Taiyari Karlo (Rajasthan)
125K subscribers
16.2K photos
77 videos
4.36K files
9.24K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
झाड़शाही सिक्का राजस्थान की कौनसी रियासत से संबधित है
Anonymous Quiz
10%
जालौर
22%
सिरोही
61%
जयपुर
7%
बीकानेर
👍459🙏1
लाहण बावड़ी की प्रशस्ति (1042 ई.) का संबंध किस जिले से है
Anonymous Quiz
10%
अजमेर
42%
जालौर
33%
जोधपुर
15%
सिरोही
50🙏6🔥5👍3
राजस्थान में वैष्णव धर्म का सर्वप्रथम उल्लेख किस शिलालेख में किया गया
Anonymous Quiz
15%
नांदसा यूप स्तम्भ लेख
65%
घोसुण्डी शिलालेख
16%
मंडोर का शिलालेख
4%
भानु शिलालेख
👍3515🥰3🎉1
गंगाशाही सिक्के किस रियासत में प्रचलित थे?
Anonymous Quiz
13%
भरतपुर
73%
बीकानेर
12%
जोधपुर
2%
प्रतापगढ़
👍4613🎉3🙏3
51👍13🙏3🥰2
16👍2
22👍1
👍51
16👍4🤩1
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
🛜 CURRENT AFFAIRS 🛜

1. HUL की पहली महिला सीईओ और एमडी प्रिया नायर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) की पहली महिला सीईओ और एमडी बनीं। नायर 1 अगस्त से यह जिम्मेदारी संभालेंगी और रोहित जावा की जगह लेंगी।

2. MCC में सचिन की पेंटिंग-
लॉईस के MCC म्यूजियम में सचिन तेंदुलकर की पेंटिंग लगी। आर्टिस्ट स्टुअर्ट पियर्सन राइट की यह पेंटिंग साल के अंत तक म्यूजियम में रहेगी।

3. मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर-
एआई चिप कंपनी एनवीडिया 4 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी। यह उपलब्धि उसे एआई क्षेत्र में मजबूत पकड़ के चलते मिली।

4. फीफा रैंरैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम- फीफा रैंकिंग में भारतीय मेंस फुटबॉल टीम 6 स्थान फिसलकर 133वें स्थान पर पहुंची, जो पिछले 9 सालों में सबसे खराब रैंक है।

5. संजय कालीरावणा हॉकी इंडिया ए के नए कप्तान
हरियाणा के संजय कालीरावणा हॉकी इंडिया ए' टीम के नए कप्तान बने। वे संदीप सिंह के बाद दूसरे हरियाणवी कप्तान हैं।

6. असम में गज मित्र योजना असम सरकार ने मानव-हाथी संघर्ष रोकने के लिए 'गज मित्र' योजना शुरू की है। इसका लक्ष्य हाथियों और गांव के लोगों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना है।

7. शुभांशु की वापसी 14 जुलाई को- अंतरिक्ष यात्री शुमांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन के अन्य सदस्य 14 जुलाई को आईएसएस से लौटेंगे। मिशन में इन्होंने 60 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग किए।

8. कर्नाक ब्रिज का नाम सिंदूर ब्रिज- महाराष्ट्र सरकार ने दक्षिण मुंबई में पुनर्निर्मित कर्नाक रोड ओवर ब्रिज का नाम बदलकर 'सिंदूर ब्रिज' किया गया। पहले इसका नाम गवर्नर जेम्स रिवेट कर्नाक पर था।

9. कोलियर्स रिपोर्ट 2025 कोलियर्स रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2025 तक टेक्नोलॉजी में दुनिया के टॉप 10 बाजारों में शामिल होगा। देश के 6 शहर एशिया के टॉप टेक टेलेंट हब में पहले से शामिल हैं।

10. स्टारलिंक को भारत में सर्विस देने की मंजूरी- स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए इन-स्पेस से मंजूरी मिली। अब कंपनी यहांइंटरनेट सेवा शुरू कर सकेगी।
19👍4
Jodhpur
10
Suratgarh
11
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
🛜संविधान सभा 🛜

❖ संविधान सभा पर आधारित NCERT बेस्ड 10 MCQs (हिंदी में व्याख्या सहित)

---

❖ Q1. संविधान सभा का गठन किस योजना के तहत किया गया था?

A. अगस्त प्रस्ताव
B. क्रिप्स मिशन
C. कैबिनेट मिशन
D. माउंटबेटन योजना

【सही उत्तर: C. कैबिनेट मिशन】
【व्याख्या:】 1946 में आई कैबिनेट मिशन योजना ने भारत में संविधान सभा के गठन की रूपरेखा प्रस्तुत की थी। इसी योजना के अंतर्गत संविधान सभा का चुनाव हुआ।

---

❖ Q2. संविधान सभा की पहली बैठक कब और कहाँ हुई थी?

