकों विनय पिटक तथा सुत्त पिटक में संकलित किया गया।

▶️ “द्वितीय बौद्ध संगीति” ▶️


◎ स्थान ➛ वैशाली
◎ समय ➛ 383 ई.पू.
◎ अध्यक्ष ➛ साबकमीर (सर्वकामनी)
◎ शासनकाल ➛ कालाशोक (शिशुनाग वंश) के शासनकाल में।
◎ उद्देश्य ➛ अनुशासन को लेकर मतभेद के समाधान के लिए बौद्ध धर्म स्थापित एवं महासांघिक दो भागों में बँट गया।

▶️ “तृतीय बौद्ध संगीति” ▶️

◎ स्थान ➛ पाटलिपुत्र
◎ समय ➛ 251 ई.पू.
◎ अध्यक्ष ➛ मोग्गलिपुत्ततिस्स
◎ शासनकाल ➛ अशोक (मौर्यवंश) के काल में।
◎ उद्देश्य ➛ संघ भेद के विरुद्ध कठोर नियमों का प्रतिपादन करके बौद्ध धर्म को स्थायित्व प्रदान करने का प्रयत्न किया गया। धर्म ग्रन्थों का अंतिम रूप से सम्पादन किया गया तथा तीसरा पिटक अभिधम्मपिटक जोङा गया।

▶️ “चतुर्थ बौद्ध संगीति” ▶️


◎ स्थान ➛ कश्मीर के कुण्डलवन
◎ समय ➛ प्रथम शता. ई.
◎ अध्यक्ष ➛ वसुमित्र
◎ उपाध्यक्ष ➛ अश्वघोष
◎ शासनकाल ➛ कनिष्क (कुषाण वंश) के काल में।
◎ उद्देश्य ➛ बौद्ध धर्म का दो सम्प्रदायों हीनयान एवं महायान में विभाजन।

By..... Balveerswami1213

Join____ @taiyari_karlo
​​विश्व पृथ्वी दिवस : 2021

थीम : रीस्टोर द अर्थ (Restore the Earth) जिसके तहत इस बार 20 से 22 अप्रैल तक 3 दिन का क्लाइमेट एक्शन कार्यक्रम रखा गया है।

उद्देश्य :
दुनिया भर के लोग पृथ्वी और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए ताकि हर कोई कदम से कदम मिलाकर पृथ्वी को बचाने का संकल्प धारण करें।

शुरुआत :
पृथ्वी दिवस की स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन द्वारा वर्ष1970 में की गई थी।
वर्तमान में 192 से भी अधिक देशों में हर साल विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह तारीख उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद ऋतु की शुरुआत है।
जेराल्ड एंटोन नेल्सन एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ और विस्कॉन्सिन के पर्यावरणविद् थे, जिन्होंने संयुक्त राज्य के सीनेटर व गवर्नर के रूप में कार्य किया था।

अर्थ वीक:
हालांकि, कई बार अर्थ वीक भी मनाया जाता है जिस दौरान पूरे हफ्ते के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
वर्ष 2021 में पर्यावरण संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जा रही है, जिसके तहत क्लाइमेट चेंज से लेकर प्रदूषण व डिफॉरेस्टेशन तक के मुद्दों को शामिल किया गया हैं।
इस कार्यक्रम में यूएस प्रेसिडेंट जो बाईडन ने देश-विदेश के करीब 40 वर्ल्ड लीडर्स को वर्चुअल समिट का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।
@Taiyari_Karlo
भारत के इतिहास की महत्वपूर्ण संधियाँ


⧠ असुर अली की संधि (1639) ⧴ इस संधि ने मुग़ल साम्राज्य और अहोम साम्राज्य के बीच सीमा की स्थापना की और अहोम को जीतने के लिए मुग़ल के प्रयासों को समाप्त कर दिया ।

⧠ पुरंदर की संधि (1665) ⧴ यह संधि राजपूत शासक और मुगल साम्राज्य के कमांडर जय सिंह प्रथम और मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच हुई थी । जय सिंह द्वारा पुरंदर किले की घेराबंदी करने के बाद शिवाजी को समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

⧠ अलीनगर की संधि (1757) ⧴ यह संधि सिराज-उद-दावा और रॉबर्ट क्लाइव के बीच हुई थी । इससे अंग्रेज कलकत्ता को मजबूत कर सके और ब्रिटिश माल को बिना कर के बंगाल से गुजरने की अनुमति मिली ।

⧠ इलाहाबाद की संधि (1765) ⧴ यह संधि रॉबर्ट क्लाइव और मुग़ल बादशाह शाह आलम द्वितीय के बीच हुई थी । इससे अंग्रेजों को बंगाल, बिहार और उड़ीसा से मुगल सम्राट की ओर से कर एकत्र करने का अधिकार मिला ।

⧠ मद्रास की संधि (1769) ⧴ पहले मैसूर युद्ध को समाप्त करने के लिए अंग्रेजों तथा मैसूर के हैदर अली के बीच यह संधि हुई थी । संधि के तहत, दोनों पक्ष जीते गए क्षेत्रों को वापस करने और तीसरे पक्ष के आक्रमण के मामले में एक दूसरे का समर्थन करने के लिए सहमत हुए |

⧠ पुरंदर की संधि (1776) ⧴ यह संधि पहले आंग्ल-मराठा युद्ध के पहले चरण को समाप्त करने के लिए अंग्रेजों और मराठों के बीच हुई थी ।

⧠ वाडगाँव की संधि (1779) ⧴ यह संधि पहले आंग्ल-मराठा युद्ध के दूसरे चरण को समाप्त करने के लिए अंग्रेजों और मराठों के बीच हुई थी ।

⧠ सालबाई की संधि (1782) ⧴ यह संधि प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध को समाप्त करने के लिए अंग्रेजों और मराठों के बीच हुई थी

⧠ सेरिंगपटम की संधि (1792) ⧴ यह संधि अंग्रेजों (लॉर्ड कार्नवालिस), मराठों, हैदराबाद और टीपू सुल्तान के बीच हुई थी । इसने तीसरे आंग्ल-मैसूर युद्ध को समाप्त कर दिया, और मराठों, हैदराबाद के निज़ाम तथा अंग्रेजों ने टीपू सुल्तान के लगभग आधे इलाकों पर कब्जा कर लिया।

⧠ लाहौर की संधि (1846) ⧴ यह संधि गवर्नर जनरल हेनरी हार्डिंग और युवा महाराजा दलीप सिंह बहादुर के प्रतिनिधित्व में लाहौर दरबार के सदस्यों के बीच हुई थी । इस संधि से पहला आंग्ल-सिख युद्ध समाप्त हुआ ।

⧠ अमृतसर की संधि (1846) ⧴ इस संधि के द्वारा ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने महाराजा गुलाब सिंह को कश्मीर बेचा । महाराजा गुलाब सिंह के वंश ने 1947 तक शासन किया, जब महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर को भारत को सौंप दिया
22 april notes.pdf
11.5 MB
जीरो से हीरो वाली REASONING CLASS की PDF



VIDEO LINK:-
https://youtu.be/058nHhJhOwY
🔰 पटवार ,वनरक्षक, वनपाल, SI , SSC GD, PTET, REET हेतु महत्वपूर्ण Math की क्लास 🔰

🔹PERCENTAGE । प्रतिशतता। MSQs-034 🔹


👉अब एक भी प्रश्न गलत नही होगा


LIVE CLASS LINK:- https://youtu.be/ZipvJX5-DJg


👆👆👆👆👆👆👆👆👆