Taiyari Karlo (Rajasthan)
127K subscribers
16.5K photos
78 videos
4.42K files
9.33K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
44🙏22
29🙏21
🙏3715👍10
58👍5🙏4
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
♦️ CURRENT AFFAIRS ♦️


1. केंद्र ने 'आदि वाणी' नाम का भारत का पहला एआई-आधारित ट्राइबल भाषा अनुवादक लॉन्च किया। यह बीटा वर्जन है, जो आदिवासी भाषाओं को बचाने और डिजिटल समावेश में मदद करेगा।

2. पहली भारतीय संस्था 'NGO Educate Girls' को ग्रामीण भारत में लड़कियों की शिक्षा सुधारने के लिए रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड 2025 मिला। इस अवॉर्ड को एशिया का 'नोबेल' माना जाता है।

3. भारतीय शटलर्स सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीता। सेमीफाइनल में वे चीन के चेन बो यांग और लियू यी से हारे। यह वर्ल्ड चैंपियनशिप में सात्विक और चिराग का दूसरा पदक है।

4. ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 में सिंगापुर एशिया का सबसे सुरक्षित देश बना। वह वैश्विक स्तर पर 6वें स्थान पर है। भारत 115वें स्थान पर है, पिछली बार से कोई बदलाव नहीं हुआ।

5. सरकार ने बीमा क्षेत्र में 100% विदेशी निवेश की योजना को पास किया। फिलहाल यह सीमा 74% है। संसद की मंजूरी के बाद यह नीति लागू होगी और बीमा सेक्टर में विदेशी निवेश बढ़ेगा।

6. देश का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम गुजरात में लागू होगा। यह सिस्टम बिना रुकावट, बैरियर-फ्री टोल वसूली की सुविधा देगा। शुरुआत चोर्यासी फी प्लाजा (NH-48, गुजरात) से होगी।

7. नेशनल ई-गवर्नेस डिवीजन ने पूरे देश में 1,938 ई-गवर्नेस सेवाओं को एकीकृत किया है। अब ये सेवाएं DigiLocker और e-District पर चलेगी। यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

8. RBI के अनुसार, 2025-26 में निजी क्षेत्र का कैपिटल एक्सपेंडिचर 21.5% बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रु तक पहुंच सकता है। यह वृद्धि खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स में होगी।

9. भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के कनेंग क्षेत्र में युध कौशल 3.0 सैन्य अभ्यास किया। अभ्यास में मल्टी-डोमेन वॉरफेयर (एक साथ कई मोचौं पर लड़ाई की क्षमता) का प्रदर्शन किया गया।

10. भारतीय डाक विभाग ने अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। अब 100 डॉलर तक के लेटर, दस्तावेज और गिफ्ट आइटम भी इसमें शामिल हैं।
17🥰4
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
♦️टीसीए कल्याणी ने संभाला महालेखा नियंत्रक का पद

✔️इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (आईसीएएस) की 1991 बैच की अधिकारी ‘टीसीए कल्याणी’ ने सोमवार को देश के नए महालेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार ग्रहण किया। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली वह 29वीं अधिकारी हैं
10
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
✔️केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सोमवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के लिए एक एआई-आधारित मोबाइल ऐप लॉन्च किया। उन्होंने इसे “कनेक्शन, सहयोग और परिणामों का द्वार” बताते हुए कहा कि यह ऐप प्रतिभागियों के लिए अनुभव को और बेहतर बनाएगा।

✔️ इंडिया मोबाइल कांग्रेस का 9वां संस्करण 8 से 11अक्टूबर तक नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा।

✔️इस बार इसका थीम-“इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म” रखा गया है। यह नया मोबाइल ऐप कई आधुनिक फीचर्स से लैस है।
12🙏7
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
♦️सिंगापुर को 2025 GPI में एशिया का सबसे सुरक्षित देश घोषित किया गया

✔️वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index – GPI) 2025 में सिंगापुर को एशिया का सबसे सुरक्षित देश घोषित किया गया है। सिंगापुर ने वैश्विक स्तर पर 6वां स्थान हासिल किया है।

✔️यह रिपोर्ट इंस्टिट्यूट फॉर इकनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा जारी की गई है। इसमें 163 देशों का मूल्यांकन सुरक्षा, संघर्ष और सैन्यकरण जैसे मानकों पर किया गया।
17🙏7
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
♦️सेना ने अरुणाचल में युद्ध कौशल 3.0 बहु-क्षेत्रीय अभ्यास का आयोजन किया

✔️भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र में, जो पूर्वी हिमालय का ऊँचाई वाला और चरम जलवायु वाला इलाका है, बड़े पैमाने पर अभ्यास ‘युद्ध कौशल 3.0’ का आयोजन किया। इस सैन्य अभ्यास ने बहु-क्षेत्रीय (multi-domain) युद्ध तत्परता, उभरती तकनीकों के एकीकरण और स्वदेशी रक्षा उद्योगों के सहयोग को प्रदर्शित किया।

✔️यह पहल आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि के अनुरूप सैन्य आधुनिकीकरण की दिशा में भारत के प्रयासों को रेखांकित करती है।
20🙏5