A. 9 दिसंबर 1946, दिल्ली
B. 26 जनवरी 1947, मुंबई
C. 15 अगस्त 1947, इलाहाबाद
D. 26 नवंबर 1949, कोलकाता

【सही उत्तर: A. 9 दिसंबर 1946, दिल्ली】
【व्याख्या:】 संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को नई दिल्ली में हुई थी, जिसकी अध्यक्षता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा ने की थी।

---

❖ Q3. स्थायी अध्यक्ष के रूप में संविधान सभा का नेतृत्व किसने किया?

A. जवाहरलाल नेहरू
B. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
C. डॉ. बी.आर. अंबेडकर
D. सच्चिदानंद सिन्हा

【सही उत्तर: B. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद】
【व्याख्या:】 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया था। वे बाद में भारत के पहले राष्ट्रपति बने।

---

❖ Q4. संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी (प्रारूप समिति) के अध्यक्ष कौन थे?

A. जवाहरलाल नेहरू
B. डॉ. बी.आर. अंबेडकर
C. सरदार पटेल
D. टी.टी. कृष्णमाचारी

【सही उत्तर: B. डॉ. बी.आर. अंबेडकर】
【व्याख्या:】 29 अगस्त 1947 को सात-सदस्यीय प्रारूप समिति का गठन हुआ, जिसकी अध्यक्षता डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने की।

---

❖ Q5. संविधान सभा में कुल कितने सदस्य थे (शुरुआती रूप में)?

A. 389
B. 299
C. 395
D. 350

【सही उत्तर: A. 389】
【व्याख्या:】 संविधान सभा में प्रारंभ में कुल 389 सदस्य थे – 292 प्रांतों से, 93 देशी रियासतों से और 4 मुख्य आयुक्त क्षेत्रों से।

---

❖ Q6. स्वतंत्र भारत का संविधान कब अंगीकृत (Adopt) किया गया?

A. 26 जनवरी 1950
B. 15 अगस्त 1947
C. 26 नवंबर 1949
D. 9 दिसंबर 1946

【सही उत्तर: C. 26 नवंबर 1949】
【व्याख्या:】 संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया, और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

---

❖ Q7. संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या लगभग कितनी थी?

A. 5
B. 10
C. 15
D. 30

【सही उत्तर: C. 15】
【व्याख्या:】 संविधान सभा में कुल 15 महिला सदस्य थीं, जिनमें दुर्गा बाई देशमुख, विजयलक्ष्मी पंडित आदि प्रमुख थीं।

---

❖ Q8. संविधान सभा की कुल कितनी बैठकें हुईं?

A. 165
B. 299
C. 55
D. 100

【सही उत्तर: A. 165】
【व्याख्या:】 संविधान सभा की कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें संविधान का मसौदा तैयार और अनुमोदित किया गया।

---

❖ Q9. संविधान सभा के सदस्य कैसे चुने गए थे?

A. प्रत्यक्ष चुनाव से
B. ब्रिटिश संसद द्वारा नियुक्त
C. प्रांतीय विधानसभाओं द्वारा
D. कांग्रेस पार्टी द्वारा

【सही उत्तर: C. प्रांतीय विधानसभाओं द्वारा】
【व्याख्या:】 संविधान सभा के अधिकांश सदस्य प्रांतीय विधानसभाओं के द्वारा निर्वाचित हुए थे, जो भारतीय मतदाताओं के माध्यम से चुनी गई थीं।

---

❖ Q10. संविधान सभा में ‘उद्देशिका’ को सबसे पहले किसने प्रस्तुत किया?

A. डॉ. अंबेडकर
B. राजेन्द्र प्रसाद
C. जवाहरलाल नेहरू
D. सच्चिदानंद सिन्हा

【सही उत्तर: C. जवाहरलाल नेहरू】
【व्याख्या:】 ‘उद्देशिका’ के रूप में प्रस्तावना को सबसे पहले 'उद्देश्य प्रस्ताव' के रूप में 13 दिसंबर 1946 को जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा में प्रस्तुत किया था।

---
103👍9🙏3🤩2
Sri Ganganagar
14
आप सभी का स्वागत है🙏

इस चैनल को बनाने का उद्देश्य पीटीआई परीक्षा ( ग्रेड I, II व III) की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करना व पाठ्यसामग्री उपलब्ध करवाना है।

मैं आपको पीटीआई भर्ती से संबंधित हर छोटी से छोटी बात को समझाने का प्रयास करूंगा।
जैसे की
• आपको कैसे पढ़ना हैं?
• क्या पढ़ना हैं?
• टेस्ट सीरीज,नोट्स,बुक्स आदि के बारे में जानकारी
• शेड्यूल,समय प्रबंधन आदि के बारे में चर्चा

उम्मीद करता हूं कि यह प्रयास आपको अच्छा लगेगा,धन्यवाद ।

~ राहुल गोदारा RES
स्कूल व्याख्याता भर्ती - 2022
(शारीरिक शिक्षा में 5 वीं रैंक से चयन)

दिल्ली विश्वविद्यालय से B.COM, B.P.Ed, M.P.Ed
नेट क्वालिफाइड ।

चैनल लिंक
https://t.me/PTI_Exams
https://t.me/PTI_Exams
36🥰2🤩2