Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.5K photos
85 videos
4.78K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
17👍4🔥3
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
अटल ई-गवर्नेस स्टेट अवार्ड 2025 🪧

• राज्यस्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव ( 28 मार्च 2025 ) के अवसर पर
• आयोजन - भीलवाड़ा में

पांच व्यक्तियों को सम्मानित किया गया -

• श्री आलोक रंजन ( जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ )
• श्री अंकित कुमार सिंह ( जिला कलक्टर डूंगरपुर )
• श्री के.के. पाठक ( शासन सचिव कार्मिक )
• श्री शरद कविराज ( महानिदेशक साइबर क्राइम )
• श्री ओमप्रकाश ( महानिदेशक बीकानेर रेंज
)
👍45
🤩42👍15
📝📙❤️
69👍21
MARCH END SALE

!! मार्च एंड सेल – तैयारी का गोल्डन चांस!

सभी लाइव,रिकॉर्डेड कोर्सेज टेस्ट सीरीज पर विशेष छूट

कोर्सेज की विशेषताएं :-
• राजस्थान की श्रेष्ठ विषय विशेषज्ञ टीम
• समय समय पर मूल्यांकन
• समय समय पर मोटीवेशन क्लासेज
• नवीन आंकड़ों के आधार पर अध्यापन
• नए जिलों की अपडेटेड क्लास
• पिछली परीक्षाओं के आधार पर अध्यापन

🚨ऑफर के अंतिम 02 दिन शेष

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo
ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
👍152🙏1
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
💮 CURRENT AFFAIRS 💮

01. एशिया की सबसे बड़े टेक फेस्ट टेककृति का आयोजन आईआईटी कानुपर में हुआ। इसी में मिनी डिफेंस एक्सपो का भी आयोजन हुआ। यह टेक्नोलॉजी के साथ ही आंत्रप्रेन्योरशिप फेस्टिवल भी है।

02. लोकसभा में इमिग्रेशन और फॉरेनर्स बिल पास हुआ। इस बिल का मकसद अवैध प्रवास को रोकना और राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है।

03. इलॉन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी X को अपनी ही एआई कंपनी XAI को 2.82 लाख करोड़ रुपए में बेच दिया।

04. द फ्यूचर ऑफ फ्री एक्सप्रेशन के सर्वे के अनुसार भारत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मानदंड पर 33 देशों में से 24वें स्थान पर है। डेनमार्क और नॉर्वे टॉप पोजिशन पर है।

06. इनडीड इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में तीन वर्ष (फरवरी, 2022 से फरवरी, 2025 तक) इंटर्नशिप के लिए पोस्टिंग में 103% वृद्धि देखी गई। भारत में औसत इंटर्नशिप भत्ता 25,432 रुपए प्रति माह है।

07. आरबीआई ने बैंकों को एटीएम से फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर लगने वाले चार्ज को 21 रुपए से बढ़ाकर 23 रुपए करने की इजाजत दे दी है।

08. म्यांमार थाईलैंड में आए भूकंप से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्म लॉन्च किया है। इसके तहत पीडितों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।

09. बेंगलुरु के वंडरला में भारत का सबसे बड़ा LED-बेस्ड इमर्सिव स्क्रीन स्पेस थिएटर लॉन्च किया गया है। यह वंडरला बेंगलुरु के एक एम्यूजमेंट पार्क में स्थित है। इसे मिशन इंटरस्टेलर नाम दिया गया है। यह आठ मंजिला डोम शेप स्ट्रक्चर के अंदर है, जिसकी छत 23 मीटर ऊंची है।

05. पंजाब के गुरिंदरखीर ने इंडियन ग्रां प्री-1 में 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड बनाया। सिंह ने रेस 10.20 सेकंड में पूरी की। इससे पहले का रिकॉर्ड 10.23 सेकंड का था।

10. भारत की मनीषा मानवाला ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। मनीषा ने 62 किग्रा वर्ग के फाइनल में कोरिया की जे-किम को 8-7 से हराया। यह मनीषा का चौथा मेडल है।

11. शिक्षा मंत्रालय के अनुसार 2021-22 से लेकर साल 2023-24 तक आईआईटीज में से आधे संस्थानों के प्लेसमेंट में 10% तक गिरावट आई है। टॉप आईआईटीज ही प्लेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन कर पा रही है।


👍274
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
💮इस लेख में राजस्थान दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया है। इसमें लिखा गया है कि जब राजस्थान का एकीकरण हुआ था, तब राजधानी के लिए अजमेर और जयपुर के बीच बहस छिड़ी थी। अंत में, मानसिंह के प्रभावी तर्कों के कारण जयपुर को राजधानी घोषित किया गया।

💮लेख में यह भी बताया गया है कि 30 मार्च 1949 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एक कमेटी बनाई थी। पटेल ने अपने भाषण में यह स्पष्ट किया था कि राजस्थान का एकीकरण एक ऐतिहासिक कदम है और इसे सही दिशा में ले जाना आवश्यक है।


इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि जयपुर को राजधानी चुनने के पीछे कई तर्क दिए गए, जिसमें इसकी भौगोलिक स्थिति, ऐतिहासिक महत्व और प्रशासनिक सुविधाएं शामिल थीं।
👍25🎉32
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
💮मुख्य बिंदु:

🔆1. शिलामाता मंदिर और जयपुर की स्थापना:

जब जयपुर शहर की स्थापना हुई, तब शिलामाता की प्रतिमा का स्थान बदला गया था।

पहले यह प्रतिमा पश्चिममुखी थी, लेकिन इसे उत्तरमुखी कर दिया गया।

यह बदलाव वास्तु और धार्मिक कारणों से किया गया था।


🔆2. नवरात्र और राजघराने की पूजा:

नवरात्र के दौरान पहले सिटी पैलेस में पूजा होती थी, उसके बाद शाही अंदाज में शिलामाता की आराधना की जाती थी।

राजपरिवार के लिए इस पूजा का विशेष महत्व था।


🔆3. मूर्ति का निर्माण और विशेषता:

यह प्रतिमा एक ही पत्थर से बनी हुई है और इसे बिना आसन के स्थापित किया गया था।

मूर्ति के ऊपरी भाग में पंचदेव (पांच देवी-देवता) उकेरे गए हैं, जो इसे और अधिक पवित्र बनाते हैं।


🔆नवरात्र विशेष:

इस लेख में आमेर स्थित शिलादेवी मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यताओं के बारे में बताया गया है।
👍37🙏43🎉2
💮ऑपरेशन ब्रह्मा : भूकंप से प्रभावित म्यांमार को भारत की तीसरी मदद

👉म्यांमार में भूकंप से मची तबाही के बाद भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इसी कड़ी में शनिवार को ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत भारत का एक और सी-130 विमान म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ में लैंड हुआ। इस विमान के जरिए साथ 38 एनडीआरएफ कर्मी और 10 टन राहत सामग्री भेजी गई है।
👍48🙏8
26👍11