Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.4K photos
84 videos
4.76K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
18🥰3
62👍18🎉3🥰1
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
🪀 CURRENT AFFAIRS 🪀

1. भारत ECOSOC में चुना गयाः भारत को संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद के 2026-28 कार्यकाल के लिए चुना गया है। परिषद विकास, गरीबी हटाने, शिक्षा, और आर्थिक मुद्दों पर काम करती है।

2. भारत के 2 नए स्थल रामसर सूची में शामिल: अंतरराष्ट्रीय

महत्व की रामसर स्थलों की सूची में भारत के दो नए नाम जुड़ गए हैं। राजस्थान के फलौदी के खीचन और उदयपुर के मेनार इस सूची में शामिल होने वाले स्थल हैं।

3. अर्बन अड्डा 2025 : नई दिल्ली में अर्बन अड्डा 2025 सम्मेलन शुरू हुआ। इसमें जलवायु- अनुकूल शहर, जेंडर और गतिशीलता, स्वच्छ हवा और पानी, अपशिष्ट प्रबंधन और समावेशी परिवहन पर विषयगत सत्र शामिल हैं।

4. नॉर्वे के साथ पोलर रिसर्च शिप बनाएगा भारत : भारत
सरकार ने नॉर्वे की कंपनी के साथ पोलर रिसर्च शिप बनाने को लेकर समझौता किया। यह भारत का पहला ध्रुवीय अनुसंधान पोत होगा।



5. सशस्त्र बलों की महिला टीम सेशेल्स तक सफर कर लौटी: सशस्त्र बलों की सेनाओं की महिला टीमने पहली बार खुला समंदर पार कर सेशेल्स तक सफर पूरा किया। यह सफर 2 महीने लंबा व 3,300 किमी का था।

6. अमेरिका ने 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया : अमेरिका ने 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध पर लगाया है। अफगानिस्तान, ईरान, म्यांमार चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी आदि शामिल है।

7. गुजरात में बनेगा सिंदूर वन : गुजरात के कच्छ जिले के भुज शहर के पास ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित एक स्मारक पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क का नाम 'सिंदूर वन' रखा गया है।

8. बांग्लादेश में मुजीबुर्रहमान का राष्ट्रपिता का दर्जा खत्म : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कानून में संशोधन कर शेख मुजीबुर्रहमान का 'राष्ट्रपिता' का दर्जा खत्म कर दिया है।।

9. भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता : भारत की पहली नीरज चोपड़ा क्लासिक अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता पांच जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी।

10. शेखा नासिर अल नौवेस यूएन टूरिज्म की नई महासचिवः यूएई की सफल बिजनेस लीडर शेखा नासिर अल नौवेस संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएन टूरिज्म) की पहली महिला महासचिव चुनी गई है। वे 1975 में संगठन के गठन के बाद से इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला होंगी।
21🙏3
5_6203730378151172124.pdf
79.8 KB
RSSB कनिष्ठ अभियंता/JEN संयुक्त सीधी भर्ती 2024 की संशोधित विज्ञप्ति जारी