Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.9K photos
83 videos
4.72K files
9.95K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
❄️ ♦️CURRENT AFFAIRS ♦️❄️



💥1. विदेश मंत्रालय ने नगमा मोहम्मद मलिक को जापान में भारत की राजदूत नियुक्त किया। वह 1991 बैच की IFS अधिकारी हैं और सितंबर 2021 से पोलैंड में भारत की राजदूत थीं। नगमा विदेश मंत्रालय में डिप्टी प्रवक्ता के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।

💥2. Curie Money ने अपना UPI और निवेश एप सभी यूजर्स के लिए खोल दिया है। यह एप पेमेंट और म्यूचुअल फंड निवेश को साथ जोड़ेगा। वहीं Lxme, जो महिलाओं के लिए फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म है, ने Lxme Pay UPI लॉन्च किया।

💥3. अडाणी ग्रुप उत्तराखंड के सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी लंबी रोपवे बनाएगा। रोपवे बनने से 9 घंटे का कठिन ट्रैक सिर्फ 36 मिनट में पूरा होगा। इसे पूरा करने में लगभग 6 साल लगेंगे, अडाणी ग्रुप इसे 29 साल तक संचालित करेगा।

💥4. K-पॉप गर्ल बैंड TWICE विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में परफॉर्म करने वाला पहला K-पॉप बैंड बना। 2024 के शो में BLACKPINK की सदस्य लिसा पहली K-पॉप कलाकार बनी थीं जिन्होंने इस मंच पर प्रस्तुतिदी।

💥5. भारत के पहले LCA तेजस Mk1A फाइटर जेट ने नासिक में अपनी पहली उड़ान भरी। उड़ान के बाद विमान को वॉटर कैनन सलामी दी गई। वायुसेना ने मिग-21 विमानों की जगह 97 तेजस MK1A का ऑर्डर दिया है।


Taiyari Karlo (Rajasthan):
🎓Join now
@Taiyari_karlo

https://t.me/Taiyari_karlo
29
👍261
🙏285
🎓Join now @Taiyari_karlo
👍114🙏2
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
❄️ मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना ❄️

• शुरुआत - 7 मार्च 2024

• विभाग - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान

• योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 10 लाख तक  के दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जाती है।

✓ योजना में आठ प्रकार की दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति/ मृत्यु पर लाभ देय होता है।

✓ योजना के तहत लाभ -
• लाभार्थी परिवार के सदस्यों के एक अंग की क्षति पर 1.5 लाख की सहायता
• एक से अधिक अंग की क्षति पर - 3 लाख रुपए की सहायता

• मृत्यु पर 5 लाख की सहायता दी जाती हैं।
33👍8
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
दक्षिण अमरीकी देश बोलीविया में मध्यमार्गी सीनेटर रोड्रिगो पाज़ ने देश के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है
👍1913
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
बहरीन के मनामा में चल रहे एशियन यूथ गेम्स 2025 में, भारत ने कुश्ती के एक पारंपरिक स्वरूप कुराश में दो और पदक जीते, जिससे इस खेल में पदकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

महिलाओं के 52 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में कनिष्का बिधूड़ी उज़्बेकिस्तान की मुबीनाबोनू करीमोवा से कड़े संघर्ष में तीन-शून्य से पराजित हो गई जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

पुरुषों के 83 किलोग्राम वर्ग में अरविंद ने कांस्य पदक जीता। अरविंद ने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के हिलोल दावलात्ज़ोडा पर 10-शून्य से जीत के साथ शानदार शुरुआत की, लेकिन सेमीफाइनल में उज़्बेकिस्तान के शोहजाहोन गोलिबोव से इसी स्कोर से पराजित हो गए।

कुराश स्पर्धा में भारत ने चार सदस्यीय टीम उतारी थी। रविवार को महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग में ख़ुशी ने कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया था। इस महीने की 31 तारीख को संपन्न हो रहे एशियन यूथ गेम्स में कुल 222 भारतीय एथलीट भाग ले रहे हैं।
9🤩2