Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.9K photos
83 videos
4.71K files
9.94K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
❄️ CURRENT AFFAIRS ❄️

💥1. दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश ने बिजली खपत में रिकॉर्ड बनाया। राज्य में 24 घंटे में 1490 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई। दूसरे स्थान पर हरियाणा (1390 लाख यूनिट), फिर पंजाब, दिल्ली राजस्थान रहे। और

💥2. भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास JAIMEX 25 जापान में हुआ। भारतीय नौसेना की INS सह्याद्रि ने इसमें भाग लिया। जापान के JS Asahi (डिस्ट्रॉयर), JS Oumi (सप्लाई शिप) और एक पनडुब्बी शामिल थी।

💥3. ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को टेरिटोस्थिल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) की उपाधि दी। वर्ल्ड एथलेटिक्स की रैंकिंग में नीरज दुनिया के नंबर-3 जेवलिन थ्रोअर हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार, खेल रल पुरस्कार और पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

💥4. सऊदी अरब ने 70 साल पुराना कफाला सिस्टम खत्म किया। अब। देश में आने वाले विदेशी मजदूरों के पासपोर्ट नियोक्ता जमा नहीं कर सकेंगे। UAE, कुवैत, ओमान, बहरीन, लेबनान, जॉर्डन में अभी भी यह सिस्टम लागू है।

💥5. तमिलनाडु के वैज्ञानिक डॉ. अशोक वीरमुथु लगातार तीसरे साल दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए। सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी व एल्सेवियर पब्लिशर्स ने जारी की। उन्होंने 130 से ज्यादा रिसर्च आर्टिकल्स प्रकाशित किए।
11
Forwarded from TARGET SI EXAM 2025
❄️ हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महा अभियान

✔️शुरुआत – 7 अगस्त 2024 (हरियाली तीज), करौली जिले के सपोटरा में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा

महाअभियान का उद्देश्य और लक्ष्य –

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल 'एक पेड़ मां के नाम' से प्रेरणा लेकर प्रारंभ

5 वर्षों में कुल 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वर्ष 2024-25: 7 करोड़ पौधे = लक्ष्य हासिल

वर्ष 2025: 10 करोड़ पौधे = 11.50 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए

अब तक कुल 18.50 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं

एक दिन में 2.5 करोड़ पौधारोपण (27 जुलाई 2025, 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव)

29 अगस्त 2025, टोडारायसिंह, टोंक: 60 हजार पौधे लगाकर कीर्तिमान

पौधों की सुरक्षा और निगरानी के लिए जियो टैगिंग और हरियालो राजस्थान मोबाइल एप तैयार
16👍2
🎓Join now @Taiyari_karlo
12👍6