Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.5K photos
84 videos
4.77K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
आशु सर लाइव 🛑
पटवार News
👍17
👍70🥰5
👍257🔥1
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
💮 CURRENT AFFAIRS 💮



🌻01. महाराष्ट्र में हिंदी अनिवार्य नहीं: महाराष्ट्र में स्कूली पढ़ाई के लिए अब हिंदी अनिवार्य भाषा नहीं होगी। शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने कहा कि मराठी अनिवार्य होगी, अंग्रेजी दूसरी भाषा और तीसरी भाषा ऑप्शनल होगी।

02. कैलाश यात्रा फिर से शुरू: चार साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से शुरू होगी। यात्रा का आयोजन उत्तराखंड सरकार और विदेश मंत्रालय की देखरेख में होगा।



03. सबसे अधिक अर्धशतक :

आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे अधिक पचास से अधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने।

04. पोषण ट्रैकर एप को प्रधानमंत्री पुरस्कार : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण ट्रैकर एप को प्रधानमंत्री पुरस्कार मिला। पुरस्कार लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए दिया गया है।

05. नया डोमेन अपनाएंगे बैंक :

आरबीआई ने सभी बैंकों को कहा है कि वे अपनी मौजूदा वेबसाइटों को नए 'डॉट बैंक डॉट इन' डोमेन पर शिफ्ट करें। ये बदलाव 31 अक्टूबर तक पूरा करना होगा।

06. पहला गोल्ड एटीएम : चीन ने शंघाई में दुनिया का पहला गोल्ड एटीएम शुरू किया गया है। यह एटीएम सोने का वजन करता है और 30 मिनट में बैंक खाते में पैसा जमाकर देता है।

07. बुद्ध धम्म पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनः अरुणाचल में बुद्ध धम्म व पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। आयोजन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से करवाया।

08. ग्लोबल वैनगार्ड सम्मान :

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को हॉलीवुड और बॉलीवुड में उनके कार्य के लिए 'गोल्ड हाउस गाला 2025' में 'ग्लोबल वैनगार्ड' सम्मान मिलेगा।

09. विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक : भारतीय स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2025 से सम्मानित किया गया है।

10. ESIC मेडिकल कॉलेज :

देशभर में 10 नए ESIC मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसका उद्देश्य श्रमिकों और आम जनता के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षाको बढ़ाना है।

11. सबसे बड़ा कूज टर्मिनलः मुंबई अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल (एमआईसीटी) से कूज परिचालन शुरू हुआ। यह भारत का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल है, जोहर साल 10 लाख यात्रियों को संभालेगा।
👍323
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
💮24 April. राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस💮


📖पंचायतीराज प्रणाली यानी भारत की त्रिस्तरीय (ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद) प्रशासनिक संरचना। यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर सुधार लाने के लिए शुरू की गई।

📖देश भर में इसे लागू करने का श्रेय राजस्थान को जाता है। नागौर से 2 अक्टूबर, 1959 को पंचायतीराज व्यवस्था की शुरुआत हुई। व्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए 73वां संविधान संशोधन 24 अप्रैल, 1993 से लागू हुआ इसलिए प्रतिवर्ष इस दिन को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी संशोधन के बाद त्रिस्तरीय व्यवस्था में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद की स्थापना हुई।

📖इस व्यवस्था के तहत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संस्था प्रधान बनाया जाता है। प्रत्येक 5 वर्ष में इन संस्थाओं के चुनाव के जरिए सभी वर्गों को इस व्यवस्था में शामिल करना कानूनी रूप से अनिवार्य है। राजस्थान में वर्तमान में 11,226 ग्राम पंचायत, 362 पंचायत समिति और 33 जिला परिषद हैं
👍264
🎓Join now @Taiyari_karlo
👍52🔥2🎉2