Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
क्षेत्रीय एकीकृत बहु-खतरा पूर्व चेतावनी प्रणाली (राइम्स) ने आपदा तैयारियों में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए सर्वसम्मति से एक घोषणा पत्र को मंजूरी दे दी है।
श्रीलंका में 7 से 9 मई के बीच आयोजित हुए चौथे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारत ने सह-अध्यक्ष के रूप में भाग लिया। राइम्स एक अंतर-सरकारी संस्था है, जो अपने सदस्य देशों को पूर्व चेतावनी सेवाएँ, आपदा जोखिम न्यूनीकरण रणनीतियाँ और क्षमता निर्माण प्रदान करता है।
भारत वर्तमान में राइम्स परिषद की अध्यक्षता कर रहा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन की अध्यक्षता में परिषद की बैठक 7 मई को हुई और मंत्रिस्तरीय घोषणा के मसौदे को अंतिम रूप दिया गया।

👍15❤6
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
👉भारत में सतत विकास लक्ष्य 2030 की प्राप्ति की दिशा में मातृ और शिशु मृत्यु दर में लगातार गिरावट देखी गई है
👉 भारत के महापंजीयक (आरजीआई) द्वारा जारी नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) रिपोर्ट 2021 के अनुसार, मातृ मृत्यु दर प्रति लाख जीवित जन्मों पर 130 से घटकर 93 हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शिशु मृत्यु दर भी 2014 में प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 39 से घटकर 2021 में प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 27 रह गई है, जबकि नवजात मृत्यु दर 2014 में प्रति हजार जीवित जन्मों पर 26 से घटकर 2021 में प्रति हजार जीवित जन्मों पर 19 हो गई है।
👉रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 2014 में प्रति हजार जीवित जन्मों पर 45 से घटकर 2021 में प्रति हजार जीवित जन्मों पर 31 हो गई है।
👉जन्म के समय लिंग अनुपात 2014 में 899 से सुधरकर 2021 में 913 हो गया है। कुल प्रजनन दर 2021 में 2.0 पर स्थिर है, जो 2014 में 2.3 से उल्लेखनीय सुधार है।

👍25❤3
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, 'विकसित राजस्थान 2047' की दिशा में राज्य सरकार, तेजी से आगे बढ़ रही है। इस लक्ष्य को पाने में अक्षय ऊर्जा, राज्य की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है। वर्ष 2030 तक 125 गीगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है।
❤45👍16🤩7
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने ‘वीकली योगा पॉडकास्ट’ नामक एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है। यह पॉडकास्ट मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) द्वारा तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य हर घर तक योग की पवित्र और प्रभावशाली परंपरा को आधुनिक जीवनशैली के अनुरूप पहुंचाना है।
👍24
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
✨गुलाबो पद्मश्री महोत्सव:लोक कला रत्न सम्मान 2025
▪️आयोजन - जवाहर कला केंद्र (जयपुर)
✨गुलाबो सपेरा (कालबेलिया नृत्य की कलाकार)
▪️2016 में पद्मश्री पुरस्कार मिला।
▪️आयोजन - जवाहर कला केंद्र (जयपुर)
✨गुलाबो सपेरा (कालबेलिया नृत्य की कलाकार)
▪️2016 में पद्मश्री पुरस्कार मिला।
👍36❤8
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
मई 2025 में, हरियाणा के मुख्यमंत्री (सीएम) नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य कैबिनेट ने राज्य के वरिष्ठ कलाकारों और विद्वानों के कल्याण के लिए “पंडित लखमी चंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना” नामक एक नई योजना को लागू करने का फैसला किया है। नई योजना के तहत, पात्र कलाकारों को सरकार से वित्तीय सहायता के रूप में 10,000 रुपये का मासिक मानदेय मिलेगा।
👍40❤8
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
🪀. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ?
एशिया महाद्वीप
व्याख्या- अफ्रीका महाद्वीप क्षेत्रफल के आधार पर एशिया महाद्वीप के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह एकमात्र महाद्वीप है, जिससे होकर विषुवत रेखा, कर्क रेखा, मकर रेखा और ग्रीनविच रेखा गुजरती हैं।
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप आकार एवं जनसंख्या में विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है।
यूरोप - उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है।
एशिया महाद्वीप - आकार और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो विश्व के लगभग 30% क्षेत्रफल पर विस्तृत है। एशिया हिब्रु भाषा के आशु शब्द से बना है। जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सुर्य या पूर्व दिशा है।
🪀. वर्तमान में भारत में कितने राज्य व केन्द्रशासित प्रदेश हैं?
- 28 व 8
व्याख्या- 5 अगस्त, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान (जम्मू और कश्मीर में लागू) आदेश, 2019 के तहत जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खण्ड (1) को छोड़कर इस अनुच्छेद के सभी प्रावधानों को पूरी तरह समाप्त कर दिया।
अंततः 31 अक्टूबर, 2019 को यह अधिनियम अंतिम रूप से लागू हो गया।
जम्मू एवं कश्मीर राज्य को दो नये केन्द्र-शासित प्रदेश में विभाजित कर दिया गया। जो निम्न हैं। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हैं।
दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव संघ राज्य क्षेत्रों का आपस में विलय कर 26 जनवरी, 2020 से "दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव' को एक केन्द्र-शासित प्रदेश बना दिया गया। इस प्रकार वर्तमान समय में भारत में 28 राज्य और 8 केन्द्रशासित प्रदेश हैं।
👍19❤11🔥1🥰1
👍6❤1